राष्ट्र चंडिका सिवनी .सेवा ही संगठन भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार कोरोना काल मे सेवा के लिये संकल्पित औऱ प्रतिबद्ध युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष आलोक दुबे मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप चौहान के संयोजन में पूरे सिवनी जिले के सफाई कर्मचारियों को 1000 भाप मशीनें वितरित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया. इसी के साथ बरघाट तहशील की प्रत्येक पंचायत में 1 आक्सीमीटर,1 गन थर्मामीटर प्रदान करने का कार्य आज से प्रारंभ किया गया इस कार्य का प्रारंभ आज covid -19 के नियमो का पालन करने हेतु सीमित संख्या में सिवनी नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भाप मशीन प्रदान कर की गई पूरे जिले के समस्त सफाई कर्मियों को स्थानीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के माध्यम से भाप मशीनों का वितरण किया जायेगा इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से मनोज मर्दन त्रिवेदी ,उत्तर मंडल नगर अध्यक्ष संजय सोनी ,जिला महामंत्री दीपक नगपुरे,जिला महामंत्री युवराज राहंगडाले,बाबा पाण्डे, योगेश शिवहरे,शुभम राजपूत,विक्रांत दुबे,अंशुल चौरसिया,खुशेन्द्र पवार,भुनेश कुल्हाड़े उपस्थित रहे.


No comments:
Post a Comment