कोरोना काल में सावधानी पर मुकेश कहते हैं, मैं पूरी तरह से नियमों का पालन कर रहा हूं. एक साल से कहीं पार्टी फंक्शन में नहीं गया. सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखता हूं. मैंने दोनों वैक्सीन भी ले ली हैं. चाहता हूं मेरे फैंस भी सारे नियम कायदों का पालन करें' मुकेश खन्ना ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए अपने फैंस को इस बात की तसल्ली भी दे दी है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं. वीडियो में एक्टर बोलते हैं, "मैं यह बताने के लिए आपके समक्ष आया हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं. मुझे अफवाह को खंडन करने को कहा गया है और मैं खंडन के साथ इसकी निंदा भी करता हूं. जिस तरह लोग जहर को फैला देते हैं, यही दिक्कत सोशल मीडिया की है. मैं आपलोगों को बता दूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं और आप लोगों की दुआएं हैं. मेरे साथ और जब दुआ हो, तो फिर किसी का कौन बिगाड़ सकता है. मुझे बहुत से कॉल्स आ रहे हैं. इसलिए मुझे लगा कि दर्शकों को बता देना चाहिए मैं ठीक हूं. धन्यवाद."
मुकेश खन्ना के भाई सतीश का तीन हफ्ते पहले ही हार्टअटैक से निधन हो गया था। सतीश पहले कोरोना वायरस संक्रमित हुए थे। सतीश होम आइसोलेशन में थे और सभी प्रोटोकॉल्स के साथ दवाएं भी ले रहे थे। बाद में 8 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे की गोद में दम तोड़ दिया।
इन सेलेब्स के निधन की उड़ चुकी हैं अफवाहें
बता दें कि इससे पहले कई और जाने-माने सितारों के निधन की झूठी खबरें फैल चुकी हैं। बीते दिनों अभिनेता सुनील लाहरी ने 'रामायण के 'रावण' यानी अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों को झूठा बताया था। उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और संगीतकार लकी अली को लेकर भी ऐसी ही अफवाहें सामने आ चुकी.लोगों से अपील की कि वो इस तरह की झूठी खबरें और अफवाहें फैलाना बंद करें।



No comments:
Post a Comment