राष्ट्र चंडिक सिवनी । गोपालगंज में सिवनी रेल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में रामटेक सिवनी शिकारा रेल लाइन निर्माण की मांग को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। गोपालगंज में समिति की गोपालगंज शाखा का गठन किया गया। सिवनी रेल विकास समिति द्वारा लगातार पूरे जिले में अपनी शाखाओं का गठन कर समिति की को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है और समिति को भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। रामटेक सिवनी शिकारा रेल लाइन की मांग के लिए समिति बड़ा आंदोलन खड़ा कर रही है। बैठक में गोपालगंज के व्यवसायी, जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम युवाओं की उपस्थिति रही और समिति के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।


No comments:
Post a Comment