विन-विन गरबा संपन्न
राष्ट्र चंडिका सिवनी. बारापत्थर क्षेत्र में बाहुबली चौराहे पर लगातार नौवे साल विन-विन गरबा स्पर्धा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस गरबे में महिलाओं और पुरूषों के लिये बैठने के लिये पृथक – पृथक व्यवस्था की गयी थी। केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक श्रीमति नीता पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला आदि के आतिथ्य में संपन्न हुई इस गरबा स्पर्धा में पाँच गरबा टीमों ने शिकरत की। आयोजकों के अनुसार इस गरबे में सभी प्रतिभागी दलों को नकद पुरूस्कार से नवाजा जाता है। इस साल सभी गरबा दलों को पाँच – पाँच हजार रूपये की नगद राशि प्रदाय की गयी। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में गरबा प्रेमियों ने इस आयोजन का लुत्फ उठाया।
No comments:
Post a Comment