Tuesday, 5 October 2021

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के तहत व्याख्यानमाला आयोजित 

राष्ट्र चंडिक,उमरिया । स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्वतंत्रता में योगदान पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया जिसमें संस्था प्रमुख प्राचार्य महोदय डॉ सी. बी. सोदिया ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से अवगत कराया एवं प्रमुख वक्ता वरिष्ठ प्राध्यापक संजीव शर्मा ने महात्मा गांधी के द्वारा चलाए गए नमक आंदोलन की महत्वता को बताते हुए सारगर्भित उद्बोधन दिया व डॉ विमला मरावी द्वारा एवं डॉ रमेश प्रसाद कोल ने स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला अंत में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक हेमलता लोक्श द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया व कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ सहसंयोजक ऋषिराज पुरवार, डॉ देवेश कुमार, जितेंद्र कुमार, तुलसी रानी पटेल, डॉ संध्या कुशवाह एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने सहभागिता की ।



No comments:

Post a Comment