शराब दुकान हटाने के लिए विधायक ने लिखा पत्र
राष्ट्र चंडिका सिवनी. विधायक दिनेश राय ने शराब दुकान तत्काल हटाये जाने के लिए लिखा पत्र आज सिवनी भाजपा विधायक दिनेश राय के द्वारा जिला कलेक्टर डॉ फटिंग राहुल हरिदास को पत्र के माध्यम से पुराने आरटीओ के सामने संचालित हो रही शराब दुकान का स्थान परिवर्तन कर वर्तमान में चर्च भवन (धार्मिक स्थल) के सामने 50 मीटर की दूरी पर विदेशी शराब दुकान प्रारंभ कर दी गई अतः इस स्थान के आसपास धार्मिक स्थल, बैंक, कलेक्ट्रेट, स्कूल आदि संचालित है एवं इस क्षेत्र से आम जनों का निरंतर आना जाना बना रहता है। इस स्थान पर शराब दुकान संचालित होने पर नागरिको में रोष व्याप्त है। अतः इस स्थान में प्रारंभ की गई शराब दुकान को शीघ्र हटाये जाने हेतु कार्यवाही करने का आग्रह किया।

No comments:
Post a Comment