Thursday, 7 October 2021

त्यौहारों के चलते रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेंकिग अभियान 


राष्ट्र चंडिका,जबलपुर। रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से बल के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर 6:00 बजे से इस समय तक अर्थात 20.00 बजे तक चेकिंग की, चेकिंग में आरपीएफ थाना प्रभारी इरफान मंसूरी थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर सुनील नेमा, महिला बल ,डाग स्काड उपस्थित रहा । नवरात्रि पर्व ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर रेल विनायक वर्मा (भा. पु. से) के दिशा निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों में सघन चेकिंग कराई जा रही है। एडिशनल एसपी रेल श्रीमती प्रतिमा पटेल के द्वारा समय-समय पर स्टेशन थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देशित भी किया जा रहा है इसी कड़ीं में जबलपुर स्टेशन की चेकिंग में उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर आरके गौतम भी उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment