राष्ट्र चंडिका सिवनी. बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर में पाटो उत्सव अक्षय तृतीया के दिन संपन्न अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान लक्ष्मी नारायण की स्थापना दो पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के द्वारा की गई थी तब से प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी नारायण भगवान का प्रकट उत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का प्रकट उत्सव अक्षय तृतीया के दिन आज हो गया है मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोरोना का हाल को देखते हुए प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर के पुजारी हेमंत द्विवेदी, राजू मिश्रा, आकाश दुबे के द्वारा सम्पन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र निशा ठाकुर ,योगेश रक्षा राजपूत ,अभिषेक स्वाति दुबे ,रानू सपना ठाकुर, अजय रश्मि ठाकुर, पांच जोड़ों के द्वारा द्वारा भगवान का अर्चन पूजन हवन किया गया सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपने घर से ही भगवान का पूजन कर धर्म लाभ कमाएं।


No comments:
Post a Comment