Saturday, 31 October 2020

फिर दहला सिवनी शहर, दोपहर के बाद शाम को भी हिली धरती, दहशत में बाहर निकले लोग

 

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी, । 27 अक्टूबर की सुबह 4.10 बजे से भूकंप के तगड़े झटके को शहरवासी भूल नहीं पाए हैं कि शनिवार दोपहर 12.48 बजे एक बार फिर धरती हिलने से सिवनी शहर दहल गया है। हालांकि दोपहर में महसूस हुआ कंपन (भूकंप) का झटके की तीव्रता कितनी थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जबलपुर भू-सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंपीय मीटर का आंकलन के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। सिवनी में तीव्र झटके महसूस होने की जानकारी मिली है।शनिवार दोपहर आया भूकंप का झटका इतना जबरदस्त था कि घरों के पलंग, कुर्सी-टेबिल, सोफा, खिड़की-दरवाजे सहित पूरा भवन कांप गया। 5 से 10 सेकंड के लिए लोगों को लगा जैसे पैरो तले से जमीन खिसक रही है। घर, दुकान व सरकारी दफ्तर में मौजूद लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए। इंटरनेट मीडिया पर भूकंप की घटनाओं की एक के बाद एक प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई। बुधवार 29 अक्टूबर को जबलपुर सर्वेक्षण विभाग के दल ने शहर का दौरा कर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी थी। भू-विज्ञानी एमएस पठान ने बताया था कि सिवनी जिला संवेदनशील (एक्टिव जोन) में है। सोन नदी व नर्मदा बेसिन में होने के कारण जिले में भूकंप के हल्के झटके आने की संभावना बनी हुई है।
शाम लगभग 6:16 और 6:22 में भी तेज धमाकों के साथ कंपन हुआ.

No comments:

Post a Comment