राष्ट्र चंडिका,गुना।(पं.शिवकुमार उपरिंग) देवी शक्ति उपासना के महापर्व नवदुर्गा महोत्सव का आरंभ गुरुवार से हो गया गुना शहर में मां दुर्गा की झांकी स्थलों व मां 20 भुजी मंदिर एवं बजरंगढ़ के आसपास धार्मिक स्थलों पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन करने आने पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा नवीन प्रयोग किया गया है इन नवरात्रों में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों का एक दल का गठन किया है जिसको तेजस्विनी नाम दिया गया है इसमें 8 कर्मियों को तैनात किया गया है जो चार मोटरसाइकिल पर दो-दो के रूप में आधुनिक संसाधनों एवं विशेष प्रकार की यूनिफॉर्म में प्रातः 6:00 से 10:00 तक शाम को 6:00 बजे से देर रात्रि तक मां दुर्गा की झांकी स्थलों भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चियों का विशेष ध्यान रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी नवरात्रि के पहले दिन जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर 20 भुजी मंदिर पर जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं एसपी राजीव कुमार मिश्रा व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गुना जिले में मां के भक्तों ने मां की सुंदर झांकियां सजाई हैं जिले के आरोन नगर में ब्लॉक कॉलोनी झांकी समिति द्वारा सुंदर झांकी लगाई गई है जिसमें नरसिंह भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई है जो कि क्षेत्र वासियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है पिछले 28 वर्षों से लगातार ब्लॉक कॉलोनी आरोन में मां का दरबार सजाया जाता है शहर में अन्य जगह भी मां की सुंदर सुंदर झांकियां भक्तों द्वारा सजाई गई हैं।


No comments:
Post a Comment