राष्ट्र चंडिका सिवनी .कोविड सेंटर का गत दिवस प्रभारी मंत्री राम किशोर कांवरे एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने निरीक्षण किया। नमो कोविड सेंटर के निरीक्षण उपरांत मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे और मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सेवा कार्य मे संलग्न मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली, साथ ही निर्देश दिए कि सिवनी जिले में हर संभव सहायता के लिए हमें हर क्षण तैयार रहना है । आगामी समय में किसी तरह की कोई परेशानी न आए इस हेतु समाज में जागरूकता अभियान भी युवा मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा । युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवार ने बताया कि 18 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु अधिक से अधिक लोग पंजयीन करा के टीकाकरण कराएं ,इस दिशा में युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश भर में सक्रिय हैं । साथ ही रक्तदान शिविर एवं प्लाजमा डोनेशन शिविर का आयोजन भी युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है ।


No comments:
Post a Comment