राष्ट्र चंडिका सिवनी. जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से लगातार कोरोना मरीज स्वस्थ रहें हैं। जिलें में एक्टिव केस की संख्या लगतार घट रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 मई को कुल 93 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुये हैं, वही 65 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।
जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 98039 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 6190 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें मरीज पूरी तरह 5307 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 858 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 797 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।


No comments:
Post a Comment