ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी खिलाड़ियों की कमी नहीं-राजा लिल्हारे

राष्ट्र चंडिका(पंकज डहरवाल)बालाघाट। बालाघाट नगर से लगे ग्राम पंचायत कुम्हारी में 3 एवं 4 अक्टूबर को दो दिवसीय जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले की 24 टीमो सहित पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ओर छत्तीसगढ़ की टीम ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की थीं
प्रतियोगिता का 4 अक्टूबर को समापन, मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी राजा लिल्हारे, विशेष अतिथि संतलाल उपवंशी, जनपद सदस्य प्रेमलाल दशहरे, समाजसेवी सावन पिछोड़े के आतिथ्य में किया गया। जहां जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय टीमों को क्रमशः प्रथम विजेता राजोबाटोला टीम को युवा समाजसेवी राजा लिल्हारे की ओर से 8 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार कौडीटोला टीम को जनपद सदस्य प्रेमलाल दशहरे की ओर से 5 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार बालाघाट टीम को सरपंच प्रतिनिधि संतलाल उपवंशी द्वारा 3 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया गया।
दो दिवसीय जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार रखते हुए युवा समाजसेवी राजा लिल्हारे ने कहा कि कबड्डी का खेल, हमारा पुरातन खेल है, जो प्रायः हर क्षेत्र में खेला जाता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभायें कबड्डी खेल में आगे आ रही है जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन और मंच की, ताकि वह भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार एक सिक्के के दो पहलु है, जो जीता है, वह अपने जीत को इसी तरह बनाये रखे और जो पराजित हुआ है, वह अपनी कमियों में सुधार करें, जिससे की वह भविष्य में जीत का लक्ष्य पार कर सकें।
प्रतियोगिता में जिला कबड्डी संघ सचिव रमेश दीक्षित, सालिकराम डोमने, शीतल चौके, रामकिशोर राहंगडाले, मुरारी पिछोड़े, आयोजनकर्ता इमरान खान, रविकांत रनगिरे, राजेन्द्र राऊत, मंगलेश बिसाने, संतलाल चौधरी, शांतिलाल चौधरी, राजा माहुले, राजु दशहरे, बंटी दमाहे, भागीरथ बिसाने, लालु मस्करे, विजय, भोला माहुले, तुसार, सोनु, राहुल, समाज अध्यक्ष मनोज लिल्हारे, सहेजलाल उपवंशी, बब्लु दशहरे, राधे डीलर, बुधराम दमाहे, चैनलाल उराड़े, जीवन वाघाड़े, असलम भाईजान, नंदु रनगिरे सहित ग्रामीण मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment