राष्ट्र चंडिका सिवनी. कोरोना काल में लाकडाउन के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ लेकिन बिना रेट सूची तय किये मनमानी किराया वसूली की जा रही है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा नई किराया सूची अभी तक नहीं जारी की गई है। भले कि डीजल का दाम बढ़ा है लेकिन जब तक प्रशासन द्वारा बसों के किराया सूची की बढ़ोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक किराया बढ़ाने का औचित्य नहीं होता।जिले भर में विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली बसों सहित अन्य वाहनों के किराये में बेतहासा वृद्धि हुई है। देखा जाये तो बसों के किराये में खुद के रेट से 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी कर दिए हैं। मनमानी किराया लेने को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है परन्तु मामले में पहल नहीं हो पा रही है। यही हालात हर मार्गों में गुजरने वाली बस संचालको का है। किराया वसूली के कारण लाकडाउन एवं कोरोना से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।।चालक परिचालक की मनमानी व बदसलूकी से यात्री परेशान हो रहे हैं। बसों में किराया सूची न लगने की वजह से बस संचालको द्वारा मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
किराया को लेकर यात्रियों में तूतू-मैमै
यात्रियों से औने-पौने किराया रकम वसूले जाने को लेकर रोजाना यात्रियों एवं परिचालकों के बीच तूतू-मैमै होती रहती है। यहां तक की कभी कभार मारपीट की नौवत खड़ी हो जाती है। यह समस्या अभी फिलहाल कुछ महीने से निर्मित हुई है। लॉकडाउन के चलते रूटों पर बसों की संख्या कम होने पर यात्री मजबूर होकर अपने गन्तव्य की ओर मनमानी किराया दे रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है लेकिन किसी ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठायी है। लिहाजा बस मालिक मनमानी तौर पर यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं।

गाइड लाइन का पालन नहीं - यात्री बसों, आटो व टैक्सी वाहनों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो यहां जरुरी दूरी का ध्यान रखा जा रहा है और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था वाहनों में की गई हैं।
No comments:
Post a Comment