Saturday, 5 March 2016

वाहन चोर गिरोह और कबाडिय़ो की टोली पकड़ाई

 वाहनों की चोरी कर कबाडिय़ों को बेचते थे
राष्ट्रचंडिका/ नरसिंहपुर/- अमर नौरिया\ वाहन चोरों के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर नरसिंहपुर पुलिस ने नरसिंहपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से चुराये गये वाहनों को जप्त किया तथा इन चोरों से लगातार की जा रही पूछताछ से इनसे कई और वाहनों के चोरी किये जाने की जानकारी मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
इस संबंध में गत दिवस थाना कोतवाली में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लगातार हो रही वाहनों की चोरियों को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के नेतृत्व में जिला स्तर पर पतासाजी करने हेतु दो टीमों का गठन किया गया था जिसमें एक टीम में  एसडीओपी नरेश शर्मा,थाना कोतवाली प्रभारी डीव्हीएस नागर,मुंगवानी थाना प्रभारी उमेश दुबे,चौकी प्रभारी हिमलेन्द्र पटैल,एवं सहायक उप निरीक्षक संतोष मिश्रा,तथा दूसरी टीम में एसडीओपी करेली डीपी श्रीवास्तव,थाना प्रभारी करेली अरविंद दुबे,उप निरीक्षक बच्चन मिश्रा,सहाउनि,बसंत शर्मा,सउनि जीएस महोरे इन टीमों के द्वारा लगातार जुटाई जा रही जानकारी के आधार पर थाना कोतवाली प्रभारी डीव्हीएस नागर को सूचना मिली की एक बोलेरो गाड़ी चोरी करके बदमाश भाग रहें हैं जिस पर पुलिस टीम के द्वारा इस गाड़ी को पकडऩे हेतु पीछा किया गया जिस पर पुलिस द्वारा उक्त बोलेरो को जबलपुर कटनी रोड पर पनागर के  पास पकड़ा गया इस सफेद रंग  की बुलेरो गाड़ी जिसका नं एमपी 49टी0743 था इस गाड़ी में तीन बदमाश पाये गये गाड़ी को राजा बंशकार नाम का बदमाश चला रहा था तथा उसके साथी मोन्टी उर्फ पुष्पेन्द्र , गुडडू उर्फ धुव्रराज सिंह  परिहार पाये गये थे प्रारंभिक पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने बताया कि यह गाड़ी सिद्धेश्वर कालोनी स्टेशन गंज,नरसिंहपुर से  चुरा कर लाये हैं जब इनसे थाना कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो इन्होनें चोरी की गई अन्य गाडिय़ों के बारे में भी बताया ।
इन्होनें जो गाडिय़ा चुराई उनमें हुन्डई वर्ना कार एम पी 15 सी ए 0432,नरसिंहपुर से बुलेरो एमपी 49टी0743,करेली जिला नरसिंहपुर से एक बुलेरो एम पी 49 टी 5505 इसे बदमाश लेकर भाग रहे थे तो ब्यौहारी के पास सस्पेंसर टूट जाने से इसको वहीं छोड़कर भाग गये थे,एक महेन्द्र बुलेरो करेली महेन्द्र वार्ड एमपी 21टी 0815,महादेव वार्ड करेली से एक बुलेरो एमपी 49सी 1004 इस वाहन को आरोपियों ने धमेंन्द्र सिंह निवासी गाढ़ाघाट जिला सिवनी को बेचना बताया पुलिस द्वारा आरोपी धमेन्द्र को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है ,इस दौरान पूछताछ में इन्होनें अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा से 2 दो गाडिय़ा,लखनादौन जिला सिवनी से 1 गाड़ी तथा 1 गाड़ी बीना शाहपुर थाना सिमरिया जिला रीवा से 1 स्कार्पियो क्रीम कलर की ,1 पिकअप क्रीम कलर की ग्राम राजेंन्द्र नगर जिला अनूपपुर से चोरी किया जाना स्वीकार किया है । इसके अलावाा बदमाशों ने गोटेगांव जिला नरसिंहपुर से एक वर्ष पूर्व एक बुलेरो वाहन चोरी किया जाना कुबूल किया है जिसे आधारताल जबलपुर पुलिस ने जप्त कर लिया है इस प्रकार बदमाशों ने कुल 12 वाहनों की चोरी किया जाना कबूल किया जिसमें से पुलिस ने अभी तक 5 वाहनों जिनमें 4 बुलेरो व एक हुडंई वर्ना कार जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । इसके अलावा पुलिस को अभी अन्य जिलों में बदमाशों द्वारा बेची गई गाडिय़ों की बरामदगी सुनिश्चित किया जाना है जिसमें एक हुंडई वर्ना कार एम पी 15 सीए 0432 का सतना में होना पता चला है जिसके पार्टस दूसरी वर्ना कार में आरोपी समद द्वारा लगाये गये हैं उसे भी पुलिस ने जप्त कर लिया है तथा करेली,रीवा तथ ा अनूपपुर से चुराई गई गाडिय़ों को बदमाशों ने गैस कटर से काटकर गाढ़ाघाट जिला सिवनी के कबाड़ी अहसान अली तथा रद्दी चौकी जबलपुर के कबाड़ी शौकत अली को बीस बीस हजार रूपये में बेची गई थीं इस कारण इन कबाडिय़ों को चोरी का माल हड़पने तथा साक्ष्य नष्ट करने के अपराध में गिरप्तार किया गया है ।
पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में लगभग 40 लाख रूपये के वाहन जप्त किये जाने में सफलता हासिल की गई है तथा इस मामले में समस्त घटनाक्रम में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी राजा बंशकार,पुष्पेन्द्र निवासी जबलपुर,गुडडू उर्फ धु्रव राज ,धमेन्द्र राजपूत, अहसान, समद, कवाड़ी शौकत अली को चोरी के वाहन खरीदने सहयोग देने एवं उन्हें खुर्दबुर्द करने के आरोप में गिरप्तार किया गया है ,वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने इस मामले में आरोपियों के द्वारा नशीले पदार्थ का व्यापार करने  की आशंका के चलते इस  मामले में भी गहन पड़ताल की जा रही है । 

No comments:

Post a Comment