ज्ञात होगा कि पुलिस हिरासत से गांजा तस्करी के आरोपी में गिरफ्तार बालाघाट कोतवाली थाना से सुबह 5 बजे पति पत्नी फरार हो गए थे। जिसमें कहा जाय की कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी, इन आरोपी फरार दंपत्ति पर रखा 10 हजार का इनाम भी रखा गया था। 12 जुलाई को सारेखा चौक में चेकिंग के दौरान 5 किलो गांजा सहित पकड़ाए थे जो युवक सुखबीर उर्फ नवीन कुमार पिता जगबीर जाट उम्र 25 वर्ष और महिला अंजली उर्फ मनीषा पति सुखबीर उर्फ नवीन कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरोली थाना सदर जिला जींद(हरियाणा) बताया उनके पास से पॉच किलो गांजा पाया गया है। जिसकी किमत सवा लाख रूपये आंकी थी, आरोपी जगदलपुर, छतिसगढ़ से फरीदाबाद जा रहें थे और युवक से पुछताछ में बताया कि महिला पत्नी है जो हम फरीदाबाद जा रहें है। पुलिस ने दोनों आरोपी पर धारा 8/20 एमबीपीएस अधिनियम के तहत कार्यवाही कि जा रही है।
आरोपी निकले साथिर-देखा जाये तो पुलिस कस्टींडी से फरार गांजा आरोपी लगाता है कि पुर्व से ही ऐसी ही अपराधिक प्रक्रिया से लिप्त दिखाई दे रहें है जो कोतवाली पुलिस को चकमा देते हुए वह भागने में कामयाब भी हो गये यहीं नहीं आरोपी दम्पती तो जिले से बाहार भागने में भी सफल हो जाते अगर पुलिस मुखबिरी से पता न चलता तो वह ग्राम पंचायत दिनी पूनी के पास से मंगोली घाट को पार करने से पहले ही बालाघाट पुलिस की सक्रियता से पुन: गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी छतिसगढ़ से फरीदाबाद गांजा का तस्करी करने में गिरफ्तार किया गया था।
गांजा तस्कर के तार है लम्बे- पुलिस कस्टीडी से फरार होना बहुत ही सौचने की बात है जिससे यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांजा तस्कर के आरोपी दंम्पतियों का तार लम्बा है जो आये दिन यहीं कारोबार करते रहें होगें। आरोपी दम्पती जो एक राज्य से दूसरे राज्य में गांजा बहुंचाने के लिए एक से दो राज्य की अंतर्राज्य सीमा को लांघ कर अपने अवैध कारोबार का अंजाब दे रहें थे जिससे अब वह बालाघाट पुलिस की गिरफ्त में आ गये है। इन आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा।
इनका कहना हैै- पुलिस कस्टडी से फरार हुए गांजा तस्करी के आरोपी को 24 घन्टे में फिर से हिरासत में लिया गया है इन आरोपियों पर सूचना देने वालों के लिए 10 हजार का इनाम भी रखा गया था। इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अभिषेक तिवारी
एस.पी. बालाघाट
No comments:
Post a Comment