Monday, 31 May 2021

प्रमाण पत्र में नहीं जिक्र,कोविड से मौत का,कैसे मिलेगा लाभ

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी। कोरोना से जिले में कई लोगों की मौत हुई है लेकिन मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र में इसका कोई जिक्र नहीं हो रहा है। कोरोना से जान गंवाने वालों के स्वजन जिला अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर जा रहे हैं, लेकिन इस प्रमाण पत्र में साधारण जानकारी ही दर्ज है। कोरोना से मौत होने का कोई जिक्र जारी किए जा रहे प्रमाण में नहीं किया जा रहा है।                                                                स्वजन परेशान – स्वजन कोविड की जिक्र वाला मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन कुछ भ्ाी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में यदि स्वजनों को भविष्य में कोविड से मौत होने का प्रमाण की जरूरत हुई तो उनके पास कोई भी शासकीय दस्तावेज नहीं रहेगा, जिससे ये पता चल सके कि मरने वाला कोरोना संक्रमित था। जिला अस्पताल में जिन मरीजों की कोरोना से मौत हुई है, उनके मृत्यु प्रमाण पत्र जिला अस्पताल से ही जारी किए जा रहे हैं। रोजाना कई लोग यहां अपने परिजन का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने पहुंच रहे हैं, जारी प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत की कोई जानकारी नहीं है।                                 कैसे मिलेगा लाभ – प्रदेश सरकार ने कोरोना से मृत होने वालों के स्वजनों के लिए अनुग्रह राशि देने समेत कई सुविधाएं देने की घोषणा की है। वहीं जिला अस्पताल से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत होने की जानकारी दर्ज नहीं की जा रही है। ऐसे में स्वजन कैसे साबित करेंगे कि उनके परिवार के सदस्य की मौत कोरोना से हुई है। इसी कारण स्वजन काफी परेशान है। जिला अस्पताल प्रबंधन भी उनकी कुछ मदद नही कर रहा है। कोरोना से मौत होने के बाद जारी हो रहे मृत्यु प्रमाण को देखकर जब स्वजन प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत होने की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे है तो अस्पताल के कर्मी ऐसा करने के आदेश नहीं होने की बात कह कर जिस वार्ड में मरीज की मौत हुई है वहां जाने की बात कह कर वापस भेज रहे है। वहीं कुछ सिविल सर्जन के पास आवेदन देने की बात कह रहे हैं। इस तरह स्वजन कोविड से मौत होने की जानकारीयुक्त मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए यहां वहां भटक रहे है। इसके बाद भी अस्पताल में कोई भी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। कई स्वजनों का कहना है कि जब अस्पताल में ही जांच होने के बाद कोरोना पॉजिटिव आने पर उनके मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था और वहां मरीज की मौत हो गई तो फिर अस्पताल प्रबंधन को मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत होने का जिक्र करने में क्या दिक्कत है।



राष्ट्र चंडिका की पहल पर पत्रकारों को बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन की सौगात दी प्रभारी कोविड-19 मंत्री ने

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी. कोरोनावायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ सिवनी जिले में भी जोरों पर है। जहां प्रारंभिक दौर में 60 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, तो वहीं उसके बाद 45 वर्ष से 60 वर्ष के व्यक्तियों तक कभी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ।अंत में 18 से 45 वर्ष के नौजवानों को भी टीकाकरण किया जाने लगा था।यह पूरी प्रक्रिया आरोग्य सेतु और www.cowin.gov.in के माध्यम से संपादित हो रही थी। इसी विषय को "राष्ट्र चंडिका"  समाचार पत्र के प्रमुख अखिलेश दुबे के द्वारा कोविड-19 प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे नानो के समक्ष रखी गई और उनसे कहा गया कि जिले में जिलाा जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से जिन पत्रकारों को टीकाकरण किया जाना है, उनकी सूची कई दिनों से तैयार कर ली गई है किंतु आज दिनांक तक वह सूची टेबल में पड़ी धूल खा रही है। आगे अखिलेश दुबे के द्वारा मंत्री महोदय को बताया गया कि आगामी दिवस पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है,अतः सभी पत्रकारों को टीकाकरण की सौगात दी जानी चाहिए तब प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों के साथ-साथ पत्रकारों के परिवारों को भी टीकाकरण लगाए जाने हेतु जिला कलेक्टर के माध्यम से चर्चा की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जिले के पत्रकारों एवं पूर्व उनके परिजनों को वैक्सीनेशन का विशेष शिविर बुधवार दिनांक 2 जून को जिला पंचायत सभाकक्ष में सुबह शाम सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी केवल अपना फोटो परिचय पत्र एवं मीडिया संस्थान का वैध कार्ड लेकर उक्त शिविर में उपस्थित होना होगा जिससे कि उन पत्रकारों एवं उनके परिवारों को टीकाकरण किया जा सकेगा।

Sunday, 30 May 2021

कोरोना काल में दुकानदार ने सामान बेचने के लिए शटर पर लिखा मजेदार नोट, वायरल हुई तस्वीर तो आईपीएस ने दिया मजेदार रिएक्शन

 

राष्ट्र चंडिका. सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार तस्वीरों का सिलसिला चलता रहता है. ये तस्वीरें कई बार आपको हैरान कर देती है तो वहीं कई बार इन तस्वीरों को देखकर आपका दिन बन जाता है. हाल के दिनों में एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसे देखने के बाद आपकी हंसी भी रोके नहीं रुकेगी.हम सभी जानते हैं कि कोरोना काल में दुकानें बंद है लेकिन दुकानवाले भी पुलिसवालों से छुप-छुपकर अपना सामान बेच रहे हैं. ऐसे में वह ग्राहकों से संपर्क करने के लिए तरह-तरह के नोट अपनी शटर के बाहर चिपका देते हैं. जिससे उनके ग्राहक संपर्क कर सके. ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंद दुकान के बाहर लिखी एक सूचना (Funny Note Viral) काफी तेजी से वायरल हो रही है.वायरल हो रही इस तस्वीर में लिखा कि 'अगर मेरी दुकान का शटर बंद दिखे तो कॉन्टैक्ट करें. हम आत्मा की तरह आसपास ही भटक रहे हैं.’ इस मजेदार तस्वीर को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है 'इस भटकती आत्मा की #Khaakhi से जल्द मुलाकात होगी’.सोशल मीडिया पर ये तस्वीर लोगों को तेजी से पसंद आ रही है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि ये नोट वाकई शानदार है कि मुझे भी इस आत्मा से मिलना है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सबसे फनी चीज है जो मैंने इस साल देखी है, अद्भुत!. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की.



Friday, 28 May 2021

सुरक्षात्मक प्रतिबंधों के साथ 1 जून से  जिला होगा अनलॉक

 

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से प्रभारी मंत्री श्री कावरे ने लिए प्रस्ताव



राष्ट्र चंडिका सिवनी/ जिले के कोरोना प्रभारी एवं  प्रदेश के आयुष विभाग (स्वतंत्र प्रभार) एवं जलसंसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे की अध्यक्षता में शुक्रवार 28 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 1 जून से  कोरोना कर्फ्यू को सुरक्षात्मक प्रतिबंधों के साथ खोले जाने के संबंध विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कर्फ्यू के हटाये जाने के उपरांत भी कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए सुझाव प्राप्त कर उस पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त बैठक में सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, विधायक सिवनीश दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष  आलोक  दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।

        बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अनलॉक के संबंध में विचार प्रस्तुत कर आमजनों, मजदूरों, कृषकों, छोटे फुटकर व्यवसायी के जीवनयापन तथा सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के साथ अनलॉक के संबंध अपने अपने प्रस्ताव दिये। जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यवसायियों को अनिवार्यत: कोविड टीकाकरण कराने की बात करते हुए प्रतिष्ठान संचालित करने की अनुमति देने की बात कही गई। इसी तरह विवाह कार्यक्रमों का आयोजन भी सीमित संख्या में ही व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किये जाने के प्रस्ताव दिए गए।आयुष मंत्री  रामकिशोर कावरे ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई कार्यवाही एवं स्वास्थ्य सुविधाओ की भी समीक्षा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर भी उपस्थित अधिकारियों- जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर आमजनों जिसमें खासकर बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए की कार्ययोजना एवं जिलें  में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री कावरे ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों को आगामी समय में कोरोना संक्रमण से पूरी ताकत से निपटने हेतु सभी जरूरी इंतजाम एवं आवश्यक सामग्रीयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक संसाधन जिनकी संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने में आवश्यक हैं उनके इस्टीमेन्ट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिलें की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए शासन स्तर से धन की कोई कमी नही रहेंगी।

मंत्री श्री कावरे जिले की रेड एवं यलो जोन वाली ग्रामपंचायतों की भी जानकारी प्राप्त कर रेड जोन वाली पंचायतों के लोगों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु स्थानीयस्तर पर सामुदायिक भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी जरूरी इंतजाम करने के भी निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। 

मास्क है जरूरी इसे सही ढंग से लगाए



Friday, 21 May 2021

भाजयुमो द्वारा बांटा गया सफाई कर्मियों को भाप मशीन

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी.भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार कोरोना काल मे सेवा के लिये संकल्पित औऱ प्रतिबद्ध युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिति में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप चौहान के संयोजन में नगरपालिका के सफाई कर्मियों को वेपोराइज़र(भाप मशीन)वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला महामंत्री  युवराज सिंह राहंगडाले द्वारा विषय रखते हुए बताया गया कि कोरोना काल मे सफाई कर्मी फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर को साफ रखने का काम करते हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा सिवनी जिले को भाप मशीनें दी गईं जो सभी नपा सफाई कर्मियों को बांटी जा रही हैं।अंत मे आभार प्रदर्शन करते हुए जिला महामंत्री दीपक नगपुरे द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी हमारे फ्रंटलाइन वारियर्स पुलिसकर्मियों एवं पत्रकार बन्धुओं को भी भाप मशीन प्रदान की गई है।
      इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन,अजय डागोरिया,बाबा पांडेय,जिला महामंत्री दीपक नगपुरे,नगराध्यक्ष दक्षिण अभिषेक दुबे,विक्रांत दुबे,अंशुल चौरसिया,खुशेन्द्र पवार,अंकित ठाकुर,विशाल गोस्वामी,भुनेश कुल्हाड़े,ऋषभ चौरसिया एवं नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Tuesday, 18 May 2021

मोबाइल टावरों के चलते उड़ रही घरों की टीवी और मोबाइल के स्क्रीन।

राष्ट्र चंडिका सिवनी. बीते 15 वर्षों में मोबाइल का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ा है, प्रारंभ में मोबाइल का उपयोग नगरी क्षेत्रों में लोग ज्यादा किया करते थे किंतु आज यह दूरस्थ अंचल तक प्रत्येक जिले में पहुंच चुका है। जहां मोबाइल के उपयोग से एक और क्रांति आई है वहीं कई जगह इनका दुरुपयोग भी किया जा रहा है। साथ ही देखने में आ रहा है कि मोबाइल के सुचारू संचालन के लिए लगाए जाने वाले टावर से पर्यावरण का बहुत नुकसान हो रहा है, जो मानक भारत सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए हैं उन मानकों के अनुसार यह मोबाइल टावर नहीं चल रहे हैं। होता यह है कि उन मानकों के अनुरूप जो शासन के निर्धारित हैं टावर लगा लिया जाता है किंतु इन टावरों की शक्ति बढ़ाने के लिए बाद में कंपनी के द्वारा अन्य "इक्विपमेंट्स" लगा दिए जाते हैं जिसके चलते इन टावरों की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है ।
        यह काम कंपनी के लिए तो फायदेमंद होता है किंतु प्रकृति के लिए यह काम बहुत ही घातक साबित हो रहा है। देखने में यह जा रहा है कि जब भी मौसम नासाज होता है और बिजली कड़कती है तब इन टावरों के आसपास स्थित घरों की महंगी से महंगी टीवी उड़ जाती है और मोबाइल के स्क्रीन भी लोगों के खराब होने की शिकायतें आई हैं। ऐसा ही विगत दिवस सिवनी में देखने में आया है कि अधिकतर जिन जिन घरों के पास टॉवर है वहां टीवी की स्क्रीन उड़ चुकी है और मोबाइल भी खराब हुए हैं। शासन प्रशासन से अपेक्षा है कि प्रत्येक टावर की क्षमता की जांच करवा करयेगा, अगर क्षमता अनुरूप नहीं पाए गए तो उन्हें सील किए जाने की कार्रवाई आगामी समय में करेगा और अन्य नए टावर को अपनी ओर से अनुमति नहीं प्रदान करेगा।



 

युवा मोर्चा ने आज से एक हजार भाप मशीन वितरण का कार्य प्रारंभ किया

राष्ट्र चंडिका सिवनी .सेवा ही संगठन भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार कोरोना काल मे सेवा के लिये संकल्पित औऱ प्रतिबद्ध युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष आलोक दुबे मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप चौहान के संयोजन में पूरे सिवनी जिले के सफाई कर्मचारियों को 1000 भाप मशीनें वितरित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया. इसी के साथ बरघाट तहशील की प्रत्येक पंचायत में 1 आक्सीमीटर,1 गन थर्मामीटर प्रदान करने का कार्य आज से प्रारंभ किया गया इस कार्य का प्रारंभ  आज covid -19 के नियमो का पालन करने हेतु सीमित संख्या में सिवनी नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भाप मशीन प्रदान कर की गई  पूरे जिले के समस्त सफाई कर्मियों को स्थानीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के माध्यम से भाप मशीनों का वितरण किया जायेगा इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से मनोज मर्दन त्रिवेदी ,उत्तर मंडल नगर अध्यक्ष संजय सोनी ,जिला महामंत्री दीपक नगपुरे,जिला महामंत्री युवराज राहंगडाले,बाबा पाण्डे, योगेश शिवहरे,शुभम राजपूत,विक्रांत दुबे,अंशुल चौरसिया,खुशेन्द्र पवार,भुनेश कुल्हाड़े उपस्थित रहे.


Monday, 17 May 2021

जिन्हें 1 अप्रैल को लगा था जाने उन्हें अब कब लगेगा टीका, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी,


राष्ट्र चंडिका सिवनी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में हो रहे टीकाकरण और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने और ऐप खुलते ही एक ही दिन में कम समय पर रजिस्ट्रेशन फुल हो जाने से 18 प्लस के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इसके साथ ही 1 अप्रैल को 45 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोगों को जिन्हें टीका लगा था। उन्हें 13 मई से 27 मई के बीच में दूसरा टीकाकरण लगाए जाने की तिथि दी गई थी। लेकिन हाल ही में आए नए टाइम टेबल के हिसाब से अब 1 अप्रैल को जिन लोगों का टीकाकरण हुआ था उन्हें 84 दिन में टीकाकरण लगाए जाने की तिथि दी गई है। इस हिसाब से 1 अप्रैल को जिन्हें टीका लगा था उन्हें अब जून माह अर्थात 24 जून को दूसरा डोज लगवाने पहुंचना होगा। इसी प्रकार से 2 अप्रैल, 3 अप्रैल,, क्रमशः आगे की तिथि के अनुसार नम्बर आएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ लोकेश चौहान ने बताया कि अब 45 वर्ष आयु व इससे अधिक आयु वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नए चार्ट के अनुसार क्रमशः टीके लगेंगे। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन –18 साल से 44 साल वाले लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में जानकारियां,

1. बुकिंग का समय 9:00 से 11:00 के बीच में।
2. रजिस्ट्रेशन किसी भी समय,किसी भी दिन, 24 घंटे के भीतर करा सकते हैं।
3. बुकिंग करने वाले दिन रविवार, मंगलवार , बुधवार,शुक्रवार।

  1. कोविड-19 टीकाकरण दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार ,शनिवार।
  2. रविवार या अन्य शासकीय अवकाश के दिन कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा।
  3. शासकीय अवकाश होने पर इसके एक दिन पहले वाला बुकिंग वाला दिन मे ,बुकिंग नहीं होगी।
  4. रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात ,बुकिंग कंफर्म होने के बाद, संदेश आएगा=लाभार्थी का नाम, लाभार्थी की आईडी नंबर,सत्र स्थल का नाम, दी गयी दिनांक , किस समय आना है,यह आपको सत्र स्थल में दिखाना होगा।


माँ सिर्फ ...हर वो #प्राणी


माँ सिर्फ वो नहीं 
जो जन्म दे, 
मेरी नज़र में , 
हर वो #प्राणी, 
#माँ है, 
जो ममता रखता हो, 
अपने पराये, 
सभी बच्चों पर, 
मातृत्व स्वार्थ से परे, 
एक निःस्वार्थ भाव है, 
और वही माँ है। 
वही ईश्वर है । 
किसी को बांझ बोलना, 
माँ को न समझने की, 
निशानी और मूर्खता की पराकाष्ठा है।
 #स्वाति_दुबे #सिवनी


Sunday, 16 May 2021

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को भोजन व बिस्कुट के पैकेट

 

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उठ रहे हाथ,बांटे जा रही खाद्य सामग्री


राष्ट्र चंडिका सिवनी . वैश्विक महामारी कोरोना के चलते घरों में कैद गरीब परिवारों की मदद की जा रही है पूरी सावधानी के साथ व कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए. विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा साथ आठ दिनों से सेवा कार्य किया जा रहा है.जिसमे जरूरतमंद परिवार को सूखी सामग्री की दाल चावल एवं मसाला(राशन सामग्री)के पैकेट भी दिए जा रहे हैं एवं साथ साथ रोजाना बना बनाया हुआ भोजन के पैकेट बिस्किट पानी के पाउच जरूरतमंद को सिवनी नगर के चौबीसो वार्डों में एवं नगर के मुख्य क्षेत्र में बाटी जा रही है इस कार्य में सहयोग रहा ,दीपक यादव,देवेंद्र सेन,शेर सिंह राठौर ,माधव दुबे ,पंकज भगत, राजेंद्र बनवारी, निकेश विश्वकर्मा,सुनील भांगरे ,दिलीप डेहरिया,विजेंद्र ,प्रकाश जुडवानी शेरू एवं निक्की बघेल,विक्की बघेल,अरविंद यादव आदि ने एवं और भी कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया.



31 मई तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू, सब कुछ रहेगा लॉक

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी । जिले के कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी डाॅ.राहुल हरिदास फांटिग ने रविवार को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत सोमवार 31 मई 21 की सुबह 06 बजे तक जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है। जारी आदेशानुसार कलेक्टर कार्यालय के आदेश क्रमांक 2526/एस. डब्ल्यू कोविड/ 21 सिवनी शनिवार 10 अप्रैल 21 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण सिवनी जिला राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ्यू लागू किए जाने के आदेश पारित किए गए थे,कार्यालयीन आदेश क्रमांक 2638/ एस.डब्ल्यू / कोविड/21 सिवनी गुरूवार 06 मई 21 के द्वारा कोरोना कर्फ्यू आदेश की अवधि सोमवार 17 मई की प्रातः 06 बजे तक जारी रहेगा। आदेश पारित किया गया है। तत्काल प्रभाव से उक्त कोरोना कर्फ्यू आदेश की अवधि सोमवार 31 मई 21 की प्रातः 06 बजे तक की जाती है। जारी आदेशानुसार यदि कोई व्यक्ति उपयुक्त आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा एवं इस आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आवेगा।आदेशानुसार आदेश की शेष शर्तें एवं कडिकाएँ कलेक्टर कार्यालय के पारित आदेश क्रमांक 2528/एस डब्ल्यू / कोविड / 21 सिवनी शनिवार 10 अप्रैल, 2638 दिनांक 06 मई, एवं 2652 दिनांक 11 मई 21 के अनुसार यथावत रहेगी।



Friday, 14 May 2021

ब्लेक फंगस से पीड़ित सिवनी के युवक का जबलपुर में दुखद निधनं

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी . प्रदेश में कोरोना काल में ब्लैक फंगस भी बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है ब्लैक संगत से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है ब्लैक फंगस से पीड़ित सिवनी जिले का पहला मरीज ओम प्रकाश यादव के रूप मिला था। सिवनी के नगरी क्षेत्र सुभाष वार्ड निवासी ओम प्रकाश यादव ब्लैक फंगस से पीड़ित था जिसका उपचार सिवनी के जिला अस्पताल में चल रहा था ओम प्रकाश यादव को अच्छे उपचार हेतु जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया था जहां डॉक्टर की देखरेख पर उसका इलाज जारी था। सिवनी जिले में मिला ब्लैक फंगस इंफेक्शन से पीड़ित मरीज ओम प्रकाश यादव इलाज के दौरान 14 मई की शाम को अपनी जंग हार गए और इस दुनिया से विदा ले लिया ।


प्रदेश में नहीं खुलेगा कोरोना कर्फ्यू – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 


राष्ट्र चंडिका भोपाल।  मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने आज 14 मई की शाम 7:00 बजे मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में और जिले किसी भी शहर में कोरोना कर्फ्यू  नहीं खुलेगा। 



मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि कोरोना के मामले में प्रदेश की स्थिति नियंत्रण में दिखाई दे रही है परंतु चिंता की स्थिति अभी खत्म नहीं हुई है, संक्रमण कभी भी लगातार बढ़ ही रहा था अभी नियंत्रण में है और आगे बढ़ भी सकता है.
इसे पूरी तरह से नियंत्रण में करने के लिए कर्फ्यू  का लागू रहना जरूरी है। हालाँकि उम्मीद तो यही की जा रही थी कि जिन 7 जिलों में संक्रमण की दर 5% से कम है, वहां कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया जाएगा, परंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा फैसला लेते हुए अभी कोरोना कर्फ्यू को बरकरार रखने के पक्ष में बयान दिया

कोरोना कर्फ्यू में ढील चाहती है MP की जनता और दुकानदार 
लगभग 1 महीने से मध्य प्रदेश  की जनता कोरोना कर्फ्यू  का पालन कर रही है लेकिन अब परेशानियां बढ़ने लगी है, क्योंकि केवल दूध और सब्जी से काम नहीं चलता. मार्केट का खुलना जरूरी है, जनता चाहती है कि निर्धारित शर्तों और कुछ समय सीमा के साथ ही साथ सप्ताह में 1 दिन के लिए या किसी भी प्रकार से जैसा सरकार उचित समझें, कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जानी चाहिए
मध्य प्रदेश की जनता को सीएम के संबोधन की जरूरी बातें
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिन कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड केयर की आवश्यकता है, उनका देखभाल कोविड केयर सेंटर में की जाए। इन सेंटर्स पर डॉक्टर की सलाह अनुसार ऐसे व्यक्तियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ब्लेक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ स्थापित की जा रही हैं। इस बीमारी के लिए उपयोगी दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहे। 
मुख्यमंत्री l शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो बच्चे 10वीं की परीक्षा देने वाले थे, वह परीक्षा नहीं होगी। उन्हें मूल्यांकन कर पास किया जाएगा। 12वीं की परीक्षा भी स्थगित की गई है। परिस्थितियों के सामान्य होने पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभी हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़ना है। सारे लोग मतभेद भूलकर एक हो जाएँ और मध्यप्रदेश को कोविड संक्रमण से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लें। हमें अपनी जीवनशैली में योग, प्राणायाम और व्यायाम को शामिल करना होगा। आप धूप भी लें और भोजन भी शरीर के लिए जो हितकारी हो वही लें। ऑक्सीजन की हम व्यवस्था कर रहे हैं।
आप सभी से आग्रह है कि आप सभी लोग पेड़ ज़रूर लगाएँ। संक्रमण अभी रहेगा। हमें इससे बचने के लिए अपने आचरण में बदलाव लाना होगा। गाँव और शहर के लोगों से आग्रह है कि लंबे समय तक अब बड़े आयोजन नहीं हो पाएंगे। परिस्थिति सामान्य होने के बाद भी हमें सावधानी बरतना है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि साप्ताहिक संक्रमण की दर 14% है। कोरोना कर्फ्यू में अभी ढील नहीं दी जाएगी। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप अपने ज़िलों की स्थिति के अनुसार कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लें। जहाँ संक्रमण की दर बहुत नीचे हैं, वे बैठक कर वैज्ञानिक रूप से कर्फ्यू खोलने पर विचार करें।
मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा है कि हम महिला स्वसहायता समूह का भी ध्यान रख रहे हैं। ज़रूरत पड़ने पर हम उनकी सेवाएँ लेंगे। वैक्सीन के बारे में भ्रम को हमें दूर करना होगा। 5.29 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर हमने दिया है। कोई इस मामले में भ्रम न फैलाये।
अस्पतालों के वॉर्ड का प्रबंधन भी ठीक ढंग से किया जाएगा। जो लोग COVID19 से ठीक हो गए हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूँ कि क्या वे CoronaWarriors बन सकते हैं? इच्छुक व्यक्ति हम तक अपनी जानकारी पहुँचाएँ। एक महीने के अंदर 800 नर्स, 800 डॉक्टर और 800 टेक्नीशियन की भर्ती युद्ध स्तर पर करेंगे। हम बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाते रहेंगे। 5,000 ऑक्सीजन बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री  चौहान ने कहा है कि ब्लैक फंगस के पेशेंट भी आ रहे हैं। ऐसे भाई-बहनों का इलाज हम निःशुल्क करेंगे। हमारे COVID19 केयर सेंटर्स को पोस्ट कोविड केयर सेंटर भी बनाया जाएगा। इससे जो मरीज कोरोना के बाद अस्वस्थ हों, उनका इलाज हो सके। अगर कोई बच्चा अनाथ हो, उसकी सूची ज़िला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए, ताकि मदद दी जा सके। उन्हें निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी करना है। सरकारी व चिन्हित अस्पताल में और मुख्यमंत्री COVID19 उपचार योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क इलाज मिलेगा।
ज़िले की क्राइसिस मैनेजमेंट यह देखेगी की कोरोना कर्फ्यू ठीक से लागू हो। उन्हें ऑक्सीजन की आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी देखनी हैं। कालाबाज़ारी किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। हम कालाबाजारी करने वाले अनेक लोगों को जेल भेज चुके हैं। ब्लॉक की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम यह काम देखेगी की किसी गाँव में संक्रमण फैल तो नहीं रहा। व्यवस्थाएँ ठीक बनी रहे, दवाओं समेत अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति हो, पेयजल, मनरेगा, राशन वितरण का कार्य भी यही देखेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि एक स्वास्थ्य समिति बनाई जाए जिसमें गाँव के पटेल, मुकद्दम सहित महत्त्वपूर्ण लोग हों। वे लोग गांव में जनजागरुकता फैलाने का कार्य करेंगे। गेहूँ का उपार्जन जारी है। किसानों ने एक बार फिर अन्न के भंडार भर दिए हैं। मैं किसानों से अपील करता हूँ कि आप सब एक-एक कार अपना नंबर आने के बाद ही केंद्र पर जाएँ ताकि भीड़ न लगे और संक्रमण न फैले।
मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा है कि अगर मनरेगा की मजदूरी होना है और गाँव में 5 से ज़्यादा संक्रमित लोग हैं, वहाँ मज़दूरी कृपया रोक दें। जहाँ 5 से कम संक्रमित हों, वहाँ मज़दूरी जारी रहे। तेंदूपत्ते की तुड़ाई में भी इस बात का ध्यान रखना है। एक व्यक्ति के पास एक महीने में 10 किलो राशन जा रहा है। गाँव व वॉर्ड के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप यह सुनिश्चित करें कि इसका वितरण अच्छे से हो, भीड़ न लगे और लोगों को राशन मिल जाये।
मैं निवेदन करता हूँ कि अभी हमें ढिलाई नहीं बरतनी है। हमें अभी सावधानी का पालन करते रहना है। संक्रमण की चेन को हमें ही तोड़ना है।

मौखा के धोखा पर जबलपुर पुलिस की दरियादिली चर्चा में । 

 बीजेपी कांग्रेस ने नकली इंजेक्शन के उपयोग पर हुई मौतों पर जांच की मांग की 

 राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - गुजरात पुलिस के द्वारा नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर की गई कार्रवाई और मध्यप्रदेश में नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन की सप्लाई और उपयोग किये जाने के मामले में पुलिस ने जबलपुर के सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा सहित उसके साथ देवेश चौरसिया को गिरफ्तार किया, इसी मामले को लेकर कुछ गिरफ्तारियां मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से भी की गई पूरा मामला गुजरात के मोरबी में पकड़े गए नकली इंजेक्शन के एक कारखाने संचालित करने के बाद सामने आया था जिस पर कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश इंदौर और जबलपुर में इस पूरे नेटवर्क के में लिप्त लोगों को पकड़ा उसके बाद जबलपुर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कार्रवाई के दौरान जबलपुर पुलिस की जो भूमिका है वह लचर दिखाई रही है, जबलपुर में जिस सिटी अस्पताल में सैकड़ों नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को बुलाए जाने और इन्हें उपयोग किए जाने की बात सामने के आने के बाद जबलपुर पुलिस व प्रशासन को इस मामले में गंभीरता बरती जानी थी वह नहीं बरती गई है । जबलपुर पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर चल रहा है । सिटी अस्पताल संचालक मोखा की गिरफ्तारी जिस अंदाज में की गई है और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के उपयोग की जांच को लेकर गठित प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में जिस सख्ती से आगे आना था वह अपनी इस भूमिका में नजर नहीं आये जिम्मेदारी जिसकी चर्चा जारी है । जबलपुर में आईजी सहित कमिश्नर भी बैठे हैं और इस मामले को लेकर जबलपुर आये प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी अपनी ओर से स्पष्ट संकेत दे चुके हैं उन्होंने तो यह तक कहा था कि नकली दवाओं और इंजेक्शन का उपयोग करने वालों को जानवर भी नहीं कहा जा सकता है इसके बाद भी अगर जबलपुर पुलिस ने मौखा के मामले में जिस तरह से कार्रवाई की है तो कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं, ध्यान देने योग्य बात यह है कि मौखा के ऊपर मामला दर्ज किए जाने के बाद उसपर रासुका की कार्यवाही नहीं की गई थी जब आमजनों ने सोशल मीडिया सहित अन्य स्तर पर मामला उठाया व जबलपुर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किये तब कहीं जाकर पुलिस ने इस मामले में रासुका लगाने की कार्यवाही की वहीं मौखा को गिरफ्तार करने के बाद उसे रिमांड पर न लिया जाना और फिर सीधा जेल भेज दिये जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़े करता है वहीं इस पूरे मामले में जबलपुर प्रशासन और जबलपुर पुलिस की कार्यवाही के चलते अभी तक सिटी अस्पताल से एक भी नकली इंजेक्शन का खोखा तक जप्त न किये जाने की बाते सामने आ रही हैं तो गुजरात से जबलपुर मौखा को लेने आई गुजरात पुलिस को भी खाली हाथ वापिस जाना पड़ा उसको लेकर भी कई तरह के सवाल आम जनता उठा रही है । ऐसे में लोग कह रहे हैं कि इतने गंभीर मामले में अगर जबलपुर पुलिस जिस तरह लापरवाही बरत रही है तो क्या मानवता के दुश्मन मौखा को उसके सही अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है यह सवाल सबके मन में बना हुआ है । इसी फर्जीवाड़े में जांच को लेकर नरसिंहपुर में बीजेपी और कांग्रेस के नेता व जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने स्तर से पत्र व ज्ञापन दिये हैं । सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन के गोरखधंधे की सीबीआई जांच कराने एवं जिले में पीड़ित मरीजों को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को दिया गया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित मैथिली शरण तिवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व विधायक सुनील जायसवाल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल चौरसिया एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष ईशान राय उपस्थित थे । इसके पूर्व सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा के द्वारा सिटी हॉस्पिटल में होने वाली अनिमितताओं की जांच कर कड़ी कार्रवाई किये जाने को लेकर कमिश्नर जबलपुर, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर को पत्र लिखकर पूर्व राज्य मंत्री व नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल ने आरोप लगाते हुए सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नकली रेमडिसिवर इंजेक्शन लगा कर सुनियोजित तरीके से मृत कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया l विधायक श्री पटैल ने अपने पत्र में लिखा है कि सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में एवं अन्य सहयोगियों द्वारा नकली रेमडिसिवर इंजेंक्शन लगाकर पेशेटों को मृत करके एवं पुनः दूसरे पेशेंट को एडमिट किए जाते थे l जबलपुर के इस रैकेट को माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश पर धराशाई कर दिया है l सिटी हॉस्पिटल में अनेक राजनीतिक साइलेंट पाटर्नर है जो हॉस्पिटल को अपराध करने में ताकत दे रहे हैं , सिटी हॉस्पिटल में पेशेंट एडमिट होने से पहले सबसे कम 1एक लाख से 5 लाख रुपये तक जमा कराया जाता है, कितने दिन में कौन सा पेशेंट मृत होगा यह अस्पताल प्रबंधन तय करता था, नरसिंहपुर जिले से जबलपुर लगा हुआ है हजारों की संख्या में लोग जबलपुर इलाज कराने प्रत्येक हॉस्पिटल में जाते हैं ,सैकड़ों की संख्या में जिला नरसिंहपुर के लोगों ने सिटी हॉस्पिटल में इलाज करवाया है, अस्पताल प्रबंधन द्वारा पेशेंट से लाखों रुपए लूट लिए गए हैं सैकड़ों की संख्या में सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नरसिंहपुर जिला के पैशेन्टो की मृत्यु हुई है सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नरसिंहपुर जिला के कितने लोग एडमिट हुए कितनी की मृत्यु हुई एवं कितने पैशेटो से कितने-कितने पैसे लिए गए हैं l जानकारी उपलब्ध कराये इस पत्र के माध्यम से उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विगत 10 वर्षों से सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान , राज्य बीमारी सहायता ,पीएम सीएम केयर फंडों से बिना किसी बीमारी के बीमारी दर्शा कर पैसों की हेरा फेरी करता आ रहा है, बिना चोट या कम चोट को अधिक चोट एवं घातक दिखाकर एवं फौजदारी एवं एक्सीडेंट कैंसर किडनी एवं अन्य योजनाओं में फर्जीवाड़ा जाता है इसके और भी अन्य अपराध है सिटी हॉस्पिटल जबलपुर ने किये हैं,जिसमें उन्होंने उक्त दोषियों पर एनएसए एवं पर्दे के पीछे से मदद करने वालों की जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।



93 हुए स्वस्थ, वहीं 65 नये मरीज मिलें 858 एक्टिव केस

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी. जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से लगातार कोरोना मरीज स्वस्थ रहें हैं। जिलें में एक्टिव केस की संख्या लगतार घट रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 मई को कुल 93 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुये हैं, वही 65 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।

जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 98039 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 6190 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें मरीज पूरी तरह 5307 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 858 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 797 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। 



बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर में पाटो उत्सव संपन्न हुआ

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी. बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर में पाटो उत्सव अक्षय तृतीया के दिन संपन्न अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान लक्ष्मी नारायण की स्थापना दो पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के द्वारा की गई थी तब से प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी नारायण भगवान का प्रकट उत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का प्रकट उत्सव अक्षय तृतीया के दिन आज हो गया है मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोरोना का हाल को देखते हुए प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर के पुजारी  हेमंत द्विवेदी, राजू मिश्रा, आकाश दुबे के द्वारा सम्पन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र निशा ठाकुर ,योगेश रक्षा राजपूत ,अभिषेक स्वाति दुबे ,रानू सपना ठाकुर, अजय रश्मि ठाकुर,  पांच जोड़ों के द्वारा द्वारा भगवान का अर्चन पूजन हवन किया गया सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपने घर से ही भगवान का पूजन कर धर्म लाभ कमाएं।



Thursday, 13 May 2021

मिलावटी दूध कही बन न जाये आपके बच्चो के लिए "धीमा जहर"

 आपदा में अवसर - दूध डेरी वाले दूध में पानी मिलाकर बेच रहे


राष्ट्र चंडिका सिवनी-बाजार में अगर आप डेयरी का दूध खरीद रहें है तो ये खबर आपके लिए ही है। लॉकडाउन के इस कालखंड में दूध में मिलावट का दौर बदस्तूर जारी है, मिलावटी दूध की बिक्री पर लगाम कसने के खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन को शिकायती नंबर जारी करने की आवश्यकता है। देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए दूध विक्रेताओं से शुद्धता का पैमाना नाप पर दूध तो खरीदा जा रहा है किंतु नगर की डेयरी संचालकों के द्वारा अपनी डेयरी में पाउडर एवं प्रोटीन मिलाकर उक्त उद्योग जनता को बेचा जा रहा है। यहां पर गौर करने वाली बात यह होगी कि बहुत से लोग अपने बच्चों के लिए दूध लेकर जाते हैं जो कि इस मिलावटी दूध से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण गौपालकों से दूध खरीदने के दौरान ये डेरी मालिके दूध में फैट, एसएनएफ और प्रोटीन जांच करते है, और हमे जानकारी मिली कि उन्हें 25 रुपये प्रति लीटर का भुगतान किया जाता है, तत्पश्चात यही दूध 40 रुपये लीटर में मिलावट के बाद इनके द्वारा बेंचा जा रहा है। 


बड़े स्तर पर चल रहा है मिलावट का खेल - सिवनी नगर सहित जिले में संचालित अन्य 9 -10 डेयरियों के द्वारा जिले में पशुपालकों से करीब हजारो लीटर दूध कलेक्शन कर कई दूसरे स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। पशुपालकों से शुद्ध दूध की खरीद की जाती है और बाद में मात्रा बढ़ाने के लिए पाउडर और पानी मिला दिया जाता है। अब इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने की आवश्यकता है जहां जिला प्रशासन को एक टोल फ्री नंबर जारी करना चाहिए जिस से लोग ऐसी मिलावट के खिलाफ कार्यवाही करवा सके, आशा है कुंभकर्णी नींद से खाद्य विभाग जागेगा और इस बात की सुध लेगा।


Wednesday, 12 May 2021

सिवनी में ब्लैक फंगस की दस्तक, ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज को सिवनी से जबलपुर रेफर किया

 

राष्ट्र चंडिका सिवनी .उपचार पर लापरवाही पर सिवनी विधायक ने जताई नाराजगी, अभी तक ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ते मध्य प्रदेश के इंदौर भोपाल से सुनाई दे रहे थे पर अब सिवनी में भी ब्लैक फंगस के मरीज मिलने लगे है. ब्लैक फंगास से पीड़ित मरीज आज जिला चिकित्सालय सिवनी से जबलपुर रेफेर किया गया.सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने 12 मई 2021 को जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बाहरी ग्रामीण क्षेत्र का एक व्यक्ति जो कि चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में ब्लैक फंगस बीमारी के उपचारार्थ भर्ती था.निरीक्षण के दौरान बाहरी ग्रामीण क्षेत्र का एक व्यक्ति जो कि चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में ब्लैक फंगस बीमारी के उपचारार्थ भर्ती था. मरीज को देखते ही सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन मरीज से पीपीई किट पहनकर मिले, वहीं इस दौरान विधायक ने उसकी अवस्था को देखकर चिकित्सक से चर्चा कर उक्त बीमारी के उपचार में हो रही लापरवाही के लिए चिकित्सकों पर नाराजगी व्यक्त की. इसके साथ ही मरीज के संबंध में जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया, इसके पश्चात चिकित्सकों के द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हुए उचित उपचार हेतु जबलपुर मेडिकल रिफर किया गया है।                     पूरे भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा ही रही है इसी बीच अब ब्लैक फंगस यानी कवक संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगा है क्योंकि लगात ही देश के कई हिस्सों से ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे है , ब्लैक फंगस संक्रमण उन लोगों को ज्यादा हो रहा है, जो कोविड से जंग जीत चुके है. ICMR के अनुसार, जिनकी इम्युनिटी कमजोर है ऐसे लोगों में यह ब्लैक फंगस संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इन सबमे सबसे ज्यादा ध्यान कोरोना से ठीक हुए मरीजों को रखने की जरूरत है. कोरोना से ठीक हुए मरीज और कम इम्युनिटी वाले लोगों के अलावा, जिन मरीजों को डायबिटीज है, उनमें शुगर लेवल अगर बढ़ जाए, तो ये इंफेक्शन जानलेवा हो जाता है.    ब्लैक फंगस के लक्षण-                         

        * बुखार या तेज सिरदर्द                                        *नाक से खून आना या काले रंग का स्त्राव            *खांसी                                                            *खूनी उल्टी                                                      *आंखों या नाक के आसपास लाल निशान या चकत्ते                                               *आंखों या नाक के आसपास दर्द               *आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना               *दांतों में ढीलापन महसूस होना, मसूढ़ों में तेज दर्द                                                 

* छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना *गाल की हड्डी में दर्द, एक तरफा चेहरे का दर्द, चेहरे पर एक तरफ सूजन

ब्लैक फंगस से बचाव- यदि समय पर ज्यादा समय खराब किये बिना फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. इसे एंटीफंगल दवाओं से ठीक किया जा सकता है. इन लक्षणों के दिखने पर अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन बिल्कुल शुरू न करें.


अच्छी बेटी भी बन गई,....   

              अच्छी बेटी भी बन गई, अच्छी बहन भी बन गई,                    अच्छी सहेली भी बन गई, अच्छी पत्नी भी बन गई,                    अच्छी बहु भी बन गई, अच्छी माँ भी बन गई,                           ज़िंदगी ने सब कुछ दिया, फिर भी अधूरी हूँ,
               कुछ #ख्वाब_अधूरे है, पूरा होने की चाहत में,                                   और पूरा होना चाहती हूँ #मैं ।                                                   #स्वाति_दुबे #सिवनी


घरो में नहीं थम रहे लोगों के पांव। 

 लोग कर रहा लॉकडाउन का उल्लंघन

 राष्ट्र चंडिका सिवनी .प्रशासन पूरे सिवनी को लॉकडाउन कहने का दम्भ जरूर भर रहा है किंतु नगरीय क्षेत्र में इसका असर उतना कारगर साबित नहीं हो रहा। बुधवारी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसानी से आप दो पहिया, चार पहिया वाहनों में लोगों को घूमते देख सकते हैं। साथ ही साथ इनमें से कुछ लोग तो बिना मास्क के भी घूम रहे हैं। देखा यह जा रहा है कि पिछले लॉकडाउन मे पुलिस बहुत सख्त भी जबकि की कोरोना संक्रमित ज्यादा नहीं थे ना ही कोई मृत्यु हुई थी, किंतु इस बार कोरोना के चलते कई मृत्यु भी हुई हैं कोविड केसों की संख्या तो अनगिनत है पर पुलिस की नरमी समझ के परे है। पुलिस को कानून-व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बार राजनीतिक रूप से हिदायत दी जा चुकी है किंतु ना तो सीमाएं सील की जा रही है और ना ही सख्ती प्रति जा रही हैं

इसी वजह से लोगों में कानून एवं व्यवस्था का भय पूरी तरह समाप्त हो गया है । कोरोनावायरस का ही थोड़ा भय जो कुछ लोगों को घर में थामे रखा है वरना जैसी गत दिखाई दे रही है उससे आगे आने वाले समय में इस वायरस के कम होने की संभावनाएं कम ही दिखाई दे रही है।
    अगर अभी से लोगों ने अपने पावों को नहीं थामा तो जल्द ही तीसरी लहर का प्रभाव पड़ेगा और अगर यही हाल रहे तो कोई आश्चर्य नही कि सिवनी में सबसे पहले पड़ेगा।



Tuesday, 11 May 2021

मौत की अफवाह का खंडन करने सामने आए मुकेश खन्ना, बोले- आपकी दुआएं साथ हैं तो मुझे कुछ नहीं हो सकता

 

राष्ट्र चंडिका नई दिल्ली.  महाभारत के भीष्म पितामह और फर्स्ट इंडियन सुपर हीरो शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इन खबरों का खंडन किया है। वीडियो एक फैन ने शेयर किया है, जिसमें मुकेश अपने ऑफिस में बैठे हुए हैं, वे कह रहे हैं कि मेरे साथ आपकी दुआएं हैं इसलिए मुझे कुछ नहीं हो सकता।

कोरोना काल में सावधानी पर मुकेश कहते हैं, मैं पूरी तरह से नियमों का पालन कर रहा हूं. एक साल से कहीं पार्टी फंक्शन में नहीं गया. सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखता हूं. मैंने दोनों वैक्सीन भी ले ली हैं. चाहता हूं मेरे फैंस भी सारे नियम कायदों का पालन करें' मुकेश खन्ना ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए अपने फैंस को इस बात की तसल्ली भी दे दी है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं.  वीडियो में एक्टर बोलते हैं, "मैं यह बताने के लिए आपके समक्ष आया हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं. मुझे अफवाह को खंडन करने को कहा गया है और मैं खंडन के साथ इसकी निंदा भी करता हूं. जिस तरह लोग जहर को फैला देते हैं, यही दिक्कत सोशल मीडिया की है. मैं आपलोगों को बता दूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं और आप लोगों की दुआएं हैं. मेरे साथ और जब दुआ हो, तो फिर किसी का कौन बिगाड़ सकता है. मुझे बहुत से कॉल्स आ रहे हैं. इसलिए मुझे लगा कि दर्शकों को बता देना चाहिए मैं ठीक हूं. धन्यवाद."

तीन हफ्ते पहले हुआ भाई का निधन
मुकेश खन्ना के भाई सतीश का तीन हफ्ते पहले ही हार्टअटैक से निधन हो गया था। सतीश पहले कोरोना वायरस संक्रमित हुए थे। सतीश होम आइसोलेशन में थे और सभी प्रोटोकॉल्स के साथ दवाएं भी ले रहे थे। बाद में 8 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे की गोद में दम तोड़ दिया।

इन सेलेब्स के निधन की उड़ चुकी हैं अफवाहें

बता दें कि इससे पहले कई और जाने-माने सितारों के निधन की झूठी खबरें फैल चुकी हैं। बीते दिनों अभिनेता सुनील लाहरी ने 'रामायण के 'रावण' यानी अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों को झूठा बताया था। उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और संगीतकार लकी अली को लेकर भी ऐसी ही अफवाहें सामने आ चुकी.लोगों से अपील की कि वो इस तरह की झूठी खबरें और अफवाहें फैलाना बंद करें।



Friday, 7 May 2021

नर्मदा में बेरोकटोक अवैध खनन पर आखिर क्यों नहीं लग रही रोक ।


राष्ट्र चंडिका नरसिंहपुर (✍🏾अमर नोरिया)- सुन लो रे माफियाओं मामा फार्म में है किसी ने जरा भी गड़बड़ी की तो 10 फीट जमीन में गाढ़ दूंगा यह बात नरसिंहपुर- होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी कुछ महीने पूर्व ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से की थी और माफियाओं को चेताया था कि वह अब गड़बड़ी करेंगे तो प्रशासन और शासन उनसे सख्ती से निपटेगा । इन माफियाओं में अवैध कॉलोनाइजर, अवैध खनन करने वाले सहित अन्य जो गम्भीर अपराध हैं उनमें संलिप्त लोगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह खुली चेतावनी दी थी, और कुछ जबरजस्त कार्यवाही भी प्रदेश के अनेक जिलों में की भी गईं थीं । किंतु इस चेतावनी का असर मां नर्मदा में अवैध खनन करने वालों पर बिल्कुल ही नहीं हुआ, और वे अब भी बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीनों के द्वारा दिनरात नरसिंहपुर - जबलपुर की सीमान्तर्गत थाना बेलखेड़ा के अंतर्गत जुगपुरा घाट से लगे क्षेत्र में कोरोना कर्फ़्यू के दौरान जब लोगों पर कई तरह की पाबन्दियों को लेकर शासन और प्रशासन अलर्ट है तब पिछले 1 सप्ताह से एक दो नहीं पूरे 4 पोकलैंड मशीनों से दिन रात मां नर्मदा का सीना छलनी कर रहे हैं,इस अवैध खनन की जानकारी अनेक समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया के द्वारा शासन प्रशासन में बैठे अधिकारियों व अनेक जिम्मेदार पदाधिकारियों तक भी पहुंच चुकी है किंतु इतना सब होने के बाद भी थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है इससे सवाल उठता है कि आखिर माफियाओं को 10 फुट जमीन में गड़ा देने की बात कहने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी तक यह बात पहुंच नहीं पाई है या फिर उनके जो अधिकारी और कर्मचारी हैं वह इस अवैध खनन में लिप्त लोगों के जो चेहरे हैं उनको जानते हुए उन पर कार्रवाई करने में  हिचक रहे हैं ?




 

जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट, बिस्कुट के पैकेट मास्क और सैनिटाइजर बांटे

 

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उठ रहे हाथ,बांटे सैनिटाइजर, मास्क और खाद्य सामग्री




राष्ट्र चंडिका सिवनी.वैश्विक महामारी कोरोना के चलते घरों में कैद गरीब परिवारों की मदद की जा रही है। भोजन से लेकर महामारी से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। 7 मई  दिन शुक्रवार  को आशीष नगपुरे एवं दीपक नगपुरे के द्वारा जिला चिकित्सालय,बस स्टैंड,जिंदल हॉस्पिटल, नगरपालिका चौक,धर्मशाला चौक में भोजन के पैकेट,बिस्कुट,एवं मास्क वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य में विक्रांत दुबे ,सुनील भांगरे ,विशाल गोस्वामी,अभिनव अग्रवाल ,अनीश जैन ,अमन बारापात्रे ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Wednesday, 5 May 2021

टीकाकरण के दौरान युवा मोर्चा ने हेल्प डेस्क



राष्ट्र चंडिका सिवनी. टीकाकरण के दौरान युवा मोर्चा सिवनी द्वारा लगाया गया हेल्प डेस्क भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी टीकाकरण स्थलों पर हेल्प डेस्क सेंटर लगाए जा रहे हैं । उसी क्रम में आज सिवनी जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण कराने वालों को सहायता प्रदान की जा रही है । हेल्प डेस्क के शुभारंभ पर मुख्य रूप से सिवनी के प्रभारी मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष  आलोक दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप चौहान सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी द्वारा बनाए गए नमो  

 


राष्ट्र चंडिका सिवनी .कोविड सेंटर का गत दिवस प्रभारी मंत्री  राम किशोर कांवरे एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार ने निरीक्षण किया। नमो कोविड सेंटर के निरीक्षण उपरांत मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे और मोर्चा अध्यक्ष  वैभव पवार ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सेवा कार्य मे संलग्न मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली, साथ ही निर्देश दिए कि सिवनी जिले में हर संभव सहायता के लिए हमें हर क्षण तैयार रहना है । आगामी समय में किसी तरह की कोई परेशानी न आए इस हेतु समाज में जागरूकता अभियान भी युवा मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा । युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवार ने बताया कि 18 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु अधिक से अधिक लोग पंजयीन करा के टीकाकरण कराएं ,इस दिशा में युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश भर में सक्रिय हैं । साथ ही रक्तदान शिविर एवं प्लाजमा डोनेशन शिविर का आयोजन भी युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है ।