राष्ट्र चंडिका सिवनी.बीते दिनों कोरोना वायरस पूरे देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी गदर मचाए हुए हैं हालांकि सिवनी में अन्य स्थानों से इसका प्रकोप कम ही नजर आ रहा है। जिसके लिए सिवनी की जनता बधाई की पात्र है किंतु अभी देखा जाए तो खतरा टला नहीं है और पहले से कहीं ज्यादा कोरोना वायरस से पीड़ितअस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में विभिन्न किस्म की समाजसेवी संस्थाएं और सामाजिक दल अपने अपने मंचों से कुछ व्यक्तियों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान प्रदान कर रहे हैं। इस सम्मान को पाकर कई व्यक्ति खुश है तो कुछ व्यक्ति सम्मान पाने के बाद भी दुखी हैं, उनका कहना है कि उनसे पहले सम्मान पाने के हकदार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी एवं डॉक्टर हैं। साथ ही साथ विपरीत परिस्थितियों में सड़क पर उतर कर कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
Sunday, 31 May 2020
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सम्मान बांटने की लगी होड़
राष्ट्र चंडिका सिवनी.बीते दिनों कोरोना वायरस पूरे देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी गदर मचाए हुए हैं हालांकि सिवनी में अन्य स्थानों से इसका प्रकोप कम ही नजर आ रहा है। जिसके लिए सिवनी की जनता बधाई की पात्र है किंतु अभी देखा जाए तो खतरा टला नहीं है और पहले से कहीं ज्यादा कोरोना वायरस से पीड़ितअस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में विभिन्न किस्म की समाजसेवी संस्थाएं और सामाजिक दल अपने अपने मंचों से कुछ व्यक्तियों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान प्रदान कर रहे हैं। इस सम्मान को पाकर कई व्यक्ति खुश है तो कुछ व्यक्ति सम्मान पाने के बाद भी दुखी हैं, उनका कहना है कि उनसे पहले सम्मान पाने के हकदार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी एवं डॉक्टर हैं। साथ ही साथ विपरीत परिस्थितियों में सड़क पर उतर कर कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
Monday, 11 May 2020
क्वारेंटाईन सेंटर में ड्यूटी से अनुपस्थित पटवारी निलंबित
क्वारेंटाईन सेंटर में ड्यूटी से अनुपस्थित पटवारी निलंबित
नरसिंहपुर. कोरोना वायरस कोविड- 19 के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत बनाये गये क्वारेंटाईन सेंटर में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी महेश कुमार बमनहा ने पटवारी श्रीमती अर्चना भनारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास मगरधा के क्वारेंटाईन सेंटर में पटवारी श्रीमती अर्चना भनारिया की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाई गई थी। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने इस सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि श्रीमती भनारिया इस क्वारेंटाईन सेंटर में अब तक उपस्थित ही नहीं हुई। इस कारण से उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। पटवारी श्रीमती भनारिया के कृत्य को सिविल सेवा आचरण अधिनियम के प्रावधानों एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के निर्देशों के विपरीत घोर लापरवाही मानते हुये पटवारी श्रीमती भनारिया को निलंबित किया गया है। श्रीमती भनारिया को नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी और उनका मुख्यालय तहसील नरसिंहपुर रहेगा।
नरसिंहपुर जिले की सीमा में हाइवे पर पैदल चल रहे मजदूरों को मिलेगी राहत सुविधाएं और भोजन
राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर -लॉक डाउन के चलते रोजी रोटी के संकट से जूझते हजारों मजदूर एक ओर जहां पूरे देश मे हजारों किलोमीटर का सफर भूखे प्यासे रहकर तय कर रहे हैं ऐसे में नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नरसिंहपुर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चलने वाले गरीब मजदूरों के लिये भोजन पानी और विश्राम की उचित व्यवस्था कर उन्हें जिले की सीमा से सकुशल रवानगी के निर्देश जारी किये हैं जिसके तहत उन्होंने बताया कि 1. महाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों से उत्तरप्रदेश एव कुछ अन्य राज्यों के मज़दूर वापस लौट रहे हैं और ज़िले की सीमाओं में यदाकदा पैदल चलते दिख जा रहे हैं. 2. अन्य प्रदेशों के लिये पैदल निकल रहे मज़दूरों के हेतू 20-25 किमी के अंतराल पर अल्पविश्राम के लिये हाईवे पर कैंप पांईटस निर्धारित किये जायें. इन पांईटस पर छाया, भोजन, पानी आदि की समुचित व्यवस्था ग्राम पंचायतों द्वारा की जाये. इस कार्य के लिये NGOs और समाजसेवी व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जा सकता है. यदि NGOs और समाजसेवी अपने स्तर से भी ऐसे कैंप पाइंटस बनाने के लिये तैयार हो तो उन्हें अनुमति प्रदान की जाये. 3. इन पाइंटस पर पैदल चल रहे मज़दूरों को ठहराया जाये. उन्हें भोजन-पानी कराया जाये और फिर बसों में बैठाकर ज़िले की बार्डर तक छोड़ दिया जाये. 4. पाइंटस पर तैनात कर्मचारियों और स्वयंसेवियों के लिये फ़ेस मास्क, हैंड सेनेटाईजर की समुचित व्यवस्था रखी जाये , महत्वपूर्ण बात यह है कि गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को भोजन सहित अन्य सुविधाएं मिल सके इसकी चर्चा की थी , इस सम्बंध में जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा जारी निर्देश के चलते जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 26 एवं 12 पर पैदल चलने वाले हजारों मजदूरों को बड़ी राहत मिलेगी और जिले में मजदूरों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की असुविधा से होने वाली परेशानी से दो चार भी नहीं होना पड़ेगा ।
Sunday, 10 May 2020
शराब दुकान हटाने के लिए विधायक ने लिखा पत्र
Saturday, 9 May 2020
घर लौटते मजदूर हुए हादसे का शिकार , 5 की मौत 11 घायल
NH 26 पर नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाने के अंर्तगत पाठा गांव की घटना
राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - लॉक डाउन में रोजी रोटी की समस्या से परेशान हो चुके मजदूरों को अब किसी भी तरह से अपने अपने घरों को लौटने की जल्दबाजी है और इसी के चलते वह अनेक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं ऐसा ही हादसा शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा के पास घटित हुआ जिसके चलते आम से भरा ट्रक पलट गया। इस ट्रक में करीब 20 मजदूर सवार थे जो हैदराबाद से अपने घर एटा और झांसी जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई व अन्य जो गम्भीर रूप से घायल थे उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है । अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर के मुताबिक ट्रक में सवार कुल 20 मजदूर जिसमें से 11 झांसी और 9 एटा के रहने वाले थे तथा वे हैदराबाद से अपने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह सहित पुलिस बल व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे । मौके पर पहुंचे अधिकारियों व अन्य लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल ही एम्बुलेंस के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया
।





