Saturday, 21 November 2020

सिवनी में रात 01:45 पर भूकंप का जोरदार झटका, तीव्रता 4.7 दर्ज

 



 राष्ट्र चंडिका सिवनी, मध्य प्रदेश : सिवनी में शनिवार रविवार मध्यरात्रि 01 :45 बजे भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया, भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि नींद से जाग लोग घर से बाहर ठंड में ठिठुरते नज़र आये। रात में महसूस जबरदस्त भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज हुई । समाचार लिखे जाने तक जानमाल को कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है ।जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ।सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि सिवनी 4.7 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया. जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है. वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए है, एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया. 
. वैज्ञानिकों के अनुसार अक्सर भूकंप 30 से 40 सेकंड का आता है. जो सामान्य और कम नुकसानदायक है
. अगर यही भूकंप दो मिनट से ज्यादा तक आ गया, तो ये क्षेत्र को भयंकर नुकसान पहुंचा सकता है. 
. 6.0 से कम तीव्रता के भूकंप देश में 100 से ज्यादा बार दर्ज किए जाते है, जो 150 किलोमीटर के क्षेत्र को हानी पहुंचा सकता है. 
. 6.0 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप 160 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक होता है. 
. 7.0 से 7.9 की ताव्रता वाला भूकंप साल में औसतन 15 से 20 बार दर्ज किया जाता है. जो एक बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. 
. 8.0 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप कई सौ किलोमीटर वाले क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा सकता है. जो साल में मुश्किल से एक बार दर्ज किया जाता है. 
. 9.0 से 9.9 हजारों किलोमीटर वाले क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए काफी है. जो 15 से 20 सालों में एक बार देखने को मिलता है. 
. दुनिया में आज तक 10 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आज तक दर्ज नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप किसी छोटे देश को पूरी तरह तबाह कर सकता है. 
सिवनी में 4.7 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया है, जिससे 10 किलोमीटर की गहराई तक महसूस किया गया है. हालांकि अभी तक किसी जान-माल की हानी के बारे में पता नहीं चल सका है.

No comments:

Post a Comment