Friday, 8 April 2016

वाहन चैकिंग के नाम पर गुण्डागर्दी

वाहन चैकिंग के नाम पर गुण्डागर्दी

नवसिखियों के हवाले यातायात महकमा
ग्रामीणो को किया जा रहा परेशान
 चलते वाहन से खींच लेते है चॉबी
 यातायात प्रभारी की गैरमौजूदगी का उठा रहे फायदा
राष्ट्रचंडिका/सिवनी। यातायात कर्मियों की कमी के चलते नगर रक्षा व होमगार्ड के युवकों को यातायात का जिम्मा तो सौंपा गया है लेकिन अब यही युवा विभाग के लिए नासूर बनते जा रहे हैं। रोजाना बस स्टैण्ड स्थित यातायात ऑफिस के सामने गुण्डागर्दी की तर्ज पर इनके द्वारा वाहन चैकिंग की जाती है, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को जबरन परेशान किया जाता है। चलती गाड़ी से चॉबी निकालने मे माहिर यह युवक लोगों से बदतमिजी करने से भी बाज नहीं आते। बस स्टैण्ड में दुकान लगाने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गत दिवस नगर रक्षा समिति के एक युवक द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति जो कि अपने किसी रिश्तेदार की गमी में जा रहा था जिसे जबरन रोका गया और उसके वाहन की चॉबी निकालकर जेब में रख ली गई, उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उन्हें समझाया कि वह गमी में जा रहा है, उसे छोड़ दो तभी नगर रक्षा समिति के गुण्डेनुमा युवकों ने उसके बदतमिजी करते हुए चालान कटवाने की बात कही, तब उसने कहा कि वह लौटकर चालान कटवा लेगा चाहे तो वाहन खड़ा कर लो.. लेकिन इन गुण्डेनुमा युवकों ने उसकी एक न सुनी इतना ही नहीं उसे मारने के लिये बेल्ट तक निकाल लिया गया।
मैडम की गैरमौजूदगी का फायदा उठा रहे युवक
यातायात की कमान संभाल रही यातायात प्रभारी की ड्यूटी फिलहाल उज्जैन के सिहंस्थ मेले में लगी है जिनकी गैरमौजूदगी का फायदा नवसिखिये युवक उठा रहे हैं। बीच रोड़ में खड़े होकर गुण्डा प्रवृत्ति दिखाते हुए इनके द्वारा बेवजह आम लोगों को परेशान किया जा रहा है जबकि बस स्टैण्ड से ही रोजाना बिना परमिट व ओव्हरलोड बसे निकल रही हैं जिन्हें देखकर भी यातायात कर्मी आंख मूंद लेते हैं।
चलती गाड़ी से निकाल लेते हैं चॉबी
हद तो तब हो गई जब नगर रक्षा समिति के एक युवक ने चलती गाड़ी से चॉबी निकाल ली जिसके चलते वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरते-गिरते भी बचा। ऐसा रोजाना ही देखने को मिल रहा है जब यह युवक चलती गाड़ी में लपक जाते हैं और चॉबी निकालकर जेब में रख लेते हैं। जब वाहन चालक उनसे कहता है कि चॉबी वाहन लगा दो हम चालान कटवा रहे हैं तब इन युवकों के द्वारा उनकी एक न सुनते हैं चॉबी निकाल ली जाती है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
बिना वर्दी के दिखाते है रौब
सफेद रंग की सादी टीशर्ट पहले नगर रक्षा समिति व होमगार्ड के युवकों की टोली पूरी रोड में घेरा बनाकर खड़े रहती है जबकि बस स्टैण्ड में भीड़ भाड़ होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। सादी वर्दी में इनका रौब किसी पुलिस के उच्चाधिकारी से कम नहीं होता।
साहब का वाहन देखकर छुप गये
गुरूवार की सुबह लगभग 11.30 बजे जब कलेक्टर का वाहन बस स्टैण्ड से निकला जिसे देखकर बिना वर्दी वाले युवक तितर-बितर हो गये, और कलेक्टर साहब की गाड़ी के जाने के बाद तुरंत सड़कों में आ गये।  

No comments:

Post a Comment