Monday, 20 July 2020

तीन माह से अपनी नाबालिग बेटी की  तलाश कर रहा है बेबस पिता !

तीन माह से अपनी नाबालिग बेटी की  तलाश कर रहा है बेबस पिता !


राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया )नरसिंहपुर - जिले सहित प्रदेश भर में जारी लॉकडाउन और गांव गांव लोगों की आवाजाही की जानकारी के बीच थाना ठेमी के अंतर्गत ग्राम डूडी सिमरी में गत 14 अप्रैल 2020 की रात करीब 10 से 1 बजे के बीच कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत एक बालिका को गांव का ही एक युवक लक्ष्मण पिता धनपत लोधी बहलाफुसला कर कहां ले गया है इसकी जानकारी नहीं लग रही है । अपनी नाबालिग बेटी को लगभग 3 माह से अपने रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर खोज खबर लेते हुए पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी के घर से अचानक गायब होने की सूचना थाना ठेमी में दर्ज कराई जिसपर 15 अप्रैल 2020 को प्रकरण क्र.0137/2020 धारा 363 दर्ज किया गया है किन्तु पुलिस को जिस युवक की नामजद सूचना दी गई थी उसको ठेमी पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया है । बेटी की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद किसी भी प्रकार की पुलिस कार्यवाही न होने को लेकर पीड़ित पिता गत 27 मई 2020 को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के पास भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था जिसमें उसने एक आवेदन देकर गांव के ही एक युवक लक्ष्मण पिता धनपत लोधी के द्वारा अपनी बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने बात कही  किन्तु उसके बाद भी उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं कुछ दिन बाद वह एक बार फिर अपनी की गई शिकायत की जानकारी लेने कार्यालय पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर पहुंचा था किंतु उसे कार्यालय की शिकायत शाखा से थाना ठेमी जाने की बात कहकर वहां से वापिस कर दिया गया । इस मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी कुछ दिन पहले ही जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी उस बैठक का जो प्रेसनोट जारी हुआ था उसमें गुम इंसान के मामलों में गंभीरता से अभियान चलाये जाने की बात कही गई थी वाबजूद इसके थाना ठेमी में दर्ज गुम इंसान के इस मामले में एक बेबस पिता आज 3 महीने से अपनी बेटी की तलाश में इधर से उधर भटक रहा है ।

No comments:

Post a Comment