कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सम्मान बांटने की लगी होड़
राष्ट्र चंडिका सिवनी.बीते दिनों कोरोना वायरस पूरे देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी गदर मचाए हुए हैं हालांकि सिवनी में अन्य स्थानों से इसका प्रकोप कम ही नजर आ रहा है। जिसके लिए सिवनी की जनता बधाई की पात्र है किंतु अभी देखा जाए तो खतरा टला नहीं है और पहले से कहीं ज्यादा कोरोना वायरस से पीड़ितअस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में विभिन्न किस्म की समाजसेवी संस्थाएं और सामाजिक दल अपने अपने मंचों से कुछ व्यक्तियों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान प्रदान कर रहे हैं। इस सम्मान को पाकर कई व्यक्ति खुश है तो कुछ व्यक्ति सम्मान पाने के बाद भी दुखी हैं, उनका कहना है कि उनसे पहले सम्मान पाने के हकदार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी एवं डॉक्टर हैं। साथ ही साथ विपरीत परिस्थितियों में सड़क पर उतर कर कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।

इस प्रकार से उक्त बाटें जाने वाले सम्मान पत्र पर उंगलियां उठनी प्रारंभ हो गई है, बहुत से ऐसे सामाजिक संगठन है जिन्होंने बिना तस्वीरें लिए अपना काम किया है । कई राजनीतिक दलों ने भी इसमें अपनी महती भूमिका निभाई है पर कुछ चयनित लोगों तक ही उक्त सम्मान का पहुंच पाना बताता है कि सम्मान पाने वाले और सम्मान बांटने वालों में भी मिलीभगत है। वैसे तो एकजुटता के साथ में पूरे सिवनी ने अपनी गंभीरता का परिचय दिया है, पर इस प्रकार से लोगों को दो भागों में बांटने वाले तथाकथित सम्मान प्रदेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। सम्मान पाने वालों से ज्यादा सम्मान देने वाले अपना नाम करना चाहते नजर आ रहे हैं।

No comments:
Post a Comment