राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - खुफिया सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नरसिंहपुर पुलिस एवं राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) इंदौर व भोपाल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कार्यवाही करते हुये दिनांक 06 एवं 07.10.2020 की दरमियानी रात को थाना स्टेशन गंज,नरसिंहपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (उत्तर दक्षिण कॅारिडोर) पर घेराबंदी कर एक Renault Duster क्रमांक TN-05-AW-0965 और एक Tata Zest क्रमांक UP-78-FD-5857 को रोका गया। रोकने के बाद उक्त दोनों वाहनों की बारीकी से सघन चैकिंग की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थ ‘‘हशिश’’ को वरामद किया गया है।
तस्करी में प्रयुक्त वाहनों में अवैध मादक पदार्थ को छिपानें हेतु वाहन के अंदर विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था बनाकर विशेष रूप से कंम्पार्टमेंट बनाकर रखा गया था, वाहन को देखने पर उसकी बनावट में किसी भी प्रकार से भिन्नता नजर नही आ रही थी जो साधारण दिखायी दे रहा था।वरामद ‘‘हशिश’’ का वजन किया गया जो 117 किलोग्राम मात्रा पायी गयी। उक्त अवैध मादक पदार्थ उत्तरप्रदेश से तस्करी कर चैन्नई की ओर ले जाया जा रहा था। ‘‘हशिश’’ को नेपाल बार्डर से स्मगल करके लाया गया था। मौके पर उक्त ‘‘हशिश’’ के अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त उक्त दोनों वाहन एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त किये गये है। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त सभी 07 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है ।

No comments:
Post a Comment