जमकर फलफूल रहा है भ्रष्टाचार-जाटव
- जमकर फलफूल रहा है भ्रष्टाचार-जाटव
- बाह्य शौचमुक्त घोषित चांवरपाठा जनपद के शौचालयों के निर्माण पर भी की जांच की मांग जिले में राष्ट्रचंडिका/नरसिंहपुर-अमर नौरिया/ गोटेगांव विधानसभा क्षैत्र के विधायक डा कैलाश जाटव ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से जिला प्रशासन सहित पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर जिले में भ्रष्टचार सहित अन्य निर्माण कार्यौं आदि में की जा रही हीलाहवाली को लेकर जमकर निशाना साधा । इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे जिले में शासन की अनेक योजनाओं का कार्य चल रहा है लेकिन सीधे जनता से जुड़े कुछ ऐसे विभाग हैं जिनमें आचरण और कार्यप्रणाली से भ्रष्टाचार की दुर्गंध आ रही है। पुलिस विभाग को लेकर उन्होनें बताया कि कई दिनों से नशामुक्ति के शिविर लगाये जा रहें हैं मैं इसके खिलाफ नहीं हूँ किंतु इससे म प्र भर में जिले की छवि को गहरा धक्का लगा है । मेरी विधानसभा के कुछ गांव नशे के प्रभाव में हो सकते हैं किंतु पूरी गोटेगांव विधानसभा के गांवों को नशामुक्त करने अपने आप में सही इसलिये नहीं हो सकता क्योंकि कई सामाजिक जतिवर्गों में बगैर नशे के उनके धार्मिक आयोजन एवं विवाह आदि नहीं हो सकते यह एक परम्परा को नशे के रूप में नहीं लिया जा सकता । गोटेगांव के कुछ नेताओं पर आज भी सांमतशाही व्यवस्था से शासन चलाना चाह रहें हैं पर उनसे निवेदन है कि राजनीति करने के लिये पूरा जीवन पड़ा है हम समाज के नेता होने के नाते समाजनीति का क्या संदेश देना चाहते हैं । गांवों में ग्राम रक्षा समितियों के गठन को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर मजबूत किये जाने की बात क ही गई थी किंतु 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी बैठकें तक नहीं हो पाई और तो और वर्तमान पुलिस अधीक्षक को तो इनकी जानकारी तक नहीं है । ग्राम रक्षा समितियों के मजबूत होने से पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा नुकसान यह होगा कि उनका महीना और हप्ता बसूली बंद हो जायेगी इसलिये इनके गठन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा रही है ।
- जिले में भ्रष्ट प्रशासनिक तंत्र एवं खनन शराब सहित शुगर माफियाओं की मिली भगत से विकास कार्यो में रूकावट है जिनमें आदिमजाति कल्याण विभाग,पीएचई,पीडब्लूडी,आरईएस आदि विभाग सहित शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग प्रमुख हैं ।
- इसके अलावा विधायक ने जिला पंचायत के द्वारा बाह्य शौचमुक्त घोषित जनपद पंचायत चांवरपाठा को लेकर भी सवाल उठाये और कहा कि जिला पंचायत के अधिकारियों के द्वारा भी वहां भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है अभी तक कई पंचायतों का शौचालयों का निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है जिन शौचालयों का निर्माण कार्य किया गया है एक साल में उनकी दुर्दशा हो चुकी है मेरी मांग है कि
No comments:
Post a Comment