● नवनियुक्त मंत्रियों का जगह-जगह हो रहा है स्वागत हो रही है सोशल डिस्टेंस तार तार
"प्रदेश में नवनियुक्त मंत्रियों का जगह-जगह स्वागत और उनके समर्थन में रैलियां निकाली जा रही है किंतु मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है उनके कार्यकर्ता ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क का उपयोग इस बात पर उनका मन चिंतित नहीं है कि इससे भी यह संक्रमण फैल सकता है."
राष्ट्र चंडिका भोपाल। अनलॉक के बाद से कोरोना के मामलों में आई तेजी पर मुख्यमंत्री शिवराज ने चिंता व्यक्ति की है। प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोरोना जैसी महामारी का सामना हमे करना पड़ेगा यह कभी सोचा नहीं था। आज सारा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने जनता और कोरोना योद्धाओं के सहियोग से हर संभव प्रयास किया। एक हद तक कोरोना पर नियंत्रण भी प्राप्त कर लिया है।
अनलॉक के साथ हुए असावधान-मुख्यमंत्री ने कहा, आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए लॉकडाउन से अनलॉक की ओर जाना पड़ा। लेकिन अनलॉक के शुरू होने के साथ ऐसा लगता है कि हम कुछ असावधान हो गए है। अनावश्यक रूप से बाहर निकल रहें है, कई लोग चेहरे पर मास्क नहीं लगा रहे, शादियों के आयोजनों में भी निर्धारित संख्या से ज्यादा भीड़ इखट्टी हो रही। इन असावधानियों के कारण पूरे देश में और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ाने लगी। मुख्यमंत्री ने बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, आज जिस गति से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वो मेरे और आप के मन में चिंता पैदा कर रही है।
असावधानी भयंकर खतरे में डाल सकती है-मुख्यमंत्री ने कहा समय फिर आ गया है कि इस बीमारी से सावधान हो कर निपटा जाए। उन्होंने कहा हमारी असावधानी हमे भयंकर खतरे में डाल सकती है। इसलिए मैं सब से निवेदन करता हूं कि, सरकार और समाज हम सब मिल कर एक बार फिर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए ना केवल अनुशासन रखें बल्कि सख्त कदम भी उठाए।
त्यौहार मनाने की इजाजत कोरोना नहीं देता-आने वाले त्यौहारों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा की, जुलाई से लेकर सितंबर-अक्टूबर तक अनेकों त्यौहार आने वाले है। त्यौहार हम उत्साह से मनाए यह हमारी परंपरा है लेकिन कोरोना हमे इस बात की इजाज़त नहीं देता। उन्होंने कहा संक्रमण अधिक ना बढ़े इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने तय किया है कि किसी भी त्यौहार के अवसर पर कोई भी सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा। झांकी, ताजिया, जुलूस जैसी कोई भी गतिविधियां नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि विवाह समारोह में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। इसमें 10 लोग वर पक्ष के होंगे और 10 वधु पक्ष के होंगे। पारिवारिक कार्यक्रम जैसी की जन्मदिन उसमे 10 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
राजनीतिक दलों के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं - प्रदेश में नवनियुक्त मंत्रियों का जगह-जगह स्वागत और उनके समर्थन में रैलियां निकाली जा रही है किंतु मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है उनके कार्यकर्ता ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क का उपयोग इस बात पर उनका मन चिंतित नहीं है कि इससे भी यह संक्रमण फैल सकता है. नेताओं और मंत्रियों के लिए गृह मंत्रालय के आदेश कोई मायने नहीं रखते . यह आदेश प्रदेश की जनता के लिए बस है .
जहान के साथ जान बची रहे-मुख्यमंत्री ने कहा सरकार चाहती है कि जहान तो चले लेकिन जान भी बची रहे। इसलिए लोगों से प्रार्थन है की बिना मास्क लगाए घरों से ना निकले। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक बिल्कुल ना घूमे। दो गज की दूरी का पालन करें, समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहे। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए योग, प्राणायाम और साथ मे आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करें। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन जो नियम बनाती है उसका पालन करें।
उठाने होंगे कड़े कदम-अनलॉक में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है और इसको तत्काल रोकने के लिए अगर हमने कदम नहीं उठाए तो हम ना केवल अपने आप को बल्कि अपने परिवार, गाओं शहर और प्रदेश को बड़े संकट में डालेंगे। इसलिए अपील है कि सावधानी रखें सावधानी में ही सुरक्षा है। बतादें, प्रदेश में कोरोना मरीज की संख्या में जो उछाल देखने को मिल रहा है वह 1 जून से शुरू हुआ है। क्योंकि 1 जून से ही लॉकडाउन को हटाकर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद तेजी से प्रदेश में संक्रमण फैला और लोग बीमार होते चले गए। अब तक पूरे प्रदेश में कोरोना के 20378 मामले आ चुके है, जिसमे से 14127 लोग स्वस्थ हो चुके है। 5562 एक्टिव केस अभी भी प्रदेश में है। वहीं अब तक कुल 689 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment