प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोंलकी जल्द एडीजी दिनेश चंद्र सागर से करेंगे चर्चा
राष्ट्र चण्डिका,बालाघाट(पंकज डहरवाल)। आमजन या समाजसेवक से थानों या अन्य चेकिंग पॉइंट पर गालीगलौज अभ्रन्ता व्यवहार पुलिस करें तो तत्काल निलंबित किया जाए (जो बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे) ने निर्देश जारी किये की कोई भी पुलिस अधिकारी एवं थानों पर गालीगलौज करें तो तत्काल निलंबित किया जाएगा।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने बताया कि थानों में कोई व्यक्ति या महिला अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए नजदीक थाने पर जाती हैं तो थाना क्षेत्र दूसरा लगना पता कर उनकी शिकायत दर्ज नहीं करते हैं एवं अभ्रन्ता व्यवहार किया जाता हैं। अब ऐसी परिस्थितियों में अगर कोई आम जन शिकायत करने पुलिस थाने में पहुचता हैं तो उनके साथ अभ्रन्ता भाषा की सच्चाई का वीडियो बनाने की कोशिश करता है तो वहाँ मौजूद पुलिस स्टाफ के लोग मोबाइल छीन कर जूठे केस में फ़साने की धमकियां देते हैं। इस बीच कुछ महिला शर्मिन्दगी के मारे नहीं जाती थाने मैं, क्योंकि वहां के लोग महिलाओ से इस प्रकार पेश आते हैं कि महिला को बोल पाना मुश्किल सा बन जाता हैं ऐसे में अफ़राधि अपनी मनमानी करता रहता हैं एवं पीड़ित महिला आत्महत्या करने का प्रयास करने में विवश हो जाती हैं। ऐसी परिस्थिति में पुलिस अपराधियों पर रहम दिखाते हुए आवेदन करता पर दबाव बनाते हैं।
शिवसेना पवन सोलंकी ने निवेदन में म.प्र डीजीपी विवेक जोहरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक से कहा कि जिला, तहसील एवं प्रत्येक थानों में यदि किसी भी महिला के साथ जबरदस्ती पुलिस मारपीट करती हैं या अभ्रन्ता व्यवहार कर गालीगलौज करती हैं तो तत्काल निलंबित किया जाए ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे, क्योंकि पुलिस विभाग द्वारा आम जनता की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत मशक्कत करते रहते हैं और अगर उन्हें में से स्टाफ को गंदगी का दाग लगा दे तो सारी मशक्कत भी बेकार हो जाती है इसीलिए जो फरियाद लेकर थाना पहुंचते हैं उनके साथ अच्छे से पेश आया जाए और उनकी समस्या का जल्द निराकरण किया जाए।


No comments:
Post a Comment