Monday, 21 December 2020

निर्विवाद चेहरे की तलाश में दल

 


राष्ट्र चंडिका सिवनी. सालों के इंतजार के बाद कांग्रेस को लगभग 2 साल पहले सत्ता की प्राप्ति हुई थी किंतु भारी उठापटक के बीच कोरोना के आगमन के साथ कांग्रेस की सत्ता भी चली गई। पुनःभाजपा के सत्ता में आने के बाद सिवनी से नए जिलाध्यक्ष के रूप में आलोक दुबे का चयन प्रदेश भाजपा ने किया, उसके बाद उनकी कार्यकारिणी गठन पहली चुनौती थी तत्पश्चात दूसरी चुनौती के रूप में स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को देखा जा रहा है। इन चुनावों के चलते संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो चुकी है,वार्ड वार्ड में दौरे के साथ निर्विवाद चेहरे का चयन प्राथमिकता होगी। हालांकि निर्विवाद चेहरों की कमी हर दल में है, अलग-अलग गुटों से जुड़े होने के कारण भी कुछ प्रत्याशियों को मुनाफा तो कुछ को घाटा होना तय है। भाजपा की ओर से देखे तो विधायक दिनेश (मुनमुन)राय और आलोक दुबे जिसे अपना प्रत्याशी चयन करेंगे लगभग वही नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से भाजपा का चेहरा होगा। इस फेहरिस्त में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लंबे नाम की सूची बाजार में घूम रही है जिसमें सर्वप्रथम रूप से रुद्रदेव राहंगडाले, ज्ञानचंद सनोडिया, संतोष नगपुरे, अखिलेश खेड़ीकर, लालू रॉय, विनोद सोनी, सुरेश भांगरे समेत लगभग 15 नामों की सूची तैयार है। इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता कि इन 15 के अलावा कोई 16वा प्रत्याशी मैदान में नजर आ जाए क्योंकि भाजपा में हेलीकॉप्टर लैंडिंग आजकल आम बात हो गई है।

       वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से जिसकी सत्ता उसका पत्ता चलते ही आ रहा है और जो खेमा मजबूत होगा वह अपने व्यक्ति को प्रत्याशी बनवा ही देगा। ऐसे में कांग्रेस की ओर से रंजीत यादव, शिव सनोडिया, पदम सनोडिया, हाजी सोहेल पाशा, शफीक खान, असलम खान राजिक अकील समेत दर्जनभर नाम की सूची शामिल है। चुनावी मुकाबले में तीसरे दल के रूप में नागरिक मोर्चा हमेशा से अच्छी परफॉर्मेंस देते आया है इस बार नागरिक मोर्चा की ओर से राजनीतिक हलकों में गौरव जयसवाल का नाम उभरकर सामने आ रहा है। गौरव इसके पूर्व भी आंदोलनों में अपनी सक्रियता के चलते नगर में युवाओं के बीच जाने पहचाने जाते हैं। विकास की बातें 5 साल तो चलती है किंतु चुनावों में केवल व्यक्ति और दल देखा जाता है, जो कि हमारी सिवनी की परंपरा रही है। अब देखना है कि इस बार चुनावों में विकास देखा जाता है या दल।

Monday, 30 November 2020

नगरपालिका प्रशासन ध्यान दे ..!

 


राष्ट्र चंडिका(अमर नोरिया) नरसिंहपुर - गत वर्ष माह दिसम्बर 2019 में मध्यप्रदेश आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के तहत नरसिंहपुर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत जारी निर्देशों के अनुसार नरसिंहपुर शहर से विज्ञापन सम्बंधित होर्डिंग्स, बैनर, फ्लैक्स आदि समस्त सामग्री हटाई गई थी । वर्तमान में शहर में मॉडल रोड के बिजली पोल सहित अन्य स्थानों पर पुनः फ्लैक्स एवं विज्ञापन बोर्ड लगा दिये गये हैं । नगरपालिका प्रशासन इस सम्बंध में क्या मध्यप्रदेश आउटडोर मीडिया नियम 2017 के तहत इन्हें अनुमति जारी कर विज्ञापन प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर रहा है या यह अवैध रूप से लगे हैं इसकी जांच कर कार्यवाही करे ।

Saturday, 28 November 2020

कोरोना का नया लक्षण! दांतों में हो रही ऐसी दिक्कत तो हो जाएं सतर्क

 


कोरोना वायरस का इंसान के दांतों  पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की चपेट में आए कुछ लोगों में कमजोर मसूड़ों और दांत झड़ने की समस्या देखी गई है. ऐसी घटनाओं के बाद वैज्ञानिक ये जानने में जुट गए हैं कि क्या वाकई कोरोना वायरस दातों की सॉकेट को कमजोर करता है.न्यूयॉर्क में रहने वाली 43 वर्षीय फराह खेमिली ने बताया कि उन्होंने जैसे ही एक विंटरग्रीन ब्रेथ मिंट अपने मुंह में दबाई, उन्हें नीचे के दांतों में अजीब सी झनझनाहट महसूस हुई. उन्होंने छूकर देखा तो पता लगा वो दांत हिल रहा था. शुरुआत में खैमिली को लगा कि ब्रेथ मिंट की वजह से ऐसा हुआ है, लेकिन वजह कुछ और ही थी.अगले दिन सुबह वही दांत टूटकर खैमिली के हाथ में आ गया. दांत टूटने पर न तो खून निकला और न ही दर्द हुआ. बता दें कि कुछ दिन पहले ही खैमिली कोविड-19 के चपेट में आई थीं और तभी से वह एक ऐसे ऑनलाइन सपोर्ट ग्रुप को फॉलो करने लगीं, जहां लोगों ने इस बीमारी के लक्षण और अनुभव साझा किए हैं.अभी तक इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं कि संक्रमण से दांतों के झड़ने या टूटने की समस्या होती है. लेकिन उस सपोर्ट ग्रुप पर उन्हें ऐसे कई लोग मिले जिन्होंने संक्रमण के बाद दांत टूटने और मसूड़ों में सेंसटिविटी का अनुभव साझा किया था. कुछ डेंटिस्ट पर्याप्त डेटा न होने के बावजूद ऐसा मानते हैं कि कोविड-19 दांत से जुड़े लक्षणों का कारण बन सकता है.यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह के पीरियडॉन्टिस डॉ. डेविड ओकानो कहते हैं, 'किसी व्यक्ति के दांत का अचानक से सॉकेट से बाहर आ जाना बेहद आश्चार्यजनक है. दांतों से जुड़ी ये समस्या और भी भयंकर हो सकती है. इस बीमारी से रिकवर होने के बाद भी लोगों में लंबे समय तक इसका असर रहता है.'

हालांकि कुछ डेंटिस्ट और एक्सपर्ट इस विषय पर शोध की जरूरत महसूस करते हैं. सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की साल 2012 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के 47 प्रतिशत लोगों को पीरियडॉन्टल डिसीज, मसूड़ों में इंफेक्शन-इनफ्लेमेशन और दांतों के आस-पास हड्डियां कमजोर होने की समस्या हो सकती है.रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की चपेट में आने से पहले भी खैमिली को दांतों में दिक्कत होती थी. दांत झड़ने के अगले दिन जब वह डेंटिस्ट के पास गईं तो उन्हें बताया गया कि उनके मसूड़ों में कोई इंफेक्शन नहीं हुआ है, बल्कि स्मोकिंग की वजह से दांतों के आस-पास की हड्डियां कमजोर हो गई हैं. इसके बाद उन्हें किसी बड़े स्पेशलिस्ट से मिलने की सलाह दी गई.हालांकि ये समस्या यहीं तक सीमित नहीं थी. खैमिली के पार्टनर ने सोशल मीडिया पर सर्वाइवर कॉर्प नाम के एक पेज को फॉलो किया. यहां उन्हें पता चला कि इस पेज की फाउंडर डायना बैरेंट के 12 साल के बेटे को भी हू-ब-हू ऐसी ही दिक्कतें हुई हैं. बच्चे में कोविड-19 के हल्के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद उसका एक दांत टूट गया था. ऑर्थोडॉन्टिस्ट का कहना है कि बच्चा एकदम सेहतमंद था और उसके दांतों में पहले ऐसी कोई समस्या भी नहीं थी.

Saturday, 21 November 2020

सिवनी में रात 01:45 पर भूकंप का जोरदार झटका, तीव्रता 4.7 दर्ज

 



 राष्ट्र चंडिका सिवनी, मध्य प्रदेश : सिवनी में शनिवार रविवार मध्यरात्रि 01 :45 बजे भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया, भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि नींद से जाग लोग घर से बाहर ठंड में ठिठुरते नज़र आये। रात में महसूस जबरदस्त भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज हुई । समाचार लिखे जाने तक जानमाल को कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है ।जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ।सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि सिवनी 4.7 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया. जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है. वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए है, एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया. 
. वैज्ञानिकों के अनुसार अक्सर भूकंप 30 से 40 सेकंड का आता है. जो सामान्य और कम नुकसानदायक है
. अगर यही भूकंप दो मिनट से ज्यादा तक आ गया, तो ये क्षेत्र को भयंकर नुकसान पहुंचा सकता है. 
. 6.0 से कम तीव्रता के भूकंप देश में 100 से ज्यादा बार दर्ज किए जाते है, जो 150 किलोमीटर के क्षेत्र को हानी पहुंचा सकता है. 
. 6.0 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप 160 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक होता है. 
. 7.0 से 7.9 की ताव्रता वाला भूकंप साल में औसतन 15 से 20 बार दर्ज किया जाता है. जो एक बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. 
. 8.0 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप कई सौ किलोमीटर वाले क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा सकता है. जो साल में मुश्किल से एक बार दर्ज किया जाता है. 
. 9.0 से 9.9 हजारों किलोमीटर वाले क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए काफी है. जो 15 से 20 सालों में एक बार देखने को मिलता है. 
. दुनिया में आज तक 10 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आज तक दर्ज नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप किसी छोटे देश को पूरी तरह तबाह कर सकता है. 
सिवनी में 4.7 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया है, जिससे 10 किलोमीटर की गहराई तक महसूस किया गया है. हालांकि अभी तक किसी जान-माल की हानी के बारे में पता नहीं चल सका है.

Friday, 20 November 2020

2.5 लाख से ज्यादा अखबारों के टाइटल किए निरस्त वाली खबर का सच

  


मजे की बात तो यह है कि यह जो समाचार वायरल हो रहा है यह 26 मई 2017 में किसी ब्लॉग में या खबर डाली थी जो अब 2020 फिर से वायरल हो रही है.



राष्ट्र चंडिका नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पिछले एक साल की जांच के बाद ढाई लाख से अधिक अखबारों के टाइटल निरस्त कर दिए हैं, साथ ही सैंकड़ों अखबारों को डीएवीपी की सूची से बाहर कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे मीडिया जगत में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जल्द । भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस खबर की हकीकत बताई। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।इस फेक न्यूज में यह दावा किया गया कि भारत सरकार ने 269556 समाचार पत्रों का टाइटल निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि 804 अखबारों को डीएवीपी ने विज्ञापन सूची से बाहर कर दिया है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को पुरानी सारी गड़बड़ी की जांच के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही इसमें अपात्र अखबारों और मैगजींस को सरकारी विज्ञापन देने की शिकायतों की जांच भी शामिल है। इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर रिकवरी और कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी हैं।  

Wednesday, 18 November 2020

मां नर्मदा के सहारे कैसे होता था जीवन यापन और कैसे गुजारे मां नर्मदा के सहारे जीवन के कई साल ...!

राष्ट्र चंडिका (चिनकी घाट नरसिंहपुर से अमर नोरिया कि एक चर्चा) आज नर्मदा तट चिनकी घाट पर हुई अचानक एक दादा जी से मुलाकात के दौरान बातों का जो सिलसिला चला उसमें उम्र के 82 पड़ाव पार कर चुके ग्राम रमपुरा निवासी श्री मनराखन ने मां नर्मदा किनारे रहने वाले अपने दौर के लोगों के बारे में बड़ी विस्तार से चर्चा की , इस दौरान जब अनायास ही उनके द्वारा अनेक लोगों के जीवन यापन का सहारा बनी मां नर्मदा की धार के प्रति जो चिंता दर्शाई गई अचानक लगा हमारे इन बुजर्गों के मन मे आज जो पीड़ा है उसका दर्द सालों मां नर्मदा किनारे अपना जीवन व्यतीत करने वालों से अच्छा कोई अहसास नहीं कर सकता । काफी लंबे अंतराल के बाद जब बात पता ठिकाने की पूछ परख की आई तो फिर बातों ही बातों में समाज के हालातों पर भी बात पहुंची जिसमें युवा पीढ़ी का नशा के प्रति रुझान बढ़ना, गौ वंशों के प्रति लोगों का मोह  खत्म होना आदि आदि ..और अंत मे जो बात निकली वह यह कि हम लोगों के पास न उतनी जमीन जायदाद है और न ही लोगों के पास नोकरी चाकरी हम लोगों की तो जैसे तैसे कट रही है और कट जायेगी किन्तु अब समाज को अन्य लोगों को देखकर जागरूक होकर अपने बाल बच्चों को शिक्षित करना पड़ेगा,युवाओं को नशे आदि के दुष्प्रभाव अगर आज समझ नहीं आये तो आनेवाले समय में हम गरीबी के दल दल से किसी भी हाल में बाहर नहीं निकल पायेंगे ..!

Friday, 6 November 2020

अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के जिला संयोजक संजय मिश्रा नियुक्त



 राष्ट्र चंडिका सिवनी.अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित  के.एन. तिवारी (पूर्व डी.जी.पी. मध्यप्रदेश पुलिस) द्वारा एवं जिला अध्यक्ष कमलेश्वर दीक्षित(एडवोकेट)की अनुशंसा पर  संजय मिश्रा, आर्चीपुरम, सी. व्ही. रमन वार्ड को जिला संयोजक के पद पर नियुक्ति की गई है! स्वच्छ छवि और समाजसेवी भाव रखने वाले  संजय मिश्रा को सभी विप्र बंधुओं एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है! श्री मिश्रा ने सभी बधाई कर्ताओं का आभार व्यक्त किया है! उन्होंने कहा कि इस पद की गरिमा को बनाये रखूंगा और निः स्वार्थ भाव से समाज के हित में इसका पालन करुगा! शीघ्र ही सिवनी जिला समिति के सभी प्रकोष्ठ की समिति का गठन किया जावेगा!


Thursday, 5 November 2020

बजरंगियों ने 66 यूनिट रक्तदान किया और 110 प्रशिक्षण किये गए

 


राष्ट्र चंडिका सिवनी. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिवनी नगर मे हुत्तात्मा दिवस के उपलक्ष में जिसमें उपस्थित रहे जिला के पदाधिकारी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष राजेंद्र बनवारी नगर संयोजक निकेश विश्वकर्मा बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख दीपक यादव जिला मंत्री सूर्य जंगेला जिला सह संयोजक विक्की बघेल नगर सुरक्षा प्रमुख दीपांशु सनोडिया नगर गौरक्षा प्रमुख दिलीप डेहरिया जिला बल उपासना प्रमुख देवेंद्र सेन जिला संयोजक विशाल राय जिला गौरक्षा प्रमुख पंकज भगत खुरई ब्लॉक गौरक्षा प्रमुख शेर सिंह राठौर जिला सत्संग प्रमुख कांता प्रसाद सनोडिया प्रखंड संयोजक शुभम बघेल प्रखंड सह संयोजक राजू  मर्सकोले औराई प्रखंड मंत्री रंजीत पारदी हरि ओम बघेल शिवा सनोडिया देवेंद्र चौहान केवल राम चौहान रामेश्वर मसराम धर्मेंद्र रघुवंशी अजय साहू प्रदीप यादव सानू साहू महेंद्र चौधरी धर्मेंद्र रंगडाले उपस्थित रहे एवं और भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Saturday, 31 October 2020

लाखों रुपये की राशि से फिर सुधरेगी तालाबों की हालत ! 15 वा वित्त योजना की 50 % राशि जल एवं स्वच्छता कार्यों पर की जायेगी व्यय 

 


राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया)नरसिंहपुर- जिले में तालाबों को लेकर जो यथास्थिति है वह जमीनी स्तर और सरकारी फाइलों में एकदम विपरीत है गत दिनों हुई एक बैठक में एक बार फिर तालाबों के घाट निर्माण उनमें बोर खनन एवं गहरीकरण को लेकर किये जाने वाले कार्यों पर सहमति बनी । किंतु तालाबों पर सरकारी कार्यालयों में आयोजित बैठकों में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनती हैं और उन योजनाओं पर लाखों रुपये उन तालाबों पर खर्च किए जाने पर सहमति बनाई जाती हैं वह तालाब जमीनी स्तर पर आखिर कहां है और उनमें जब काम किया जाता है तो वह अपने किन हालतों में हैं कि जो कार्य किया जा रहा है और जो राशि खर्च की जा रही है वह वास्तव में जनहित और यथार्थ रूप से उपयोग हुई है कि नहीं ? दरअसल तालाबों के निर्माण के नाम पर बड़ा झोल नरसिंहपुर जिले में पाया जाता है और कई शिकायतें और तालाब से संबंधित जो अन्य योजनाएं हैं उनको लेकर आज भी स्थिति बिल्कुल उलट पलट है । तालाब खोदे गए हैं उनका रिकार्ड सरकारी कार्यालयों में दर्ज है और जो तालाब खुदे हुए हैं और जिन्हें तालाब कहा जा रहा है उनमें लहलहाती फसलें भी अपने आप में यह बताती हैं कि जिन्हें तालाब कहकर सरकारी योजनाओं की उपलब्धि दर्शा कर आवंटन पर आवंटन प्राप्त किया जाता है आखिर उसकी असली सच्चाई क्या है । अब कुछ समय बाद फिर उन्हीं तालाबों के गहरीकरण बोर खनन और घाट निर्माण पर कार्य प्रारंभ होगा किंतु सवाल वही है कि आखिर वह तालाब मिलेंगे कहां और वह तालाब है कहां जिन पर यह सब काम होने जा रहा है और जब इसकी जानकारी मांगी जाती है तो वह जानकारी उपलब्ध कराने में सरकारी कार्यालयों में बैठे लोग कितनी ना खुशी जाहिर करते हैं यह भी विचारणीय है, फिलहाल जब तालाबों के रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च होंगे तो आने वाले समय मे होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के चलते इस बार यह हिसाब मांगा जायेगा ।

फिर दहला सिवनी शहर, दोपहर के बाद शाम को भी हिली धरती, दहशत में बाहर निकले लोग

 

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी, । 27 अक्टूबर की सुबह 4.10 बजे से भूकंप के तगड़े झटके को शहरवासी भूल नहीं पाए हैं कि शनिवार दोपहर 12.48 बजे एक बार फिर धरती हिलने से सिवनी शहर दहल गया है। हालांकि दोपहर में महसूस हुआ कंपन (भूकंप) का झटके की तीव्रता कितनी थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जबलपुर भू-सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंपीय मीटर का आंकलन के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। सिवनी में तीव्र झटके महसूस होने की जानकारी मिली है।शनिवार दोपहर आया भूकंप का झटका इतना जबरदस्त था कि घरों के पलंग, कुर्सी-टेबिल, सोफा, खिड़की-दरवाजे सहित पूरा भवन कांप गया। 5 से 10 सेकंड के लिए लोगों को लगा जैसे पैरो तले से जमीन खिसक रही है। घर, दुकान व सरकारी दफ्तर में मौजूद लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए। इंटरनेट मीडिया पर भूकंप की घटनाओं की एक के बाद एक प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई। बुधवार 29 अक्टूबर को जबलपुर सर्वेक्षण विभाग के दल ने शहर का दौरा कर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी थी। भू-विज्ञानी एमएस पठान ने बताया था कि सिवनी जिला संवेदनशील (एक्टिव जोन) में है। सोन नदी व नर्मदा बेसिन में होने के कारण जिले में भूकंप के हल्के झटके आने की संभावना बनी हुई है।
शाम लगभग 6:16 और 6:22 में भी तेज धमाकों के साथ कंपन हुआ.

Wednesday, 28 October 2020

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में चिटफंड कंपनियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध शिकायत हेतु शिविर आयोजित ।

 पीड़ितों ने दर्ज करायी कुल 365 शिकायतें,सूदखोरों के खिलाफ मिली 6 शिकायत  



राष्ट्र चंडिका(अमर नोरिया)नरसिंहपुर - जिले में व्यापक स्तर पर 5% से लेकर 20% तक अवैध रूप से सूदखोरी का व्यापार फलफूल रहा है, आमतौर पर यदा कदा सूदखोरों के द्वारा मनमानी ब्याज वसूली के मामले अक्सर चर्चाओं में भी रहते हैं किंतु सूदखोरों के डर व दहशत के चलते ऐसे पीड़ित आमलोग पुलिस में शिकायत करने से पीछे हटते हैं । कुछ इसी तरह के मामलों को लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में चिटफंड कंपनियों एवं सूदखोरों से पीडित व्यक्तियों की सुनवाई कर उनके द्वारा शिकायत प्रस्तुत करने एवं उनके निराकरण हेतु जिले के समस्त थानों में विशेष शिविर आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे किंतु पुलिस द्वारा खुले तौर पर शिकायत और सुनवाई का अवसर दिये जाने और सूदखोरों पर कार्यवाही का भरोसा दिये जाने के बाद भी लोग आगे नहीं आये मिली जानकारी अनुसार सूदखोरों के खिलाफ जिले भर में कुल 6 शिकायत आई जिसमें 4 थाना स्तर पर और 2 शिकायत वॉटसअप के माध्यम से मिली  । उक्त शिविरों के आयोजन के संबंध में पूर्व से सोशल मीडिया, समाचार पत्रों एवं थाना स्तर से लगातार प्रचार प्रसार किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 28.10.2020 को जिले के समस्त थानों में आयोजित विशेष शिविर में कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई जो किसमस्त थानों में प्राप्त चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कुल शिकायत        -343,थानों में प्राप्त सूदखोरों के विरूद्ध कुल शिकायत -04,

व्हाट्सएप के माध्यम से चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कुल शिकायत  -16,व्हाट्सएप में प्राप्त सूदखोरों के विरूद्ध कुल शिकायत    -02,जिले में आयोजित किये गये चिटफंड कंपनियों एवं सूदखोरों से पीड़ित व्यक्तियों की सुनवाई हेतु जिले के सभी थानों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया था इसी कड़ी में थाना कोतवाली,नरसिंहपुर के अंतर्गत एसडीओपी कौशल सिंह व थाना प्रभारी उमेश दुबे ने लोगों की शिकायत सुनी, प्राप्त शिकायतों की विधिवत जॅाच कर तत्काल निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा निर्देशित भी किया गया ।

Tuesday, 27 October 2020

MP में आ सकता है बड़ा भूकंप, तबाह हो जाएंगे ये 28 जिले !

 



राष्ट्र चंडिका भोपाल। प्रदेश में धड़ल्ले से हो रहे अवैध उत्खनन, बेतरतीब और अनियंत्रित निर्माण बड़ी तबाही की वजह बन सकते हैं। 28 जिलों का बड़ा भू-भाग भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन चार में पहुंच चुका है। ऐसे में यदि कभी प्रदेश में केंद्रित भूकंप आता है तो इस भू-भाग को बड़ा नुकसान झेलना होगा। चिंता का कारण यह है कि पिछले तीन सालों में भूकंपों की आवृत्ति बढ़ी है।
सर्वाधिक खतरनाक है जोन पांच-भू-वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप का खतरा देश में हर जगह अलग-अलग है। खतरे के हिसाब से देश को पांच हिस्सों में बांटा गया है, जैसे जोन-1, जोन-2, जोन-3, जोन-4 तथा जोन-5। सबसे कम खतरे वाला जोन-1 और जोन-2 है तथा सबसे ज्यादा खतरे वाला जोन-5 है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यहां हिमालयन क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियों से भूकंप आता है। 
इस लिहाज से जिस जगह इन गतिविधियों को असर कम है वह एक, दो और 3 जोन में है जहां अधिक या बहुत अधिक है। उन्हें 04 और 05 जोन में रखा गया है। जोन 04 और 05 के इलाकों में भूकंपीय गतिविधियों के केंद्र भी हो सकते हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं ये जिले-विभाग के अनुसार सर्वाधिक प्रभावितों में जबलपुर, खरगौन, इंदौर, खंडवा, धार, रायसेन, देवास, सीहोर, बैतूल, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, दमोह, होशंगाबाद, बड़वानी, झाबुआ, उमरिया, छिंदवाड़ा, हरदा, बुरहानपुर, अनूपपुर, सागर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, कटनी, सिंगरौली और अलीराजपुर शामिल हैं।
यहां से भी पड़ रहा है असर-मौसम विज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार चीन और भारत दोनों बॉर्डर पर खूब निर्माण कर रहे हैं। चाइना ने ब्रह्मपुत्र नदी पर विशाल बांध बना दिया है। पाकिस्तान के साथ व्यापारिक गलियारा बना रहा है। दोनों ही निर्माण से बैलेंस बिगड़ रहा है। ये भी भविष्य में उथल-पुथल का कारण बनेंगे।
प्लेटों की टक्कर से क्यों उपजी आशंका-विभाग के अनुसार द ग्रेट हिमालयन रेंज में यूरेशियन प्लेट व इंडियन प्लेट में टक्कर हो रही है। यूरेशियन प्लेट ऊपर है, जो इंडियन प्लेट को नीचे दबा रही है। इसमें इंडियन प्लेट के नीचे दबने से ऊर्जा के इस रिलीज का दुष्प्रभाव इस प्लेट से प्रभावित देशों में ज्यादा पड़ रहा है।
- पहले की तुलना में भूकंप ज्यादा आ रहे हैं। प्रदेश में जोन 3 वाले 28 जिलों का काफी हिस्सा जोन 4 में भी शामिल है। ऐसे में यदि भूकंप आता है तो इन हिस्सों को खासा नुकसान पहुंचेगा।
अनुपम काश्यपि, डायरेक्टर, मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल 

Monday, 26 October 2020

शस्त्र पूजा की परंपरा अनुसार, परंपरा का निर्वहन करते हुये नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने विधि विधान से की शस्त्र पूजा



राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) । नरसिंहपुर - बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ के पावन अवसर पर स्थानीय पुलिस लाईन नरसिंहपुर में परंपरा अनुसार शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, पूजा को विधि विधान के अनुसार संपन्न कराया गया। शस्त्र पूजा उपरान्त रक्षित केन्द्र परिसर में वाहन पूजा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी नरसिंहपुर कौशल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अर्जुन उईके, रक्षित निरीक्षक दिनेश बैन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। शस्त्र पूजा उपरान्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा हर्ष फायर भी किया गया साथ ही जिले वासियों के साथ-साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ की शुभकामानाएं भी दीं ।

अधिक ट्रैफिक की वजह से आमने सामने से टकराये कंटेनर

 


राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर राष्टीय राजमार्ग, लिंगा के पास दो कंटेनर आमने सामने टकराये, दोनो कंटेनरों के सामने का हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त दो ड्रायवर दो किलिनर घायल , ईलाज के लिए नरसिंहपुर भेजा वही जेसीबी की मदद से रोड़ को किया जा रहा है खाली, NHI की बड़ी लापरवाही रोड सुधार के लिए वनवे किया गया था . 

Saturday, 24 October 2020

ग्राम पंचायत का तालाब ...लेने वंशानुगत मछुआरा आज भी लगा रहा कार्यालयों के चक्कर ..

 ग्राम पंचायत का तालाब ...लेने वंशानुगत मछुआरा आज भी लगा रहा कार्यालयों के चक्कर ..



राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर जिले की करेली तहसील की ग्राम पंचायत है मिड़ली इस ग्राम पंचायत में माझी समाज के लोगों का एक गांव है धरमपुरी इस गांव में शासन की योजनाओं के नाम पर यहां के ग्रामीणों को कितना लाभ मिला है यह यथार्थ सत्य  उस गांव में जाकर बड़ी आसानी से देखा जा सकता है । बतौर उदाहरण जिस नर्मदातटीय गांव  रेत खदान हो और उसमें रेतखनन को लेकर शासन प्रशासन तक की जानकारी में सब बातें हो उसी धरमपुरी गांव में जब सीसी रोड का निर्माण रेत की खरीदी कर किया गया हो तो लगता है की जिन्हें जनता सत्ता की कमान सौंपती हैं उनके जनप्रतिनिधियों की असली मंशा क्या होती है यह समझ आता है यह तो एक बात हुई ...!मिड़ली ग्राम पंचायत में ही पवित्र नगरी बरमान से लगकर एक तालाब होने चर्चा स्थानीय वाशिंदों ने बताई,उस जगह पर की गई मिट्टी की खुदाई से बने गड्ढे में पानी भरा होने से माना भी गया हो सकता है यह तालाब ही हो इस बात को लेकर गांव के ही एक ढीमर समाज के व्यक्ति हीरालाल कहार जो कि वंशानुगत मछुआरे की श्रेणी में आता है उसने इस तालाब को लेने के लिए बाकायदा आवेदन के माध्यम से जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक निवेदन किया पर उसे तालाब देने की बात तो दूर आज तक उसका आवेदन न जिला पंचायत ने लिया न ग्राम पंचायत ने ऐसे में लगता है सरकारी कार्यालयों में होने वाली बैठकों में जो योजनाएं बनती हैं उनका लाभ आखिर जब पात्र और जरूरतमंदों को नहीं मिलता तो फिर ग्राम स्वराज और सबका साथ सबका विकास के दावे आखिर किस लिये हैं . ....?

Monday, 19 October 2020

1 लाख 95 हजार सहित आरोपी गिरफ्तारचल रहा था LIVE IPL सट्टा

 


राष्ट्र चंडिका सिवनी .थाना कोतवाली के अंतर्गत विगत 18 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के बाद काली चौक निवासी अमन पिता अशोक जैन के घर में दबिश दी गई, जहां मौके पर अमन जैन आईपीएल  के अंतर्गत चल रहे नाईट राईडर्स एवं सनराईजर हैदराबाद के मध्य चल रहे मैच में सट्टा  लगा रहा था, जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट व 109 भादवि का मामला कायम कर लिया गया है।थाना प्रभारी महादेव नागोतिया  ने बताया कि दबिश के दौरान मुख्य आरोपी संकेत उर्फ गुरू अग्रवाल नेहरू रोड फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है, वहीं मौके से पुलिस ने 1 लाख 95 हजार रूपये नगद, दो मोबाईल व एक टीबी जब्त की है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक सतीश उइके, आरक्षक राकेश ठाकुर, मणिराम चंद्रवंशी, जितेश राजपूत, इरफान, बालमुकुंद व अंकित का विशेष सहयोग रहा।

गाडरवारा अरहर खरीदी फर्जीवाड़े मामले में खरीदी करने वाली फर्मों पर कार्यवाही हो - आम आदमी पार्टी

 नरसिंहपुर,गोटेगांव खरीदी मामले के आरोपी जेल में तो गाडरवारा के मामले में ढील क्यों ?



राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर- जिले में वर्ष 2017-18 व 2018-19 में नरसिंहपुर व गोटेगांव में हुए चना आदि की खरीदी के मामले में कार्यवाही करते हुए कई कर्मचारियों सहित अधिकारियों को तक जेल भेजा गया है पर न जाने ऐसा क्या है कि गाडरवारा कृषि उपज मंडी में वर्ष 2015-16 में की गई अरहर खरीदी को लेकर हुये भ्रष्टाचार के मामलेेे में अभी तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं की गई है करोड़ों रुपये के इस फर्जीवाड़े में कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम आज कलेक्टर नरसिंहपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ।  मामला जवाहर कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर की गई अरहर खरीदी का था जिसमें तत्कालीन जिला कलेक्टर, नरसिंहपुर ने 2 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर इस मामले इस जांच के आदेश दिये थे तब की इस जांच समिति में मुकेश सिंघई,प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम,नरसिंहपुर व जे पी सैयाम अनुविभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था जिनके द्वारा इस पूरे अरहर घोटाले की जांच की गई थी ।  गौरतलब है कि जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में 11 जनवरी 2016 से 26फरवरी 2016 तक कृषकों से अरहर खरीदी की गई थी खरीदी को लेकर इसमें भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत जनप्रतिनिधियों सहित कृषक संगठनों के द्वारा कलेक्टर नरसिंहपुर को की गई थी जिसको लेकर जांच अधिकारियों ने इस मामले में किसी व्यक्ति को इस संबंध में साक्ष्य,सूचना या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा के पास दिनांक 4 अप्रैल 2016 तक प्रस्तुत किये जाने की बात कही गई थी । 
जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में अरहर खरीदी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सरकार की दलहन खरीदी (बफर स्टाक कार्यक्रम खरीफ -2015 ) के तहत म. प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड,अरेरा हिल्स,भोपाल द्वारा के द्वारा भोपाल की ही एक कम्पनी द्वारा गाडरवारा कृषि उपज मंडी में दलहन उपार्जन की खरीदी के लिये कंपनी के द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकता के आधार पर मंडी अनुज्ञप्ति प्रदान करने एवं दलहन खरीदी हेतु मंडी स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जवाहर कृषि उपज मंडी में अरहर खरीदी का अनुबंध जिस कम्पनी के नाम से हुआ था उसने ही अरहर की खरीदी गाडरवारा तहसील की स्थानीय 2 फर्मों के माध्यम से की थी और की गई शिकायतों पर संबंधित जांच अधिकारियों ने जब जांच की तो उन्होनें अपने जांच प्रतिवेदन में कलेक्टर नरसिंहपुर को पत्र क्रं. 973/प्रवा-1/अ.वि.अ./2016 गाडरवारा दिनांक 14.7.2016 के माध्यय से बताया गया कि जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में की गई अरहर खरीदी की जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा बाहर से क्रय किये गये दलहन की मंडी शुल्क का भुगतान किये जाने के दस्तावेज पेश नहीं किये गये थे व कृषकों के रकबे की जांच के दौरान रकबे से औसत से दो गुने से तीन गुने तक अरहर विक्रय दर्शित पाई गई थी ।  इस पूरे अरहर घोटाले को लेकर जो सबसे बड़ी गड़बड़ी पाई गई थी वह यह थी कि जांच के दौरान एजेंट सहकारी समितियों के रिकार्ड में संधारित कृषक का नाम कृषक के पिता का नाम एवं निवास ग्राम का नाम मिलान करने पर जांच में कृषकों का नाम व निवास स्थान की पुष्टि नहीं हो सकी थी वहीं अरहर खरीदी के अंतगर्त एजेंसी का नियंत्रण एजेंट सहकारी संस्थाओं पर होना नहीं पाया गया तथा किसान से कम दर पर अरहर लेकर दलालों के माध्यम से कृषकों को फर्जी नाम पर क्रय करने में एजेंट सहकारी समिति की भूमिका संदेहास्पद पाई गई और जिस आधार पर इस पूरे प्रकरण की जांच करने वाले अधिकारियों ने अपने जांच प्रतिवेदन मे स्पष्ट दर्शाया कि इसमें गंभीर अनियिमिततायें की जाना जांच के दौरान परिलक्षित हुआ था,अत: इसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में थाना गाडरवारा में एफआईआर दर्ज किये जाने के निर्देश दिये थे बावजूद इसके लगभग 4 साल बीत जाने के बाद भी किसानों के नाम पर बेची गई हजारों क्विंटल अरहर को जिस तरह से फर्जीवाड़ा कर समर्थन मूल्य की आड़ में बेचा गया उसपर किसी पर भी कार्यवाही नहीं की गई । अरहर खरीदी के इस करोड़ों रुपये के घोटाले में शीघ्र ही कार्यवाही नहीं होती तो आम आदमी पार्टी ने आनेवाले समय मे इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है ज्ञापन सौंपने वालों में आप पार्टी जिलाध्यक्ष बाबूलाल पटैल, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना लमानिया,राकेश झारिया,जमील खान,कंछेदी लाल डेहरिया, राधेश्याम पटैल, शैलेन्द्र जाट,रामकुमार शास्त्री,ओम झारिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Thursday, 15 October 2020

सालों बीत गये नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ 

 तेंदूखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत टेकापार का मामला 




राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को यूं तो गरीबों के कल्याण और हितकारी बताकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों को तक लाभ पहुंचाने के तमाम दावे किये जाते हैं, किन्तु यह सब बातें जब ग्राम पंचायतों की चौपाल से निकलकर जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुंचतीं हैं तो लगता है कि दरअसल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मे जिनके भरोसे है वह ही इन योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पा रहे हैं । देश के प्रधानमंत्री के द्वारा हर गरीब को पक्का आवास निर्माण को लेकर प्रारम्भ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकापार के वार्ड नम्बर 1 के लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों जिनमें से अधिकतर बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन्होंने गत दिवस कलेक्ट्रेट कार्यालय आकर जिला कलेक्टर, नरसिंहपुर को आवेदन देकर किसी भी व्यक्ति को पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने की बात कही, साथ ही आवेदन के माध्यम से ग्राम पंचायत, टेकापार द्वारा उन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिये जाने की शिकायत भी की जिन्हें पहले से ही आवास मिला है । आवेदन के द्वारा उन्होंने ग्राम पंचायत टेकापार की जांच कराये जाने की भी मांग की ।

Tuesday, 13 October 2020

आवारा गौ वंशों  को पकड़कर शहर से बाहर ले जाकर तस्करी मामले में कार्यवाही को लेकर हिन्दू युवा संगठन ने किया प्रदर्शन

 नगरपालिका नरसिंहपुर की ट्रेक्टर ट्राली से अन्य वाहन में गौ वंशों को ले जाने  का वीडियो हुआ था वाइरल 



राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर के द्वारा शहर में भारी संख्या में सड़कों पर आवारा घूमते गौ वंशों को पकड़कर कांजी हाउस सहित अन्य जगहों पर भेजे जाने के मामले में गत दिनों नरसिंहपुर शहर से बाहर छिंदवाड़ा रोड पर नगर पालिका की हांका गैंग के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अन्य दूसरे वाहन में भरकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था,जिसपर हिन्दू संगठन के युवाओं के द्वारा ज्ञापन आदि सौंपकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई थी जिसपर कार्यवाही करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरसिंहपुर किशन सिंह ठाकुर ने मामले में कुछ दैनिक भोगी कर्मचारियों को सेवा से पृथक किये जाने के आदेश जारी किये थे । गौ वंशों की तस्करी के मामले में इस कार्यवाही को नाकाफी मानते हुए आज हिन्दू संगठन के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय  सुभाष पार्क चौराहे पर मामले में दोषियों पर उचित कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका और लगभग काफी समय तक चौराहे पर रास्ता रोककर मौके पर कलेक्टर को बुलाने की मांग की, मौके पर उपस्थित तहसीलदार और एसडीओपी कौशल सिंह सहित कोतवाली थाना प्रभारी उमेश दुबे सहित पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद सुभाष पार्क चौराहे को लोगों के आवागमन हेतु खुलवाया,इसके बाद प्रदर्शनकारी युवाओं ने जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपा ।

Saturday, 10 October 2020

इंडियन फुटबाल एसोसिएशन मेट्रो स्टेशन कोलकाता नाम फुटबाल प्रेमियों केे लिए बना इतिहास: त्रिलोकचंद कोचर

 


राष्ट्र चंडिका बालाघाट। युवा भारती क्रिडागंना के पास बने मेट्रो स्टेशन का नाम


इंडियन फुटबाल एसोसिएशन साल्ट लेक स्टेडियम रखा गया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश में किसी खेल संघ का नाम इस तरह से किसी मेट्रो स्टेशन से जुड़ा हो। आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के कार्यकारणी सदस्य एवं मध्यप्रदेश फुटबाल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोकचंद कोचर ने बताया की बंगाल में फुटबाल ऐसी चीज है जो राज्य में हर किसी को बांधे रखती है। हम इसे खेल के भी हितधारकों के बड़े सम्मान के रूप में देखते हैं। प्रसिद्ध खेल फुटबाल को सम्मान में कलकत्ता मेट्रो जो भारतवर्ष की पहली मेट्रो    है जिसका नाम इंडियन फुटबाल ऐसोसिएशन के नाम से पहचाना जायेगा। ये भारत में प्रथम बार खेल को महत्व दिया है और खेल प्रेमियों के लिए भी उत्साह के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इसके लिए मैं रेल मंत्री पियुष गोयल, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं कलकत्ता मेट्रो रेल कारपोरेशन के चेयरमेन मनोज जोशी को धन्यवाद अदा करता हूं।  प्रफुलभाई पटेल अध्यक्ष आल इंडिया फुटबाल ऐसोसिएशन की बहुत बड़ी उपलब्धी पर यह महान लोगों और उन लोगों को श्रद्धंजलि है जो भारतीय फुटबाल को आगे ले गए हैं। स्टेशन का नाम फुटबाल पर रखना खेल से जुड़े लोगों के बेहद उत्साह की बात है। यह देश की फुटबाल के लिए गर्व का पल है।

Thursday, 8 October 2020

महिला से दुष्कर्म कर आरोपी हुआ फरार  




 


राष्ट्र चंडिका परसवाड़ा। पुलिस थाना परसवाड़ा अन्तर्गत मुख्यालय परसवाड़ा की एक महिला ने ग्राम के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुराचार करने की रिपोर्ट परसवाड़ा थाने में दर्ज करायी है। परसवाड़ा निवासी महिला 36 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट करायी कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर होने के साथ कुछ समय से बीमार चल रहा था, वहीं आरोपी राजू जैसवाल का उसके घर आना जाना था, विगत 05 अक्टूबर को वह हमारे घर आकर बैठा और कहा कि नजदीक के ग्राम धुर्वा में एक पंड़ा है जिसके इलाज से उसका पति ठीक हो जाएगा, उसकी बात मानकर मैं और मेरा पति तथा राजू जैसवाल के साथ आरोपी के ही बाइक में बैठकर शाम को ग्राम धुर्वा पहुचें , परन्तू वहां पंड़ा की तबीयत खराब होने से हमारा इलाज नहीं हो पाया , हम सभी वापस हो गये, फिर आरोपी ने कहा कि ग्राम खलौण्ड़ी में भी एक बाबा है, जो अच्छा इलाज करता है, उसके काफी जोर देने के बाद में हम जाने तैयार हो गये, परन्तू उसने मेरे पति की बिगड़ती तबीयत का हवाला देकर उसे जाने से रोककर अपने साथ मुझे ले जाने के लिए मेरे पति को तैयार कर लिया । फिर मैं और आरोपी राजू रात्रि करीब 8 बजे ग्राम खलौड़ी बाबा से मिलने राजू की ही बाईक से निकले, वहां पूजा पाठ में करीब आधा घण्ट़े के बाद हम वापस परसवाड़ा के लिए निकले, परन्तू खलौण्ड़ी से परसवाड़ा रास्ते के बीच में ही जंगल के रास्ते मे राजू ने गाड़ी रोक लिया, और मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए मेरे साथ बलात्कार किया, उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की मुझे धमकी देते हुए परसवाड़ा ले आया , मुझे घर छोड़कर फिर वह चला गया, दूसरे दिन डरते डरते मैने सारी घटना अपने पति को बताई, तथा उनके साथ आकर फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। मामले में अपराध क्रमांक 125/20 , भादवि 376, 506, 3(1)6, एसटीएक्ट 3(2)5 के तहत मामला पंजीबध्द कर पुलिस फरार आरोपी की तलाष में जूटी हुई है , मामले की विवेचना नगर निरीक्षक रामसिंह राठौर द्वारा की जा रही है।

महाराष्ट्र प्रशासन का तुगलकी का फरमान जेसीबी चलाकर बंद कर दिया गया मार्ग 

 


बावनथड़ी नदी किनारे बसे गांव के नागरिको के लिये बनी मुसीबत बिना एप्रोच रोड के आवागमन हुआ बाधित

राष्ट्र चंडिका बालाघाट ।   बावनथड़ी नदी पर 38 साल पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के पश्चात भंडारा जिला कलेक्टर के आदेशानुसार बड़े वाहनो की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके कारण आम नागरिको के अलावा वाहन चालको को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही  मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालको को लम्बी दूरी तय कर महाराष्ट्र आवागमन कर रहें है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल से मात्र दो पाहिया वाहन ही आवाजाही कर रहे थे। परंतु महाराष्ट्र प्रशासन द्वारा पुलिया का जीर्णोद्वार करने के बजाय दो पहिया वाहनो की आवाजाही रोकने के लिए जेसीबी मशीन चलाकर खुदाई कर मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैैं। जिसके कारण आम नागरिको को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि एप्रोच रोड नही होने के कारण नाकाडोंगरी जो कि बावनथड़ी नदी से 2 कि.मी. है। नाकाडोंगरी आने जाने के लिये अब नागरिको को कुड़वा कालोनी या मोवाड़ 20कि.मी. घुमकर 2 कि.मी. का सफर तय करने पर मबजूर चुके है। महाराष्ट्र प्रशासन के तुगलकी आदेश से नागरिको को अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि नदी में पानी होने कारण राहगीरो के लिए भी यह एक मुसीबत बनी हुई है। नदी में पानी होने कारण आम नागरिको को आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। जबकि बालाघाट कलेक्टर क्षेत्रीय विधायक के द्वारा जिला कलेक्टर भंडारा को सड़क मार्ग बहाल करने के संदर्भ में पत्र प्रेषित कर नागरिको को हो रही आसुविधाओ की ओर ध्यान आकृर्षित कराया गया इसके बावाजूद संबंधित प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान  करने के बजाय उल्टा मुसीबत खड़ी कर दी गई हैं। दो पहिया वाहन व पैदल आने जानेे वाले राहगीर को महाराष्ट्र जाने के लिए उक्त मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहा तक कि नदी के किनारे बसे नागरिको को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। और उन्हें काफी लम्बी दूरी तय कर महाराष्ट्र आवागमन कने के लिए मजबूर है।
मरीजों के लिये बनी मुसीबत- स्मरण रहें कि बावनथड़ी नदी पुलिया जो कि दो राज्यों की सीमा को जोड़ती है और निरंतर मरीजों को महाराष्ट्र ईलाज के लिए जाने हेतु यह मार्ग सुलभ हुआ करता है परंतु कुछ दिनों पूर्व बड़े वाहनों की आवाजाही पर भंडारा कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया। जिसके पश्चात पहिया वाहन सहित आम नागरिक आवाजाही उक्त पुलिया से कर रहे थे परंतु प्रशासन द्वारा तुगलकी आदेश जारी करते हुये दो पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाने के लिये जेसीबी से खुदाई की गई है। जिसके कारण अब पूरी तरह से महाराष्ट्र का संपर्क टूट चुका है। यह तक कि नदी में पानी होने के कारण नागरिको को ईलाज व अन्य कार्यो के लिए महाराष्ट्र जाना दूभर हो गया है। जबकि प्रशासन को चाहिए था कि संबंधित पुलिया के मरम्मत होने तक एप्रोच रोड का निर्माण करना अनिवार्य था ताकि नागरिको को सुविधा का लाभ मिल सके परंतु आम नागरिको की समस्या का समाधान करने के बजाय उल्टा महाराष्ट्र प्रशासन द्वारा आवाजाही को प्रतिबंध कर दिया गया है जिससे अब दोपहिया वाहन तथा बड़े वाहनो को मोवाड़ या तिरोड़ी खवासा होते हुये नागपुर आवागमन करना होगा जिससे समय पैसा तो बर्बाद होगा ही साथ ही मरीजो को समय पर उपचार नही मिल पायेगा। प्रशासन को चाहिए कि नागरिको की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये तत्काल एप्रोच रोड का निर्माण कार्य किया जाये ताकि आम नागरिको के अलावा मरीजो को महाराष्ट्र ईलाज हेतु जाने में सुविधा का लाभ मिल सके।

करोड़ों रुपये की अवैध मादक पदार्थ ‘‘हशिश’’ जप्त, तस्करी में लिप्त 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में 




 राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - खुफिया सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नरसिंहपुर पुलिस एवं राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) इंदौर व भोपाल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कार्यवाही करते हुये दिनांक 06 एवं 07.10.2020 की दरमियानी रात को थाना स्टेशन गंज,नरसिंहपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (उत्तर दक्षिण कॅारिडोर) पर घेराबंदी कर एक Renault Duster क्रमांक TN-05-AW-0965 और एक Tata Zest क्रमांक UP-78-FD-5857 को रोका गया। रोकने के बाद उक्त दोनों वाहनों की बारीकी से सघन चैकिंग की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थ ‘‘हशिश’’ को वरामद किया गया है। 

              तस्करी में प्रयुक्त वाहनों में अवैध मादक पदार्थ को छिपानें हेतु वाहन के अंदर विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था बनाकर विशेष रूप से कंम्पार्टमेंट बनाकर रखा गया था, वाहन को देखने पर उसकी बनावट में किसी भी प्रकार से भिन्नता नजर नही आ रही थी जो साधारण दिखायी दे रहा था।
            वरामद ‘‘हशिश’’ का वजन किया गया जो 117 किलोग्राम मात्रा पायी गयी। उक्त अवैध मादक पदार्थ उत्तरप्रदेश से तस्करी कर चैन्नई की ओर ले जाया जा रहा था। ‘‘हशिश’’ को नेपाल बार्डर से स्मगल करके लाया गया था। मौके पर उक्त ‘‘हशिश’’ के अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त उक्त दोनों वाहन एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त किये गये है। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त सभी 07 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है ।

Saturday, 26 September 2020

रात्रि में घुसे घर में चोर, भनक लगते ही हुए चंपत

 



राष्ट्र चंडिका सिवनी.  26 सितंबर शनिवार रात्रि में बाबूजी नगर आर्चीपुरम में निवास करने वाले गीताराम डेहरिया के घर में लगभग रात्रि 3:00 बजे के आस पास बजे दो लोगों(चोरों) गेट फांद कर घुस गए. घुसते समय गेट में लगा कुंदा अचानक गिर गया जिससे आवाज आई जिसे सुनकर डेहरिया जी घर के बाहर निकल कर देखा तो उन्हें गेट के बाहर उतरी हुई चप्पल दिखाई दी. तब उनके द्वारा अपने किराएदार को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी तब किराएदार ने धीरे से दरवाजे खोल कर देखा तो उन्हें दो लोग नजर आए. फिर डेहेरिया जी ने आसपास के लोगों को फोन लगाया और 100 डायल   पर फोन लगाया. चीता पुलिस 100 डायल पहुंचने पर चौतरफा देखा गया किंतु वह चोर वहां से निकल चुके थे. उनके बाजू वाले रहने वाले दुबे जी ने बताया कि लगभग 3:00 बजे के आसपास हमारे घर के डॉगी भी जोर जोर से भोक रहे थे. याद हो तो पिछले वर्ष भी मई या जून के समय भी उनके घर चोर घुसे थे. जिन्हें हमारे यहां रहने वाले गर्ग जी की एकाएक नजर पड़ी थी.

Friday, 25 September 2020

ग्राम पंचायत चिखला बांध का के नाली निर्माण में सरपंच, सचिव और इंजिनियर की मिली भगत से हो रहा लिपोपोती कार्य 

 


राष्ट्र चंडिका(पंकज डहरवाल) बालाघाट। केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा ग्राम स्तर पर विकास के साथ मुख्यधारा से जोडऩे के लिए करोड़ो रूपये खर्च किया जाता है जिससे की शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास किया जा सके, किन्तु भष्ट्र पंचायत एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्यो में लिपापोती कर सरपंच और इंजिनियर की मिली जुली सरकार से कार्यो को कागज में पास किया जाता है लेकिन उन निर्माण कार्यो की गुणवता नहीं देखी जाती है ऐसा ही मामला जनपद पंचायत खैरलांजी के ग्राम पंचायत चिखला बांध कार्य एजेंसी का सामने आया है। ग्रामीण देवराम मंडलेकर ने निर्माण कार्य में अनियमीताओं को लेकर प्रेस से चर्चा में बताया कि ग्राम पंचायत चिखला बांध में मनरेगा के तहत नाली निर्माण का कार्य हो रहा है जिसमें मटेरियल गुणवताविहिन है। ना ही बेस बजबूत है और निर्माण हो रहा है। नाली का निर्माण में नाली की गहराई 2 फिट, ऊचांई 2 फिट और लम्बाई लगभग 500 मीटर की हो रही है। वर्तमान में निर्माण लगभग 100 मीटर से भी अधिक निर्माण हो चुका है जिसमें गुणवताविहिन कार्य किया गया है। पक्की नाली निर्माण में सरीया कम लगाया जा रहा है, बेस में सरीया भी नहीं डाला जा रहा है और बेस में कच्चा मटेरीयल डाला गया है जो सीमेंट कम और रेत, गिट्टी अधिक डाली गयी है। आगे कहा कि जब नाली निर्माण का कार्य हो रहा है तो उपयंत्री नाजनीन खान के द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है लेकिन लापरवाही कहे या फिर मिली जुली सरकार कहे या यु कहे की भष्टाचार के लिए ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती उषा नेतलाल रामटेके के द्वारा नाली गुणवताहीन निर्माण किया जा रहा है जो उपयंत्री के द्वारा अंनदेखा किया जा रहा है। जिस आधार से स्टिमेंट तैयार किया गया है उस प्रकार से निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसमें निर्माण में लोहे की सरीया को 2-2 फिट में अंतर्राल में लगया गया है। यही नहीं बेस से लेकर नाली निर्माण तक कार्य में लिपापोती हो रही है जिससे अब यह नाली भष्टाचार के भेंट चड़ते दिखाई दे रही है। पाईप पुलिया में हुआ भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत चिखला बांध में पाईप पुलिया का भी निर्माण कार्य किया गया है जिसमें गुवताहिन कार्य कर सरपंच और इंजिनियर की मिली भगत से मटेरियल की जॉच के बगैर ही कार्य को कागजी कार्यवाही में समाप्त कर दिया गया है। किन्तु जब ग्राउंट रिपोर्ट दिखा जाये तो पता चल पायेगा कि यह पाईप पुलिया की हालात कैसी है। पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही से ग्र्राम का ऐसा ही विकास होता रहा तो ग्रामीणों को कोई पेरशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इनका कहना है नाली निर्माण का कार्य प्रगतिरत है तो निरीक्षण किया जायेगा और जॉच में अगर कार्य गुवताहिन हो रहा है तो उसे गुवतापूर्वक कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत एजेंसी कहा जायेगा। श्रुति चौधरी सी.ई.ओं., खैरलांजी ग्राम पंचायत चिखला बांध के नाली निर्माण की गुवताविहिन कार्य हो रहा है तो तत्काल जॉच की जायेगी और दोषियों पर जॉच उपरांत कार्यवाही कि जायेगी। उमा माहेश्वरी सी.ई.ओं., जिला पंचायत बालाघाट

Thursday, 24 September 2020

जमीन ,कानून, भ्रष्टाचार और आम आदमी न्यायपालिका को दरकिनार रखने वालों के दिनों दिन हो रहे हो हौसला अफजाई

 


राष्ट्र  चंडिका (पंकज डहरवाल)बालाघाट। एक कहावत है  अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा वैसे ही आज जो बात मैं आपको बताना चाह रहा हूं वह सच्ची घटना पर आधारित है तो पहले बात करते है जमीन कि जिसे पाने के लिए एक आम आदमी कड़ी मेहनत-मजदूरी करने के बावजूद भी उसकी जरूरत के अनुसार नहीं पा पाता? और जीवन भर संघर्ष करते रहता है।
      वही दबंग लोग किसी भी प्रकार की जमीन को यू हथिया लेते हैं जैसे वो उनके बापदादा की मिल्कियत हो इस चक्कर में कई जगह चरागन तक नहीं बचे हैं। जिस कारण जानवरों को पर्याप्त चारा तक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चारागाह, पंचायत की भूमि और वन भूमि पर कब्जाधारियों का बोलबाला है ना तो इन पर कोई कार्यवाही होती है और ना ही ही इन पर कोई प्रशासन ध्यान देता है। क्योंकि प्रशासन के आला अधिकारियों को मलाईदार मलाई मिलती है जिससे वह कभी इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते हैं।
        वही कानून जिस की सबसे बड़ी मार सिर्फ आम आदमी पर पड़ती है ऐसा लगता है कि सिर्फ इसे गरीब, मजदूर ,लाचार और अनपढ़ लोगों के लिए ही बनाया गया है वहीं दूसरी ओर गुंडे, बदमाश ,मवाली इसे कठपुतली समझ कर नचाते रहते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करते हैं तभी तो जो काम इन लोगों का बहुत ही कम समय में हो जाता है वही काम एक आम आदमी का कई मुद्दों में सुलझ नहीं पाता और कईयों की तो पीढ़ियां गुजर जाती है कई बार दावेदार भी निपट जाता है अर्थात उसकी मृत्यु हो जाती है और फाइल बंद हो जाती है और मरने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल पाता। कई बार ये छोटी मोटी घटनाएं इतना बड़ा रूप ले लेती है कि कई परिवार तबाह हो जाते हैं। तब जाकर शासन-प्रशासन की नींद खुलती है। तब एक कहावत याद आती है कि "अब क्या करें जब चिड़िया चुग गई खेत"।
      वहीं जब आम आदमी न्याय के लिए कानून के दरवाजे खटखटाता है तो कई बार दरवाजे से ही उसे भगा दिया जाता है वही दबंग या पावरफुल आदमी किसी मसले के लिए कानून के दरवाजे खटखटाता है तो उसे कुर्सी अदा की जाती है और उसका काम बहुत जल्दी निपट जाता है। भ्रष्टाचार को खत्म करने वाले ही भ्रष्टाचार को संरक्षण देने लगे हैं जिससे अब भ्रष्टाचार ने अपना पैर पसारता जा रहा है आम आदमी भ्रष्टाचार के चंगुल में फंसता जा रहा जा रहा है। फिर भी भ्रष्टाचार को खत्म करने करने वाले अधिकारी मलाई के खातिर अपना जमीर बेच देते हैं। अतिक्रमणकारियों और भ्रष्टाचारियों का हौसला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है जिससे वह अपने चरम सीमा को लांग कर नियम विरुद्ध काम करने अपना हौसला अफजाई कर रहा है।
     जिले में भ्रष्टाचार कि इतनी बड़ी चरम सीमा है कि मुझे नहीं लगता  कि जमीन ,कानून, भ्रष्टाचार और आमआदमी पर हो रहे हैं नियम विरुद्ध कार्य का अंत हो सकता है।

Wednesday, 23 September 2020

किसान आंदोलन के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

 


  राष्ट्र चंडिका सिवनी   दिनांक 24 सितंबर 20 को विशाल रैली एवं किसान आंदोलन के संबंध में आज 23 सितंबर को एसडीएम कार्यालय सिवनी में किसान प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वार्ता संपन्न हुई। इस वार्ता में तय हुआ कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किसान बंधु सीधे कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंच कर दोपहर दो बजे महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे (छिंदवाड़ा चौक से रैली नहीं निकाली जायगी) । वार्ता में जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम महोदय सिवनी ने जिला स्तर की समस्त मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है बैठक में प्रशासन की ओर से  अंकुर मेश्राम  एसडीएम सिवनी,  एस के धुर्वे  उपशंचालक कृषि,  प्रभात मिश्रा जी तहसीलदार सिवनी एवं  एम डी नागोतिया नगर निरीक्षक सिवनी। कृषकों की ओर से  मोहन चंदेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,  घनश्याम सनोडिया पूर्व जनपद सदस्य,  राजेश सोलंकी,  सूर्य नारायण बघेल ,  शशि भूषण बघेल ,श्सुदर्शन बघेल ,  संजय सनोडिया,  सतीश चंद्रवंशी ,  देवेन्द्र साहू , मनीष बघेल जी, एवं  बसंत बघेल  उपस्थित रहे।

Monday, 7 September 2020

14 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज का 59 वर्षीय पुरुष, जनता नगर की 31 वर्षीय महिला,किदवई वार्ड का 40 वर्षीय पुरूष, सिंधी कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, मंगलीपेठ का 61 वर्षीय पुरुष,आजाद वार्ड का 24 वर्षीय पुरुष, आर्चीपुरम का 50 वर्षीय पुरुष, अकबर वार्ड का 68 वर्षीय पुरुष तथा गंगानगर मरझोर की 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। इसी तरह बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं 11 का 37 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम जवारकाठी का 32 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखण्ड के ग्राम ख़िरखिरी का 29 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा घंसौर का 56 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 12887 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 314 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 232 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 76 एक्टिव केस हैं।


Thursday, 3 September 2020

सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!

 सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!

 सोशल मीडिया में कोई कह रहा है ब्लास्टिंग तो कोई कह रहा है भूकंप

राष्ट्र चंडिका सिवनी.सिवनी जिले में आज 04 सितम्बर 2020 रात्रि लगभग 12:55 मिनिट पर लोगो ने जोरदार झटके महसूस किए परन्तु यह झटके भूकंप के थे इसकी पुष्टि नही हो पाई है , यह झटके सिवनी नगरीय क्षेत्र के लगभग सभी इलाको में महसूस किये गए.रात्रि में जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किये वैसे ही सोशल मीडिया में चर्चाओ का दौर रात्रि में ही तेज हो गया, चल रही चर्चाओं की माने तो सिवनी में लगभग 12 बजकर 55 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए। सोशल मीडिया पर लोग ये दावा कर रहे है कि निश्चित ही सिवनी में भूकंप आया है.  कुछ लोगों का कहना है कि कहीं ब्लास्टिंग हो रही है.ऐसे ही कुछ झटके विगत कुछ दिनों पहले भी सिवनी जिले में महसूस किये जा चुके है परन्तु उस समय भी सिवनी में किसी भी प्रकार की भूकंप की आधिकारिक पुष्टि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नही की गयी थी पहले सिवनी जिले में 17 अगस्त को लगभग दोपहर 2 बजकर 34 मिनिट पर भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे परन्तु प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टि इस विषय में नही की गयी थी जिससे ये कन्फर्म नहीं हो पाया था की यह भूकंप ही है या फिर शहर के आस पास कहीं हो रही ब्लास्टिंग के झटके थे

Sunday, 9 August 2020

जिले में मिले कोरोना के 18 नए मामले

 राष्ट्र चंडिका (सोमेश चौरसिया)  मंडला । जिले में कोरोना मरीज के एक साथ 18 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 5 महिलाएं भी सम्मिलित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला विकासखंड से 4, नारायणगंज से 2, मवई से 7, बिछिया विकासखंड से 1 तथा मोहगांव से 4 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मझगांव में 35 वर्षीय तथा ग्राम बम्हनी सेक्शन अमदरा ब्लॉक में 19 वर्षीय पुरूष, मंडला विकासखंड के अंतर्गत बुधवारी मंडला में 58 तथा 31 वर्षीय महिला, अम्बेडकर वार्ड में 75 वर्षीय पुरूष, सरदार पटैल वार्ड में 52 वर्षीय पुरूष, बिछिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम काटाझर में 36 वर्षीय पुरूष, मोहगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बोड़ासिल्ली में 18 वर्षीय 2, एक 16 तथा एक 19 वर्षीय पुरूष, मवई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लालपुर में 3 वर्षीय बालिका, ग्राम सहजपुरी में 22 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय पुरूष, ग्राम बसनी में 24 वर्षीय पुरूष, ग्राम भांड़ा में 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम मवई में 18 वर्षीय युवक तथा 24 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

युवा कांग्रेस ने किया आदिवासियों का सम्मान

  

राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया)  नरसिंहपुर ।  विश्व आदिवासी दिवस पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अनुसूचित जनजाति आदिवासी भाईयों का सम्मान कर उनकों आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं गईं। इस अवसर  पर युवा कांग्रेस नरसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटैल लोकसभा महासचिव अतुल चौरसिया, गौरव बक्शी, प्रदीप दुबे, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, विवेक सोनी आदि ने कहा कि देश की समृद्धि, संस्कृति, लोक परंपरा को बनाए रखने में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदारी के पयार्य आदिवासी समाज का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकृति प्रेमी आदिवासी भाईयों के कारण ही हमारे जंगल और वन्य प्राणी सुरक्षित बने हुए हैं ।

कोरोना काल में वोट मांगने आने वाले नेताओं के लिये सवालों का काढ़ा ! मध्यप्रदेश के साथियों ने उपचुनाव के पहले जारी किया पर्चा 

 

☆राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र में फुटबॉल बना माझी जनजाति प्रकरण


राष्ट्र चंडिका अमर नोरिया. केंद्र और राज्य में अगर एक ही दल की सरकार बन जायेगी तो मध्यप्रदेश के माझियों को जनजाति की सुविधा का लाभ दिया जायेगा. यह वाक्य अक्सर माझी समाज के परिचय सम्मेलनों सहित अन्य माझी समाज के कार्यक्रमों में 2014 के पहले अक्सर मंचों पर सुनाई देता था, और समय का खेल देखिये जब 2014 में केंद्र की सत्ता में बीजेपी की सरकार बन गई तो यही बीजेपी जो मध्यप्रदेश के माझियों को जनजाति की सुविधाओं का लाभ दिए जाने की बातों को अपने विधानसभा चुनाव 2008 और 2013 के चुनावी घोषणा पत्र में जिसका जिक्र कर प्रदेश के माझी निषाद समाज के लोगों की वोट बटोरी और उनके हितेषी होने का भरोसा भी दिला चुकी थी वही बीजेपी 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान माझी की उपजातियों को जनजाति की सुविधाएं देने और आरक्षण का लाभ दिए जाने की जो बातें उसने पिछले 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में अंकित की जाती थी उसकी चर्चा वह 2014 में केंद्र की सत्ता में बीजेपी के सत्ताशीन होने के बाद मध्यप्रदेश में हुए 2018 के चुनाव के बाद करती ही नहीं है ।  ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आखिर बीजेपी ने माझियों के साथ इतना बड़ा धोखा क्यों किया ? साथियों आने वाले समय में मध्यप्रदेश में 27 जगह पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं गिनी चुनी सीटों की बात अगर हम छोड़ दें तो मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में अधिकांश सीटों पर माझी समाज की जनसंख्या हजारों की संख्या में है । ऐसे में हम आने वाले विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के नेताओं से पूछें कि आखिर चुनावी घोषणापत्र में जो आपने 2008 व 2013 में केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार बन जाएगी तो हम मध्य प्रदेश के माझी जनजाति के जो लोग हैं उन्हें जनजाति की सुविधाएं देंगे वादा किया था उस वादे का क्या हुआ ? महत्वपूर्ण बात यह भी है कि कांग्रेस ने भी हमें हाशिये पर रखा और उसने भी विधानसभा चुनाव 2018 के अपने वचनपत्र में माझी की उपजातियों को जनजाति की सुविधाएं देने के मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही पर 15 महीने के शासनकाल में माझी प्रकरण पर कांग्रेस द्वारा सहानुभूति दिखाने जैसा कुछ नहीं दिखाई दिया  ! अब हम पूरी राजनीतिक एकजुटता के साथ भाजपा व कांग्रेस से यह सवाल करने के लिये तैयार हो जायें माझी जनजाति के मामले में आपकी नीति क्या है ? जब पूरे देश को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी जा रही हो तो हम अपने सभी युवाओं से भी आग्रह करें की राजनीतिक वंशवाद भतीजावाद के इस दौर में अपने भविष्य के प्रति जागरूक होकर हमारे संवैधानिक हक और अधिकार से वंचित करने वालों के खिलाफ अपने अपने क्षेत्र के युवाओं सहित समग्र समाज को जागरूक करें तभी हम आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हो सकेंगे.

Thursday, 30 July 2020

स्वास्थ्य विभाग की बैठक संपन्न


राष्ट्र चंडिका सिवनी .कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कार्य योजना से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी.मेशरामसिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

            बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा जिले में अन्य जिलोंराज्यों से पहुंचे व्यक्तियोंहोम तथा शासकीय क्वारेंटाईन में रखे गए व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की । साथ ही विगत दिवस ट्रू-नॉट मशीन जाँच किए गए संदिग्ध व्यक्तियों के नमूनों तथा आईसीएमआर भेजे गए नमूनों की जानकारी प्राप्त की गई । कलेक्टर डॉ फटिंग ने अधिकारियों को अधिक से अधिक व्यक्तियों के नमूने प्राप्त कर उनकी जाँच करवाने के निर्देश दिए साथ ही होम क्वारेनटाइन का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करवाने के लिए औचक रूप से निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के दौरान घरों में न मिलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

लखनादौन नगरीय क्षेत्र में एक युवक मिला कोरोना पॉजिटिव तथा 2 व्यक्ति पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे


  राष्ट्र चंडिका सिवनी.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गुरूवार 30 जुलाई को प्राप्त आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट में लखनादौन नगरीय क्षेत्र के 30 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उक्त युवक 27 जुलाई को जम्मू की यात्रा से सिवनी पहुंचा था । उन्होंने बताया कि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज क्षेत्र के 37 वर्षीय व्यक्ति तथा छपारा विकासखण्ड के ग्राम बिहिरिया के 25 वर्षीय व्यक्ति को आज पूर्णत: स्वस्थ्य हो जाने पर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक कुल 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 28 पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं । वर्तमान में 10 मरीजों को ईलाज जिला चिकित्सालय स्थित डेडिकेटेड कोरोना केयर सेंटर में तथा 2 मरीजों को ईलाज मेडिकल कॉलेज नागपुर तथा एक मरीज का ईलाज मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में किया जा रहा है ।    

Sunday, 26 July 2020

स्वदेशी राखी से इस बार भाइयों की कलाई पर बांधेगी राखी



राष्ट्र चण्डिका,बालाघाट(पंकज डहरवाल)।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी और ईद-उल-जुहा का त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सकेगा। चीन से चले आ रहे विवाद के बीच रक्षाबंधन के मौके पर भाईयों की कलाई पर बांधे जाने वाले रक्षा सूत्र के जरिये बहनें चीन के व्यापार को टक्कर देने की तैयारी में हैं। जहां भारत और चीन बॉर्डर पर उत्पन्न तनाव कम करने में जुटे हैं, तो वहीं चीन के विरुद्ध भारत में अभी एक विशाल लहर उमड़ी हुई है। अब वे किसी भी स्थिति में चीन में बनी राखियों को हाथ नहीं लगाएंगे, जिससे चीन को करोड़ के नुकसान होने का अंदेशा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि वे किसी भी हालत में चीनी राखियों को नहीं स्वीकार करेंगे, और उसके बजाए स्वदेशी राखियों को ही बढ़ावा देंगे। “इस रक्षा बंधन पर हम चाहते हैं कि स्वदेशी राखियों को हम बढ़ावा दें। इससे देश के हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा भी मिलेगा”।
भाइयों की कलाई पर बंधेगी देशी राखी- भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन तीन अगस्त को है। बाजार में अभी से राखियां नजर आने लगी हैं। पर्व के लिए इस बार देशी राखियों की मांग बढ़ी है। इस बार चाइनीज राखियों की तुलना में लोगों की पसंद देशी राखी बनी हुई है। दुकानों पर नाममात्र की ही चाइनीज राखियां देखने को मिल रही है। लोगों का रूझान सबसे ज्यादा देश में बनी राखियों की ओर है। राखियों में जरदोजी, मोती और मिरर वर्कवाली राखियां आर्कषण का केन्द्र बनी हुई हैं।
चाइनीस राखी के नई मिल रहे खरीदार मिल रहे खरीदार-
चाइना का विरोध और स्वदेशी के प्रचार प्रसार का असर बाजार पर साफ दिख रहा है। पिछले यह पहला मौका है जब रक्षाबंधन पर्व पर चाइनीज के बजाय स्वदेशी राखी की धूम मची हुई है। ऐसा नहीं है कि बाजार में चाइनीज राखी मौजूद नहीं है। दुकानदारों ने पूर्व की तरह चाइनीज राखी दुकानों पर सजा रखी है लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। राखी दुकानदार अमित खरे ने बताया कि देश में बनी स्टोन, मौली, इलेक्ट्रानिक और कार्टून राखियों को बड़े और बच्चे पसंद कर रहे हैं। राखियों में भाई-भाभी की जोड़ी वाली राखियों के साथ ही कड़े वाली, ब्रेसलेट समेत अनेक प्रकार की डिजाइनर राखियां पारंपरिक वर्क की राखियों की डिमांड है। पूजन वाली राखियां भी बाजार में आई हैं। बाजार में 5 रुपए से 100 रुपए तक की राखियां मौजूद हैं।
बाजार में देसी राशियों के दाम दाम के दाम- व्यापारियों ने बताया कि चावलवाली राखी 10 रुपए से लेकर 20 रुपए तक, स्टोन वाली राखी 10 रुपए से लेकर 100 रुपये तक, कार्टून राखी पांच रुपए से लेकर 30 रुपए तक में मिल रही है। इसी तरह स्पीनर लाइट राखी 30 रुपए से लेकर 70 रुपए तक, मौली राखी पांच रुपए से लेकर 20 रुपए तक, थाली रक्षा रोल राखी 30 रुपये से लेकर 100 रुपए तक, लुंबा पेपर राखी 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक, फोम राखी दो रुपए से लेकर पांच रुपए तक, रुद्राक्ष राखी पांच रुपए से लेकर 25 रुपए पीस के दाम पर बाजार में मौजूद है।
चाइना के दूसरे प्रोडक्ट से परहेज नहीं- गलवान घाटी विवाद के बाद से भारत में चाइनीज सामान के बहिष्कार की मुहिम सी चल रही है। लेकिन लोग चाइनीज सामान में राखी का बहिष्कार तो कर रहे हैं। लेकिन चाइनीज गजेट, मोबाइल की डिमांड अभी भी बनी हुई है। स्थानीय निवासी आशीष जगधारी का कहना है कि मोबाइल में देसी विकल्पों की कमी है, इसलिए लोग चाइना के मोबाइल व एसेसरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जहां तक जिन वस्तुओं के देसी विकल्प हैं, वहां लोग देसी को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। जानकारी अनुसार हमारी दिनचर्या से जुड़ी ज्यादातर सामग्री में चाइना जुड़ा हुआ है, लोग जहां तक संभव है, चाइना के सामान को कम से कम ले रहे हैं। लेकिन जहां विकल्प की कमी है, वहां चाइना सामान का पूर्ण बहिष्कार नहीं हो पा रहा है। लोग मोबाइल, गजेट, मोबाइल एसेसरीज, ऐप, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान में सस्ता विकल्प न होने से चाइना के प्रोडक्ट अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन ये भी सही है कि लोग अब चाइना के सामान की खपत पहले से धीरे-धीरे कम करते जा रहे हैं।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्तत-राखी बांधने का मुहूर्त- 09:27:30 से 21:11:21 तक।  रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त- 13:45:16 से 16:23:16 तक। रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त- 19:01:15 से 21:11:21 तक।
मुहूर्त अवधि : 11 घंटे 43 मिनट। 
जानिए शुभ संयोग के बारे मेंं-इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान योग के साथ ही सूर्य शनि के समसप्तक योग, सोमवती पूर्णिमा, मकर का चंद्रमा श्रवण नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग बन रहा है। इसके पहले यह संयोग साल 1991 में बना था। इस संयोग को कृषि क्षेत्र के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।