राष्ट्र चंडिका,सिवनी । बैतूल के उद्यानिकी विभाग में पदस्थ रहे प्रतिष्ठित नागरिक स्व. भारत कुमार जावलकर की सुपुत्री ऋिषिका जावलकर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जेईई मेन्स एडवांस की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि चिखलार बैतूल निवासी ऋिषिका जावलकर बचपन से ही पढाई के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बैतूल के केन्द्रीय विद्यालय से प्राप्त की है उसके बाद उन्होने बैतूल में रहकर ही जेईई मेन्स की तैयारी शुरू की और जेईई मेन्स की परीक्षा में प्रथम बार शामिल होकर सफलता हासिल की जिसके बाद उन्हें एनआईटी श्रीनगर जम्मू कश्मीर में कॉलेज मिला है जहा से वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी। ऋिषिका जावलकर की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों,मित्रों एवं परिवारजनों ने बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना है।
No comments:
Post a Comment