साधारण गाड़ी के बदले एक्सप्रेस चलाकर किराये वसूलने के फार्मूले का विरोध
यथावत चलाई जायें शटल व फास्ट पैसेंजर
अमर नौरिया/राष्ट्रचंडिका/ नरसिंहपुर/इटारसी जबलपुर रेलखंड पर चलायी जा रही इटारसी सतना शटल गाड़ी एवं इटारसी कटनी फास्ट पैंसेजर को आगामी 1 अप्रैल 2017 से एक नई गाड़ी एक्सप्रेस के रूप में चलायी जायेगी । क्षैत्र के लोगों को साधारण किराये के रूप में शटल व फास्ट पैंसेजर के बदले एक्सप्रेस गाड़ी चलाकर उनसे साधारण किराये के बदले एक्सप्रेस दर से किराये बसूले जाने के विरोध में जिले भर में विरोध प्रदर्शन का दौर चल पड़ा है ।
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर रेलसंघर्ष समिति व कांग्रेस दल के अनेक पदाधिकारियों सहित अनेक आम जनों ने इस बात को लेकर स्टेशन अधीक्षक नरसिंहपुर के माध्यम से रेल मंडल प्रबंधक वाणिज्य के नाम एक ज्ञापन सौंपकर शटल व फास्ट पैसेजर गाडी को यथावत चलाये जाने की मांग की और इस तरह से अगर रेल विभाग द्वारा जनता के हितों की अनदेखी की गई तो भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय के एप्रूवल रेल्वे बोर्ड के एक पत्र के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2017 की अनुशंसा के आधार पर रेल मंत्रालय से 51671/72 इटारसी कटनी 51767/68 इठारसी सतना गाड़ी को समायोजित करते हुये इटारसी सतना इटारसी एक्सप्रेस 11273/11274 गाड़ी का संचालन किया जावेगा ।
इटारसी जबलपुर रेलखंड पर संचालित की जा रही शटल व फास्ट पैसेंजर आम जनता जिसमें मजदूर पेशा सहित कम दूरी की यात्रा करने वाले व इलाज आदि जाने वाले लोगों के लिये यह गाडिय़ा काफी किफायती रहती थी किंतु जिस तरह से रेल विभाग ने इन दोनों गाडिय़ों को बंद कर इनके स्थान पर एक्सप्रेस गाड़ी के रूप में किराये बसूले जाने की जो प्रक्रिया अपनाई गई है व आम जनता के गले नहीं उतर रही है । और इससे होने वाली परेशानियों को लेकर आम जनता में रेल विभाग के इस तुगलकी निर्णय का विरोध स्पष्ट तौर पर देखने को मिल रहा है वहीं इस मामले में क्षैत्रीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी जले पर नमक छिड़क रही है ।
No comments:
Post a Comment