Tuesday, 30 March 2021

डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने युवक के साथ की मारपीट 




राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - यूं तो पुलिस की डायल 100 सेवा आमजनता को अपराध और अपराधियों से निपटने और मुसीबतों से घिरे लोगों को तत्काल ही मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता करने में अहम भूमिका निभाती है किंतु इसके उलट गत 29 मार्च की शाम को कौंडिया निवासी गोपाल कुशवाहा को यही डायल 100 जान की दुश्मन बनाकर आ गई । मिली जानकारी अनुसार गोपाल कुशवाहा गाडरवारा पावर हाउस के पास पान का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा है गत 29 मार्च को उसे कुछ लोग एक महाराज के नाम से बुलाकर घर ले गये और उसे कमरे में बन्द कर बेरहमी से पीटा । इसके कुछ देर बाद पलोहा पुलिस थाने के अंतर्गत आई डायल 100 ने गोपाल कुशवाहा को बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट करते हुए गाडरवारा अस्पताल लेकर आये जहां सिर आदि में गम्भीर चोटें आने से उसका इलाज हुआ, इस सब घटनाक्रम में पलोहा पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर को आवेदन प्रस्तुत कर उसके साथ मारपीट करने वालों और पलोहा पुलिस पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है ।



Monday, 29 March 2021

फरहान अख्तर ने 'तूफ़ान' की ट्रेनिंग से अपना एक बीटीएस वीडियो किया शेयर!

 


 फरहान अख्तर की ट्रेनिंग से इस बीटीएस वीडियो को देखने के बाद, उनकी आगामी स्पर्ट्स ड्रामा में 'तूफ़ान' का उठना तय है। फरहान एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं जिसके टीज़र ने दर्शकों को फ़िल्म के लिए अधिक जिज्ञासु कर दिया है। फरहान ने फिल्म के ट्रेनिंग दिनों से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है जहाँ वह रस्सी कूदते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेता लिखते है,"फरहान फ़िल्म में डोंगरी के एक गुंडे की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जिसे एक राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बनने के लिए अपने प्यार से प्रेरणा मिलती है। जब आप ज़ीरो से शुरुआत करते है तो उसमें फिसिकल तौर पर बहुत कुछ शामिल होता है और अभिनेता ने वास्तव में इसके लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'तूफ़ान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।



Friday, 26 March 2021

एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्म 'हैलो चार्ली' से नया गाना 'वन टू वन टू' हुआ रिलीज़!* 

 *इस हफ़्ते की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद दर्शकों की उत्सुकता को बरकरार रखते हुए, अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्म 'हैलो चार्ली' से जोश और उत्साह से भरा गाना लॉन्च कर दिया है। ‘वन टू वन टू' गाने में चार्ली (आदर जैन का किरदार) और टोटो (गोरिल्ला) के बीच की केमिस्ट्री और उनकी गहरी दोस्ती की झलक देखने मिल रही है।   


इस गाने को वायु ने लिखा और नक्श अज़ीज़ ने आवाज़ दी है, जिसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है और इसे तनिष्क बागची ने कम्पोज़ किया है। इस गाने में जैन और टोटो को दिखाया गया है, जो आपको बेहतरीन शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नज़र आएंगे। इस सॉन्ग की जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन धुन आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी और आपको एक नई ताज़गी का एहसास होगा। *इस सॉन्ग के बारे में बताते हुए फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर, तनिष्क बागची ने कहा*, “हैलो चार्ली के कास्ट और क्रू के साथ काम करने का अनुभव वाकई बेहद मज़ेदार था। जब मुझे गाने के सिचुएशन के बारे में बताया गया, तो मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा था क्योंकि इस गाने में फ़िल्म के मूड और वाइब को सामने लाने के साथ-साथ एक इंसान और एक गोरिल्ला के बीच की मनोरंजक हरकतों को भी दिखाना था। इस हिलेरियस सॉन्ग को वायु ने बेहतरीन अंदाज़ में लिखा है, जो मन में उमंग जगाने वाली धुन के लिए एकदम सही है। 'वन टू वन टू' सॉन्ग मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे उम्मीद है कि यह हमारे दर्शकों के लिए भी काफी स्पेशल सॉन्ग बन जाएगा।” ‘हैलो चार्ली' एक एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें छोटे से शहर का एक भोला-भाला नौजवान (चार्ली) एक गोरिल्ले (टोटो) को मुंबई से दीव तक ले जाता है। इस सफ़र के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं, जिनके बारे में चार्ली ने सोचा भी नहीं था। इस फ़िल्म की कहानी बिल्कुल रोलर-कोस्टर राइड की तरह है, जिसमें कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शकों को बेहद मज़ा आएगा। पंकज सारस्वत के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म 'हैलो चार्ली' के प्रोड्यूसर एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख़्तर हैं, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 9 अप्रैल, 2021 को दुनिया के 240 देशों में सिर्फ अमेज़न प्राइम वीडियो पर आयोजित होगा।

ह्यूमन' के साउंड रिकॉर्डिस्ट सप्तर्षि सरकार ने 'सर्वश्रेष्ठ ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट' के लिए जीता राष्ट्रीय पुरस्कार!

 

लोकप्रिय साउंड डिज़ाइनर सप्तर्षि सरकार, जिन्होंने कई फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्में, वेब सीरीज़ और ऐड फिल्मों में काम किया है, उन्होंने हाल ही में हिंदी फिल्म 'रहस' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट' की श्रेणी में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। सप्तर्षि वर्तमान में विपुल अमृतलाल शाह के बहुप्रतीक्षित वेब शो ’ह्यूमन’ में बतौर साउंड रिकॉर्डिस्ट काम कर रहे हैं, जो मानव ड्रग परीक्षण और चिकित्सा घोटाले की दुनिया के बारे में एक इमोशनल ड्रामा है। इस शो में टेलीविजन और फिल्म उद्योग के कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिनमें शेफाली शाह, राम कपूर, कीर्ति कुल्हारी, सीमा बिस्वास, विशाल जेठवा (मर्दानी 2 फेम), मोहन अगाशे, अतुल कुमार (तलवार फेम) आदित्य श्रीवास्तव (सीआईडी ​​और सुपर 30 फेम) और संदीप कुलकर्णी (डोंबिवली फास्ट फेम) इत्यादि शामिल है। सप्तर्षि की हालिया जीत के बारे में बात करते हुए, विपुल शाह ने सूचित किया, "जब वह काम कर रहे होते हैं, तो आप सेट पर उनकी उपस्थिति नोटिस भी नहीं कर सकते। वह बेहद शांति से लेकिन प्रभावी ढंग से अपने स्पेस में काम करते है ... यहां तक ​​कि सबसे कठिन लोकेशन्स में भी, वह रियल साउंड को शानदार ढंग से कैप्चर करते है और हमें डब भी नहीं करना पड़ता है। इस खासियत ने हमारे शूट में जबरदस्त वैल्यू पैदा कर दी है। जब हमने शूटिंग शुरू की थी तब मैंने कुछ सीक्वेंस की आवाज़ सुनी थी और यह बिल्कुल शानदार है जिस तरह से उन्होंने उस शोर भरे माहौल में यह कैप्चर किया है। वह हर तरह के सम्मान के हकदार हैं और मेरी तरफ़ से उन्हें हार्दिक बधाई। ” कास्ट और क्रू के साथ निर्देशक विपुल शाह और मोजेज़ सिंह सहित 'ह्यूमन' के निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित शो के सेट पर केक काटकर सप्तर्षि की शानदार जीत का जश्न मनाया। अनुभवी साउंड रिकॉर्डिस्ट के पास साउंड डिज़ाइन और ऑडियो पोस्ट के क्षेत्र में मजबूत रचनात्मक और एक्सीक्यूशनल स्किल है और उन्होंने यशराज फिल्म्स की 'हिकप' और 'मेरी प्यारी बिंदू', 'फुकरे रिटर्न्स' और 'बदला' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। ।

Wednesday, 24 March 2021

कालेज के छात्र छात्राओं के द्वारा नृत्य और नाटक की  दि गईं सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति

 खैरलांजी महाविद्यालय में  मिलन समारोह का हुआ समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री व खनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल का किया गया भव्य स्वागत 



खैरलांजी।  विरांगना रानी अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय खैरलांजी  के छात्र-छात्राओं के द्वारा सोमवार को उत्कृष्ट विधालय मैैदान में  मिलन समारोह व सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य  अतिथि  खनिज  निगम अध्यक्ष व विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा की गई। इस दौरान  मुख्य रूप से कालेज के प्राचार्य  के एल हिवारे ,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष फेकन लाल डोहरे, राजकुमार बहेटवार, मिलींद नागपुरे, चाँदनी शर्मा  विनोद मिश्रा,मोनू लिमजे ज्ञानीराम लिल्हारे, डाक्टर उमेश कुशवाहा डिलेंद्र पगरे सोहेल खान, संजय मस्करे, रूपलाल पटले, हेमंत लिल्हारे कालेज विधायक प्रतिनिधिशेरा सुुलाखिया ,बुधराम बहेेटवार तथा छात्र छात्राए सहित अन्य समाज सेवी व नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे इस दौरान विधायक प्रदीप जायसवाल का छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम के शुरुआत में विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा  मां सरस्वती के छाया चित्र पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्जवलित किया, तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गायन की प्रस्तुति देकर अतिथियो का स्वागत किया। इस दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा संगीत एवं नृत्य जैसी मनमोहक प्रस्तुति दि गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए कलाकारों के द्वारा प्रतिभा और कला को प्रदर्शित किया । इस अवसर पर विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा की ,जीवन मे आगे बढना चाहते हो तो अुनशासन मे रहना चाहिए और अपने से सीनिरयों का सम्मान करे जिससे की सफलता आपकों मिल सके, छात्र-छात्राओं को जिस क्षेत्र मे रूचि हो उस दिशा मे आगे बढे, कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अगर कठिनाई आती है तो वे सीधे संपर्क कर सकते है ताकि हर संभव सहयोग किया जा सके उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर मे हर एक व्यवस्था की गई है जिससे की छात्र-छात्राओं को पढ़ने मे सुविधा हो ।
  नाटक कि दि प्रस्तुति , सेेेवाभाव का दिया संदेश
  विरांगना रानी अवंति बाईं शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं  के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए रंगमंच पर एक  नाटक की प्रस्तुति दी गई इस दौरान नाटक के माध्यम से लोगो को यह बताया गया कि लाकडाउन के समय किस तरह से अपनी जान जोखिम में डालकर डॉक्टर,पुलिस कर्मीयो व सफाई कर्मियों ने अपना जो योगदान दिया है उसे कभी  भुलाया नही जा सकता ।


ग्रामवासियों ने कि खैरी में मोबाईल टावर लगाने की मांग ,कवरेज की कमी से काम प्रभावित 

 


राष्ट्र चंडिका खैरलांजी।  जनपद पंचायत खैरलांजी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी मे  मोबाइल टावर लगाने की मांग  ग्रामवासीयो के द्वारा की गई , लम्बे अर्से से टावर नही होने के कारण कवरेज की समस्या बनी रहती है जिसके कारण मोबाइल,  कम्प्यूटर , लैपटॉप पर कामकाज करने के लिए पर्याप्त रूप से कवरेज नही मिल पाता जिसकी   वज़ह से कहीं  काम प्रभावित होते हैं। जानकारी के अनुसार यह गांव  महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है  करीब तीन हज़ार से  अधिक आबादी वाले ग्राम में कोई भी मोबाईल कंपनी का टावर नही  लगा हुआ है जिसके कारण परेशानी होती है   लगभग पांच किलोमीटर दुर तहसील मुख्यालय है  जहाँ मोबाईल टावर लगे हुए है जिसका कम ज्यादा कवरेज गांव के उपभोक्ताओं को प्राप्त होता हैं लेकिन आधुनिक युग के डिजिटल समय  में इस ग्राम में  टावर की सुविधा का अभाव है जिसके कारण आन लाईन काम प्रभावित होते है गांव की एक ओर की सीमा से महाराष्ट्र लगा हुआ है जिसका तोड़ बहुत कवरेज मिलता जुलता है लेकिन यहाँ पर टावर लगा न होना एक बड़ी समस्या है।  ग्रामीणवासी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि टावर नही होने से कहीं आन लाईन काम प्रभावित होते है करीब पांच किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय में टावर लगा हुआ है जिसका तोड़ा बहुत रूख रूख कवरेज मिलता है ,शासकीय कामकाज भी कवरेज की कमी की वजह से लंबित होते है किसी भी मोबाइल कंपनी का टावर होना आवश्यक है जिसकी मांग ग्रामीणो के द्वारा लंबे समय से की जा रही हैं लेकिन किसी के भी द्वारा  इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है टावर होना सबकी सुविधा के लिए जरूरी है ताकि कोई भी आनलाईन कार्य कवरेज की कमी के कारण  प्रभावित न हो ।,जगदीश बिल्लौरे  , दिपक बर्वे , राजु राहंगडाले,  सुनील सवालाखे अन्य ग्रामीणवासियो के द्वारा टावर लगाने की मांग की। 

चिकित्सक हैं अघोषित अवकाश पर, पा रहे पूरी पगार !

 0 सीएमएचओ का जोर नहीं बचा स्वास्थ्य विभाग पर!



राष्ट्र चंडिका सिवनी सिवनी जिले में जबसे स्वास्थ्य विभाग की कमान प्रभारी अधिकारियों के हाथों में है, उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग बुरी तरह लड़खड़ा कर चलता दिख रहा है। जिले में लगभग आधा दर्जन चिकित्सक स्नातकोत्तर की पढ़ाई में लगे हैं, जिसके चलते वे वेतन भी ले रहे हैं और अघोषित तौर पर अवकाश पर भी हैं! चिकित्सक काम भी नहीं कर रहे हैं और वेतन भी पूरा पूरा ले रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने राष्ट्र चंडिका को बताया कि सरकारी सेवा में आने के बाद जिले के कुछ चिकित्सकों के द्वारा स्नातकोत्तर (पीजी) की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इन चिकित्सकों के द्वारा अवकाश नहीं लिया गया है। बिना अवकाश लिए ये चिकित्सक ब्हाय रोगी विभाग (ओपीडी) में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही ये पूरा पूरा वेतन भी पा रहे हैं। चिकित्सकों की कमी का रोना हमेशा रोने वाले स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी यह सब दिखाई शायद नहीं दे पा रहा है।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को आगे बताया कि इनमें से एक चिकित्सक को तो कोविड 19 के वेक्सीनेशन में टीका लगने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए पाबंद किया गया है। विडम्बना ही कही जाएगी कि कोविड 19 के वेक्सीनेशन जैसे काम ड्यूटी लगने के बाद भी संबंधित चिकित्सक वहां मौजूद नहीं रहते। सूत्रों ने बताया कि प्रभारी सीएमएचओ के वरद हस्त के चलते चिकित्सक भी बेलगाम होते जा रहे हैं। पिछले दिनों अनेक मरीजों की तबियत बिगड़ने के बाद भी उन्हें मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिल पाया है।  सूत्रों के द्वारा बताई गई इस बात की तसदीक अगर जिलाधिकारी डॉ. राहुल हरीदास फटिंग चाहें तो जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र (जहां वेक्सीनेशन किया जा रहा है) में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर कर सकते हैं, जिसमें उन चिकित्सक जिनकों वहां पाबंद किया गया है, की उपस्थिति साबित हो सकती है। सूत्रों ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि छपारा में पदस्थ दो चिकित्सक और सिवनी में पदस्थ एक चिकित्सक आने वाले समय में पीजी की परीक्षा देने वाले हैं। ये तीनों चिकित्सक अघोषित अवकाश पर ही बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने राष्ट्र चंडिका से कहा कि अगर इन चिकित्सकों को परीक्षा की तैयारी करना है तो उन्हें अवकाश ले लेना चाहिए, पर वेतन का मोह वे छोड़ नहीं पा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा के अधीन दो चिकित्सक हैं, जो संभवतः पीजी की तैयारी कर रहे हैं, उन चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी सेवा में लगाई गई है।
डॉ. सुभाशीष बनर्जी,
बीएमओ, छपारा.

Saturday, 20 March 2021

राइस मिलर्स ने बढ़ाया भूसे का रेट, ईट बनाने वाले छोटे कारीगर हो रहे परेशान



 


 *50 से 60 पैसे का हुआ करता था जो आज पहुंचा सात रुपए के पास

*धान के भूसे में गिट्टी की ट्रस्ट मिलाकर बेच रहे राइस मिलर्स

राष्ट्र चंडिका सिवनी. ईटों के निर्माण कर्ताओं ने फिलहाल इस समय काफी परेशान नजर आ रहे हैं.बताया जाता है कि धोबीसर्रा के आसपास राइस मिलर्स धान का भूसा जो उछाल मारता नजर आ रहा है जो कि किसी समय 50 से 60 पैसे का हुआ करता था,वह आज सात रुपए तक पहुंच गया है इसमें भी बताया जाता है कि गिट्टी की ट्रस्ट मिलाकर भूसा बेचा जा रहा है जिससे ईट का निर्माण करने वाले लोगों में काफी परेशानी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब राइस मिलर में हड़ताल जारी थी जिसके चलते धान की  भूसे  का दाम बढ़ा दिया गया था किंतु अब सारी राइस मिल पुनः चालू हो गई है फिर भी राइस मिलर्स दिन बा दिन धान का भूसे का रेट बढ़ाते नजर आ रहे हैं जिसके चलते ईट का निर्माण करने वाले छोटी व्यवसाई काफी परेशान नजर आ रहे हैं।  ईट भट्टा के संचालकों से "राष्ट्र चंडिका" ने विशेष चर्चा कर इस बारे में जानने का प्रयास किया। ईटों के निर्माण कर्ताओं ने बताया कि शासन के नियम के अनुसार एक जाति विशेष से कुंभकार प्रजापति कहा जाता है को रियल्टी में एक निश्चित सीमा तक की छूट तो है। पर एक निर्माण में लगने वाली अन्य सामग्री जैसे रेत और खासकर धान का भूसा महंगा हो गया है।  समस्या ईटों के निर्माणकर्ताओं  ने  जनप्रतिनिधि से आग्रह है कि हमारी इस समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र समाधान करें.

Friday, 19 March 2021

दुनिया भर के यूजर परेशान,whatsapp-instagram डाउन,

 


राष्ट्र चंडिका .सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करनेवाले यूजर्स को शुक्रवार रात को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. शुक्रवार रात को दोनों के डाउन होने की जानकारी सामने आई है. इसकी वजह से वॉट्सऐप पर मेसेज भेजने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने और देखने में समस्या आ रही है.

Tuesday, 16 March 2021

रेट सूची तय नहीं: मनमानी किराया वसूली जारी,बसों सहित अन्य परिवहन वाहनों पर मनमानी किराया वसूली के आरोप…

 


राष्ट्र चंडिका सिवनी. कोरोना काल में लाकडाउन के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ लेकिन बिना रेट सूची तय किये मनमानी किराया वसूली की जा रही है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा नई किराया सूची अभी तक नहीं जारी की गई है।  भले कि डीजल का दाम बढ़ा है लेकिन जब तक प्रशासन द्वारा बसों के किराया सूची की बढ़ोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक किराया बढ़ाने का औचित्य नहीं होता।जिले भर में विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली बसों सहित अन्य वाहनों के किराये में बेतहासा वृद्धि हुई है। देखा जाये तो बसों के किराये में खुद के रेट से 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी कर दिए हैं। मनमानी किराया लेने को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है परन्तु मामले में पहल नहीं हो पा रही है। यही हालात हर मार्गों में गुजरने वाली बस संचालको का है। किराया वसूली के कारण लाकडाउन एवं कोरोना से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।चालक परिचालक की मनमानी व बदसलूकी से यात्री परेशान हो रहे हैं। बसों में किराया सूची न लगने की वजह से बस संचालको द्वारा मनमाना किराया वसूल रहे हैं। 

किराया को लेकर यात्रियों में तूतू-मैमै
यात्रियों से औने-पौने किराया रकम वसूले जाने को लेकर रोजाना यात्रियों एवं परिचालकों के बीच तूतू-मैमै होती रहती है। यहां तक की कभी कभार मारपीट की नौवत खड़ी हो जाती है। यह समस्या अभी फिलहाल कुछ महीने से निर्मित हुई है। लॉकडाउन के चलते रूटों पर बसों की संख्या कम होने पर यात्री मजबूर होकर अपने गन्तव्य की ओर मनमानी किराया दे रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है लेकिन किसी ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठायी है। लिहाजा बस मालिक मनमानी तौर पर यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं।
गाइड लाइन का पालन नहीं - यात्री बसों, आटो व टैक्सी वाहनों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो यहां जरुरी दूरी का ध्यान रखा जा रहा है और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था वाहनों में की गई हैं।

Friday, 12 March 2021

राणा दग्गुबाती ने दर्शकों से 'हाथी मेरे साथी' की खूबसूरती को थिएटर में अनुभव करने के लिए किया आग्रह!

 


 एरोस इंटरनेशनल की आगामी फ़िल्म हाथी मेरे साथी, हर मायने में सिनेमाई उत्कृष्टता का उदाहरण है। राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगाँवकर और ज़ोया हुसैन सहित अन्य तारांकित कलाकारों के अलावा, फिल्म प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट प्रभु सोलोमन द्वारा निर्देशित है और फ़िल्म के लिए शांतनु मोइत्रा ने संगीत की रचना की है। लेकिन फिल्म के अनुभव को अधिक उच्च स्तर पर पहुंचाने में रेसुल पुकुट्टी के बैकग्राउंड स्कोर और ए.आर. अशोक कुमार की सिनेमैटोग्राफी का कमाल है। पूरी फिल्म को केरेला और थाईलैंड के गहरे घने जंगलों में फिल्माया गया है। और, असली हाथियों के साथ वास्तविक लोकेशन, फिल्म का मुख्य आकर्षण है। राणा, जो एक फिल्मी परिवार से है और जिन्होंने फिल्म निर्माण के कई पहलुओं को करीब से देखा है, उनका कहना है कि हाथी मेरे साथी एक ऐसी फिल्म है जिसका सिनेमाघरों में आनंद लेना चाहिए। यह कहते हुए कि फिल्म थिएटर में देखने योग्य है, राणा कहते हैं, "हाथी मेरे साथी की कहानी बेहद गहन है। फ़िल्म में भावनाओं का बवंडर है और एक ऐसी फिल्म है जो केवल बड़े पर्दे पर महसूस की जा सकती है।" *सिनेमाघरों के बारे में बात करते हुए, राणा ने कहा* कि दक्षिण की जिन फिल्मों को लॉकडाउन के बाद रिलीज़ किया गया है, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। थिएटर सख्त कोविड प्रोटोकॉल के तहत काम कर रहे हैं और दर्शकों ने भी पूरी गंभीरता के साथ दिशानिर्देशों का पालन किया है। दक्षिण की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और राणा को पूरा यकीन है कि उत्तर बॉक्स ऑफिस भी इसी राह पर चलेंगे। वह कहते हैं, "साउथ इंडस्ट्री की तरह, मुझे दृढ़ता से लगता है कि हमारी फिल्म में हिंदी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की क्षमता है।" हाथी मेरे साथी की सिनेमाई प्रतिभा के बारे में बात करें तो, अकादमी पुरस्कार विजेता साउंड डिज़ाइनर रेसुल पुकुट्टी ने इस जंगल ड्रामा के लिए एक विश्व स्तरीय बैकग्राउंड स्कोर दिया है। एक लैपटॉप या एक मोबाइल फोन उस साउंड अनुभव के साथ न्याय नहीं कर सकता है, जिसे रेसुल ने बनाया है, राणा कहते है। हाथी मेरे साथी एक ऐसी कहानी है जो एक आदमी (राणा दग्गुबाती) की कहानी का पता लगाती है, जो इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपना अधिकांश जीवन जंगल में बिताता है। यह एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की एक अंतहीन कहानी है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 2021 की पहली त्रिभाषी फिल्म, तेलुगु में अरन्या और तमिल में कादान नाम से रिलीज़ होगी। राणा के लिए यह एक हैट्रिक होगी क्योंकि बहुप्रशंसित बाहुबली श्रृंखला और द गाजी अटैक के बाद हाथी मेरे साथी उनकी तीसरी त्रिभाषी फिल्म है। इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन इरोस मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है, यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक स्थापित नाम है जो 40 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है। यह पैन-इंडिया बहुभाषी फ़िल्म 26 मार्च 2021 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'बधाई दो' में राजकुमार राव नए अवतार में आएंगे नज़र! 

 


राजकुमार राव को जंगल पिक्चर्स के 'बधाई दो' में एक सिपाही के रूप में देखा जाएगा और इस नवीनतम तस्वीर में 'एक दुबले इंसान से एक मस्कुलर बॉडी' में उनके फिसिकल ट्रांसफॉर्मेशन को हाईलाइट किया गया है। अपनी बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजन 'बधाई दो' के लिए कुछ महीने पहले अपनी मस्कुलर फिसिक पर काम करने की झलक साझा करने के बाद, अब राजकुमार राव की इस नवीनतम तस्वीर ने हमारा ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है जिसमें उनके फिसिकल ट्रांसफॉर्मेशन को हाईलाइट किया गया है! हर बार जब भी आप उन्हें बड़े पर्दे पर देखते हैं तो राजकुमार अक्सर कुछ अलग पेश करते हुए नज़र आते है। बहुमुखी अभिनेता को अपनी भूमिकाओं में प्रामाणिकता लाने के लिए जाना जाता है, जिससे यह अधिक दिलचस्प और वास्तविक प्रतीत होता है। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बधाई दो’ के लिए, अभिनेता ने अपने किरदार के लिए फिसिकल ट्रांसफॉर्मेशन का विकल्प चुना है, क्योंकि फ़िल्म में वह एक माहिला पुलिस थाने में एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे है। *अपने किरदार शार्दुल ठाकुर के लिए प्रिपरेशन के बारे में बात करते हुए, राजकुमार ने कहा*, “जब हमारे निर्देशक हर्षवर्धन ने मुझे बताया कि मुझे उस भूमिका के लिए मसल्स बनाने की जरूरत है तो मैंने यही सोचा कि मुझे अपना खाना छोड़ना होगा। यह बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन स्क्रिप्ट प्रति उत्साह ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने शूट शुरू होने से पहले अच्छी तरह से वर्कआउट करना शुरू कर दिया था, मैं हर दिन कम से कम 2 घंटे जिम करता था जिसमें शूट के दिन भी शामिल थे जो 12 घंटे तक चलते थे। ” *अभिनेता आगे कहते है,*“शाकाहारी होने के नाते, इन मसल्स को हासिल करना कठिन था और मुझे हमेशा यह पता था कि मैं कभी भी किसी भी तरह का स्टेरॉयड नहीं लेना चाहता। मैंने कभी अपना वर्कआउट स्किप नहीं किया और कभी भी अपनी डाइट में चीट नहीं किया। मैं हर किसी के खाने को घूरता रहता था और मैं अक्सर कहता था, 'आखिरी दिन पर मैं सभी मिठाई खाऊंगा।' मुझे बहुत खुशी है कि बधाई दो ने मुझे अपनी फिसिक को पूरी तरह से बदलने का मौका दिया। मैं दर्शकों को अपनी खूबसूरत फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।" जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' को हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है।