सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!
सोशल मीडिया में कोई कह रहा है ब्लास्टिंग तो कोई कह रहा है भूकंप
राष्ट्र चंडिका सिवनी.सिवनी जिले में आज 04 सितम्बर 2020 रात्रि लगभग 12:55 मिनिट पर लोगो ने जोरदार झटके महसूस किए परन्तु यह झटके भूकंप के थे इसकी पुष्टि नही हो पाई है , यह झटके सिवनी नगरीय क्षेत्र के लगभग सभी इलाको में महसूस किये गए.रात्रि में जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किये वैसे ही सोशल मीडिया में चर्चाओ का दौर रात्रि में ही तेज हो गया, चल रही चर्चाओं की माने तो सिवनी में लगभग 12 बजकर 55 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए। सोशल मीडिया पर लोग ये दावा कर रहे है कि निश्चित ही सिवनी में भूकंप आया है. कुछ लोगों का कहना है कि कहीं ब्लास्टिंग हो रही है.ऐसे ही कुछ झटके विगत कुछ दिनों पहले भी सिवनी जिले में महसूस किये जा चुके है परन्तु उस समय भी सिवनी में किसी भी प्रकार की भूकंप की आधिकारिक पुष्टि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नही की गयी थी पहले सिवनी जिले में 17 अगस्त को लगभग दोपहर 2 बजकर 34 मिनिट पर भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे परन्तु प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टि इस विषय में नही की गयी थी जिससे ये कन्फर्म नहीं हो पाया था की यह भूकंप ही है या फिर शहर के आस पास कहीं हो रही ब्लास्टिंग के झटके थे
No comments:
Post a Comment