राष्ट्र चंडिका खैरलांजी। जनपद पंचायत खैरलांजी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी मे मोबाइल टावर लगाने की मांग ग्रामवासीयो के द्वारा की गई , लम्बे अर्से से टावर नही होने के कारण कवरेज की समस्या बनी रहती है जिसके कारण मोबाइल, कम्प्यूटर , लैपटॉप पर कामकाज करने के लिए पर्याप्त रूप से कवरेज नही मिल पाता जिसकी वज़ह से कहीं काम प्रभावित होते हैं। जानकारी के अनुसार यह गांव महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है करीब तीन हज़ार से अधिक आबादी वाले ग्राम में कोई भी मोबाईल कंपनी का टावर नही लगा हुआ है जिसके कारण परेशानी होती है लगभग पांच किलोमीटर दुर तहसील मुख्यालय है जहाँ मोबाईल टावर लगे हुए है जिसका कम ज्यादा कवरेज गांव के उपभोक्ताओं को प्राप्त होता हैं लेकिन आधुनिक युग के डिजिटल समय में इस ग्राम में टावर की सुविधा का अभाव है जिसके कारण आन लाईन काम प्रभावित होते है गांव की एक ओर की सीमा से महाराष्ट्र लगा हुआ है जिसका तोड़ बहुत कवरेज मिलता जुलता है लेकिन यहाँ पर टावर लगा न होना एक बड़ी समस्या है। ग्रामीणवासी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि टावर नही होने से कहीं आन लाईन काम प्रभावित होते है करीब पांच किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय में टावर लगा हुआ है जिसका तोड़ा बहुत रूख रूख कवरेज मिलता है ,शासकीय कामकाज भी कवरेज की कमी की वजह से लंबित होते है किसी भी मोबाइल कंपनी का टावर होना आवश्यक है जिसकी मांग ग्रामीणो के द्वारा लंबे समय से की जा रही हैं लेकिन किसी के भी द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है टावर होना सबकी सुविधा के लिए जरूरी है ताकि कोई भी आनलाईन कार्य कवरेज की कमी के कारण प्रभावित न हो ।,जगदीश बिल्लौरे , दिपक बर्वे , राजु राहंगडाले, सुनील सवालाखे अन्य ग्रामीणवासियो के द्वारा टावर लगाने की मांग की।

No comments:
Post a Comment