NH 26 पर नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाने के अंर्तगत पाठा गांव की घटना
राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - लॉक डाउन में रोजी रोटी की समस्या से परेशान हो चुके मजदूरों को अब किसी भी तरह से अपने अपने घरों को लौटने की जल्दबाजी है और इसी के चलते वह अनेक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं ऐसा ही हादसा शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा के पास घटित हुआ जिसके चलते आम से भरा ट्रक पलट गया। इस ट्रक में करीब 20 मजदूर सवार थे जो हैदराबाद से अपने घर एटा और झांसी जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई व अन्य जो गम्भीर रूप से घायल थे उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है । अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर के मुताबिक ट्रक में सवार कुल 20 मजदूर जिसमें से 11 झांसी और 9 एटा के रहने वाले थे तथा वे हैदराबाद से अपने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह सहित पुलिस बल व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे । मौके पर पहुंचे अधिकारियों व अन्य लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल ही एम्बुलेंस के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया
।

No comments:
Post a Comment