Friday, 8 May 2020

लॉकडाउन में बिजली बिल मार रहे करंट

लॉकडाउन में बिजली बिल मार रहे करंट


राष्ट्र चंडिका सिवनी .जहा एक और पूरा देश लगभग दो महीने से पूरी तरह लॉक डाउन होकर कोरोना महामारी से लड़ रहा हैं। जिसके चलते आमजन सहित गरीबो के सामने रोज़ी रोटी एवम भरण पोषण का संकट बना हुआ है। इस महामारी के चलते जहां लोगो की आय के साधन बंद है। वही अब बिजली विभाग द्वारा अनाप सनाप बिल देकर गरीब सहित आमजनता की कमर तोड़ने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही है। बताया जाता है कि 09 मई को सुबह 7 बजे से बिना किसी सूचना के लाइट बंद कर दी गई। जो लगभग 12 बजे तक नही आई। इस बीच विभाग द्वारा एसमेस के माध्यम से बिल भेजे गए जिसे देखकर गरीब एवं आमजन परेशान हो गए क्योंकि बिल 3 हजार एवं 5 हजार रुपये से ऊपर बताये जा रहे है जो इस लॉक डाउन अवधि में भुगतान किया जाना मुश्किल लग रहा है। वही गरीबो का कहना है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री ने संबल योजना प्रारंभ करने की घोषणा कर दी है जिसके चलते गरीबो के बिजली बिल 200 रुपये से अधिक नही आने चाहिये पर देखने में आ रहा है कि गरीबों के बिजली बिल भी 3 हजार से 5 हजार रुपये के ऊपर आ गए हैं।  जिसे लेकर गरीब जनता और भी परेशान नज़र आ रही है। गरीब जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा दिये गए अनाप सनाप बिजली बिल को माफ कर प्रदेश की आम तथा गरीब जनता को राहत पोहचाये।

No comments:

Post a Comment