खनिज माफिया ने फूंका अधिकारी शासकीय वाहन
खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कर रहे थे कार्यवाही
अमर नौरिया/राष्ट्रचंडिका/नरसिंहपुर- जिले में अवैध खनन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा की जा रही कार्यवाही को लेकर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और इस बात के चलते प्रशासनिक अधिकारियों को डराने और धमकाने का सिलसिला भी लगातार जारी है और कुछ इसी तरह की बात को लेकर जिला खनिज अधिकारी ओ पी बघेल के शासकीय वाहन को गत २१-२२ ङ्क्षसंतबर की दरम्यानी रात को कुछ अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी जिससे शासकीय वाहन जीप पूरी तरह से जल गई ।जिले में कुछ समय पूर्व गोटेगांव विधायक कैलाश जाटव व कांग्रेस महामंत्री सुरेन्द्र राय के द्वारा पत्रकारवार्ता कर जिले में नर्मदा नदी में लगातार किये जा रहे अवैध खनन को लेकर सत्तापक्ष के लोगों पर सवाल उठाये जा रहे थे जिस बात को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गत दिनों से कुछ कार्यवाही गोटेगांव तहसील के अंतगर्त की जा रही थी इस बात को लेकर अधिकारियों धमकी भी मिल रही थी और इसी की परिणिती यह हुई की उनके निजी निवास धनारे कालोनी सांई मंदिर के पास उनके शासकीय वाहन को आग के हवाले कर दिया गया ।
गौरतलब है कि जिले में नर्मदा नदी में लगातार अवैध खनन किये जाने से नर्मदा नदी के संरक्षण व उसके पर्यावरणीय स्वरूप को नुकसान पहुंचाये जाने से चिंतित गोटेगांव विधायक कैलाश जाटव ने अवैध खनन व जिले में प्रशासनिक मशीनरी को भ्रष्टायार में लिप्त बताते हुये अवैध खनन पर कार्यवाही न किये जाने की बात कही थी इसके बाद कांग्रेस महामंत्री सुरेन्द्र राय ने भी जिले में समानंातर सरकार के माध्यम से अवैध खनन व अन्य अवैध धंधो को लेकर सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधाा था ।
No comments:
Post a Comment