राष्ट्र चंडिका सिवनी. टीकाकरण के दौरान युवा मोर्चा सिवनी द्वारा लगाया गया हेल्प डेस्क भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी टीकाकरण स्थलों पर हेल्प डेस्क सेंटर लगाए जा रहे हैं । उसी क्रम में आज सिवनी जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण कराने वालों को सहायता प्रदान की जा रही है । हेल्प डेस्क के शुभारंभ पर मुख्य रूप से सिवनी के प्रभारी मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप चौहान सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

No comments:
Post a Comment