Saturday, 26 November 2022

कांग्रेस के लिए बरगद का पेड़ साबित हो रहे राजकुमार खुराना उर्फ पप्पू

 


कमलनाथ ने खुराना से बनाई दूरी

राष्ट्र चंडिका,सिवनी। जिले की राजनीतिक क्षितिज पर सूरज की तरह चमकने वाली नेत्री स्वर्गीय विमला वर्मा के साथ मिलकर कांग्रेस की यात्रा प्रारंभ करने वाले राजकुमार खुराना ( पप्पू) ने जिस तरह से कांग्रेस की उस नेत्री का दामन उस समय छोड़ा जब कांग्रेस को संभालने का वक्त था और टिकट प्राप्त कर उन्होंने बुआ जी (विमला वर्मा) एवं (दादा ठाकुर हरवंश सिंह) का कद कम करने का प्रयास किया और छिंदवाड़ा के सांसद कमलनाथ की चरण वंदना प्रारंभ की लेकिन इस नेता राजकुमार खुराना(पप्पू)के हाव-भाव को कांग्रेसियों ने अ‘छी तरह समझ गए और दोबारा उन्होंने इन्हें छठी का दूध पिलाकर सिवनी की धरा की धूल चटा दी। लेकिन फिर भी चापलूसी कर पूर्व अध्यक्ष हीरा आसवानी के निधन और ठाकुर हरवंश सिंह के निधन के बाद मानों खुराना की किस्मत खुल गई उन्होंने फिर कमलनाथ से जुगाड़ कर अध्यक्ष पद हासिल किया और अब तो यह भी कह रहे हैं कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यालय बना जिसमें धन संग्रह उनके द्वारा किया गया।

हम बताना चाहते हैं कि पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हीरा आसवानी के घर में हुई कांग्रेस की बैठक में सभी कांग्रेसियों ने इतना सहयोग कर दिया था कि 4 माह में भवन खड़ा हो सकता था लेकिन राजकुमार खुराना इस भवन निर्माण का श्रेय खुद लेना चाहते थे इसीलिए उन्होंने कांग्रेस भवन बनने में हीला-हवाली की थी।

दो बार विधानसभा चुनाव हारने का कारण उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया जबकि हकीकत यह थी कि शहर एवं ग्रामीण अंचलों में राजकुमार खुराना को कोई जानता तक नहीं था और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति उनका अ‘छा व्यवहार ना होने से पार्टी कार्यकर्ता मन मार कर काम किया था और जिसके कारण पराजय के रूप में देखने को मिला।

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अल्पकाल में सरकार में कमलनाथ के आने के बाद मानों स्वयं मुख्यमंत्री हो ऐसा रुतबा दिखाने में संकोच नहीं किया। आज स्थिति है कि कांग्रेस कार्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में मात्र 10-20 कार्यकर्ता उपस्थित रहते हैं और महिलाओं के साथ उनका संतोषजनक व्यवहार ना होने से महिलाए ने तो कार्यालय एवं कार्यक्रमों से दूरी बनाना प्रारंभ कर दिया है।

कांग्रेस में राजकुमार खुराना ऐसे बरगद के पेड़ साबित हो रहे हैं जिसके नीचे कोई वृक्ष नहीं पनप पाता इसी तरह खुराना किसी कार्यकर्ता को आगे नहीं बढऩे देना चाहते। अब तो लोग यह नारा तक दे रहे हैं कि कांग्रेस को बचाना है तो पप्पू को हटाना है।

देखा गया कि राजकुमार खुराना के राजनीतिक आका कहे जाने वाले कमलनाथ के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष उन्हें शुभकामनाएं देने छिंदवाड़ा भोपाल दिल्ली जाते थे लेकिन इस बार कमलनाथ ने अपना जन्मदिन मनाया लेकिन राजकुमार खुराना उन्हें शुभकामनाएं देने तक नहीं पहुंचे इस बात को कांग्रेसी दबी जुबान में कह रहे हैं कि कमलनाथ ने अब राजकुमार खुराना से दूरी बनाना प्रारंभ कर दिया है और आगामी समय में विधायक की टिकट तो दूर की बात उन्हें अपने अध्यक्ष पद से भी हटाया जा सकता है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में राजकुमार खुराना कमलनाथ से कहकर पुन: टिकट लेना चाहते थे लेकिन जिले के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद यह टिकट मोहन चंदेल को दिया गया और आंकड़े बताते हैं कि मोहन चंदेल भले ही हार गए हो मगर वोट बैंक बढ़ाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी सूत्रों का कहना है कि राजकुमार खुराना नहीं चाहते थे कि चंदेल विजयी हो और जिले में उनका औहदा बढ़े इसीलिए उन्होंने चंदेल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जिस तरह पूरे देश में कांग्रेसी नारे लगा रहे हैं कि कांग्रेस को बचाना है तो राहुल गांधी को हटाना है उसी तरह जिले में भी कहा जा रहा है कि राजकुमार खुराना को हटाओ और कांग्रेस को विजय बनाएं का नारा लगाया जा रहा है।

Thursday, 24 November 2022

सिवनी में कांग्रेसी ही छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ

हे कमलनाथ ! शायद अब कोई नही आपके साथ !



मने अक्सर फिल्मो में ही देखा है कि जिस कलाकार ने गद्दार को आगे बढाया अपना नाम दिया बाद में वही गद्दार वास्तव में कलाकार को ही निपटाने में अपने गुर्गों के साथ जुट जाते हैं,लेकिन उपरोक्त बातें केवल नाटकीय मंचन और फिल्मों तक ही हो तो बात सही है लेकिन वास्तविकता में यह सारा घटनाक्रम अपने खड़े  हुए आका के ऊपर ही असल जिंदगी के नेता के साथ घटित होने लगे तो वाकई में उच्च कोटि के नेता को चुन चुनकर उन सभी गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखा ही देना चाहिए जिन्होंने दगाबाजी कर केवल धोखा दिया है ।
राष्ट्रचंडिका सिवनी। असल मे हम बात कर रहे हैं सिवनी जिला कांग्रेस संगठन के उन नेताओं की जिन्होंने अपने बुरे वक्त में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सहयोग,मार्गदर्शन इतना ही नही जनहित के कामों के लिए रुपया भी लिया लेकिन आज जब श्री नाथ को इनकी जरूरत है तो ये हाथ छोडऩे जैसी हरकत करने से भी बाज़ नही आ रहे हैं जिसके अनेकों प्रमाण हमारे द्वारा दिये जा रहे हैं लेकिन जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना पप्पू,बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ,प्रवक्ता राजिक अकील,महामंत्री ब्रजेश बघेल लल्लू,ब्लाक कांग्रेस कुरई अध्यक्ष,तेजसिंह रघुवंशी,ब्लाक अध्यक्ष लखनादौन प्रशांत यादव,मुकेश जैन,महामंत्री धनोरा एवं सुजीत नाहटा,महामंत्री सिवनी का जमीर भी नही बचा जब इनकी आंखों के सामने भाजपा द्वारा सिवनी में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।
तो विज्ञप्ति ही जारी कर देते या सोशल मीडिया में लिख देते!
बता दें श्री नाथ आपके द्वारा जब जन्मदिन पर केक काटा गया तब सिवनी के भाजपाइयों ने आपका पुतला तक दहन कर डाला पर अफसोस उक्त घटना के विरोध में आपके सिवनी के एक भी कार्यकर्ता ने न तो विज्ञप्ति जारी कर विरोध जताया और न ही सोशल मीडिया में आपके पक्ष में कोई प्रतिक्रिया दी,इसे या तो ये समझा जाये कि इनको यह नही करने से आपने ही मना किया होगा तभी तो ये आपके खास समझे जाने वाले आपके पुतला दहन वाले मामले में आज तक चुप क्यों हैं।
कैसे कैसे मंजर सामने आने लगे हैं,कांग्रेसी भ्रष्टाचार बढाने में लगे हैं
हे नाथ यदि आप पढ़ रहे हैं तो हम पूरी प्रमाणिकता से आपको बताते हैं कि जिन गम्भीर जनहित के मुद्दों पर सिवनी के कांग्रेसियों को अपनी विपक्ष में होने की भूमिका अदा करना चाहिए थी उस पर वे आप तक क्यों चुप हैं मुद्दे सिवनी मेडिकल कालेज बिल्डिंग के निर्माण कार्य,टोल नाका आमागढ़,घटिया नहर निर्माण कार्य,और अभी आपका पुतला दहन ये सभी मामले करोड़ों के हैं लेकिन इन्होंने आज दिनांक तक कांग्रेस की राजनीति को अपने व्यवसाय को चमकाने में आगे बढ़ाया है और कहीं जरूरत पड़ी तो ये खुद का भला करने से कभी नही चुके,सूत्रों ने तो यह तक स्पष्ट किया कि आपके बरघाट के विधायक अर्जुन काकोडिया का लंबा काम टोल नाके आमागढ़ वाले काम मे हो गया है नही तो ये वो कबका सडक़ जाम करके धरना आंदोलन में बैठ जाते किन्तु इन्होंने भी कोई रूचि नही दिखाई,पर ये अर्जुन भी अब केवल मछली की आंख पर ही निशाना साधे हुए हैं,तजऱ् है भगवान सबका भला करे शुरुआत मुझसे करे।
मीडिया केवल सच लिख रही तो कुछ कांग्रेसी सोशल मीडिया में सक्रिय
उपरोक्त सारे मुद्दों को जिले के विकास हेतु मीडिया द्वारा लगातार प्राथमिकता से उठाया जा रहा है लेकिन राजकुमार खुराना और उनके करीबी सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार के मुद्दों को दबाने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं जिसमे वे कभी सफल नही होंगे,है नाथ यहां जिला कांग्रेस कमेटी में फेरबदल कर उचित व्यक्ति को स्थान दें इससे आपकी सिवनी में बढ़ी लोकप्रियता का कोई हनन नही कर पायेगा। यहां नए चेहरे लाओ नही तो कांग्रेस का बेड़ा गर्ग तय है।


क्या कांग्रेस कार्यालय की लीज में व्यापार की भी अनुमति है?

 कांग्रेस कार्यालय के लिए मिली लीज को सार्वजनिक करें राजकुमार खुराना

राष्ट्रचंडिका सिवनी। कहते राजनीति समाज और देश सेवा हैं। लेकिन राजनीतिक दलों में यह सेवा कम और माल कमाने का जरिया ज्यादा बन गई हैं। यही वजह हैं कि समाज सेवा के नाम पर शासन प्रशासन से अपने कार्यालयों के लिए जमीन लीज में लेकर राजनीतिक दल उसका व्यावसायिक रूप से उपयोग कर हजारों और लाखों रुपये पीट रहे हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की बहु मंजिला इमारत जिस जमीन में खड़ी हैं। उसकी लीज सिर्फ कांग्रेस कार्यालय के लिए विधिवत ली गई थी लेकिन समय के साथ नेताओं में स्वार्थ हावी होते गया और देखते ही देखते समाज सेवा के लिए बना कांग्रेस कार्यालय व्यापारिक रूप ले लिया। अब इस कार्यालय में सेवा के नाम पर सीधा व्यापार किया जा रहा हैं।
कांग्रेसी सूत्रों की माने तो कार्यालय के नीचे बनी दुकानों को किराया में दिया गया हैं। जिसमे एक दुकान का किराया लगभग 10 से 15 हजार रुपये हैं। जबकि वही ऊपर का माला में जिम संचालित हो रहा हैं जिसका किराया भी हजारों में वसूल किया जा रहा हैं। शासन से कांग्रेस द्वारा अपने कार्यालय के नाम पर जमीन लीज पर ली गई उस कार्यालय से समाज सेवा करने का वचन देने वाली कांग्रेस अब शुद्ध रूप से व्यापार का रही हैं। जनता की सेवा के नाम पर ढकोसला करने वाली कांग्रेस जिले के ज्वलंत मुद्दों पर मौन हैं लेकिन व्यापार करने में वह भाजपा से आगे हैं। शायद यही वजह हैं कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्थानीय मुद्दों पर भाजपा पर प्रहार करने से बचते हैं। शायद उन्हें डर हैं कि कही उनके व्यापार पर इसका सीधा असर न पड़े।
कार्यालय निर्माण में लग चुके है  वसूली के आरोप
बता दें कि पूर्व में सिवनी विधायक दिनेश राय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस कार्यालय निर्माण में ट्रांसफर के नाम पर वसूली करने और उस वसूली से कार्यालय निर्माण के आरोप लगा चुके है। इन आरोपो के महीने बीत चुके है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अपना मौन बरकरार रखे हुए हैं। प्रतीत होता है कि सिवनी विधायक के आरोप सच है शायद यहीं वजह कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना की चुप्पी हैं।

सामग्रियों में ओवर चार्ज, अनिवार्य चीजें नदारद रेल प्रबंधन की खामोशी समझ से परे

 

राष्ट्र चंडिका,(अनुज सेन)उरमरिया। रेल यात्रियों के लिए रेल सुविधाओं के दृष्टिगत रेल प्रबंधन ने रेलवे स्टेशन पर कैंटीन की व्यवस्था तो की है परंतु कैंटीन में मिलने वाली सामग्रियो के दाम जमकर बढें हुए हैं जिस वजह से रेल यात्री सुविधाओं से वंचित है इसके अलावा रेल प्रबंधन ने कैंटीन में बच्चों के लिए दूध पाउडर, नैपकिन ,दूध बॉटल, महिलाओं के लिए पैड आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की थी बावजूद इसके कैंटीन संचालक इन सामग्रियों को नहीं रख रहा है देखना होगा कि रेल प्रशासन इन पर कब तक कार्यवाही करता है केन्टीन ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद हैं की फ्रूट स्टॉल में फ्रूट नहीं मिलेगा जबकि यह केन्टीन केवल फल फ्रूट के लिए दिया गया था लेकिन ठेकेदार के मनमर्जी के मुताबिक यहां पर फल फ्रूट नहीं मिलेगा बल्कि उसकी जगह है समोसा आलू बंडा बिक रहा है जिस में भी ठेकेदार के आदमियों द्वारा ओवर चार्ज किया जा रहा है पानी बोतल मे जो mrp 15 उसे 20 मे बेचते हैं रेलवे द्वारा निर्धारित है इलेक्ट्रॉनिक कांटा जिसमें फल तौला जाता है वह भी इस कैंटीन में नहीं मिलेगा भारतीय रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर किसी भी खाने-पीने के सामान के लिए किसी भी तरह की अधिक कीमत वसूलने की अनुमति नहीं दे रहा है, हालांकि यह एक आम बात है। आईआरसीटीसी फूड ओवरचार्जिंग एक्शन रूल्स में स्पष्ट रूप से बताया गया है इसके बावजूद कैंटीन ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी चलाई जा रही है

Wednesday, 23 November 2022

जेईई मेन्स एडवांस की परीक्षा में ऋिषिका को मिली सफलता


राष्ट्र चंडिका,सिवनी ।  बैतूल के उद्यानिकी विभाग में पदस्थ रहे प्रतिष्ठित नागरिक स्व. भारत कुमार जावलकर की सुपुत्री ऋिषिका जावलकर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जेईई मेन्स एडवांस की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है।  बताया जाता है कि चिखलार बैतूल निवासी ऋिषिका जावलकर बचपन से ही पढाई के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बैतूल के केन्द्रीय विद्यालय से प्राप्त की है उसके बाद उन्होने बैतूल में रहकर ही जेईई मेन्स की तैयारी शुरू की और जेईई मेन्स की परीक्षा में प्रथम बार शामिल होकर सफलता हासिल की जिसके बाद उन्हें एनआईटी श्रीनगर जम्मू कश्मीर में कॉलेज मिला है जहा से वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी।  ऋिषिका जावलकर की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों,मित्रों एवं परिवारजनों ने बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना है।

Friday, 18 November 2022

लिमटी की लालटेन का प्रकाश पहुंचा रेल मुख्यालय, पीसीईई का दौरा 23 को

 


एसईसीआर के प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बुधवार को करेंगे चौरई, सिवनी भोमा के विद्युतीकरण का निरीक्षण

राष्ट्र चंडिका,नई दिल्ली । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) रमेंद्र कुमार तिवारी 23 नवंबर को बालाघाट संसदीय क्षेत्र के सिवनी जिले के हिस्से में चल रहे रेलवे के विद्युतीकरण के कामों का जायजा लेने सिवनी एवं छिंदवाड़ा जा रहे हैं।

उक्ताशय की बात रेल भवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी के द्वारा बालाघाट संसदीय क्षेत्र के सिवनी जिले के हिस्से में रेलवे के काम के बहुत धीमि गति से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों को काम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यालय के अधिकारियों के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बिलासपुर को दिए गए निर्देशों के उपरांत बिलासपुर के चीफ इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर आर.के. साहू के द्वारा प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (पीसीईई) का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके पहले यह दौरा कार्यक्रम 20 नवंबर को तय किया गया था, जिसे बाद में 23 नवंबर का कर दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो रमेंद्र कुमार तिवारी मंगलवार 22 नवंबर को ट्रेन नंबर 18239 से रात 08 बजकर 45 मिनिट पर बिलासपुर से रवाना होकर 23 नवंबर को सुबह साढ़े चार बजे नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन पहुंचेगे। इसके बाद कुछ देन विश्राम करने के उपरांत वे इतवारी से छिंदवाड़ा और सिवनी की ओर रवाना हो जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार 23 नवंबर को पीसीईई इतवारी से सुबह 07 बजे विशेष निरीक्षण यान (इंस्पेक्शन कैरिज) से रवाना होंगे। इसके बाद वे इतवारी से छिंदवाड़ा और छिंदवाड़ा से चौरई के हिस्से में कुछ माह पूर्व हुए विद्युतीकरण का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत रमेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा चौरई से सिवनी होकर भोमा के बीच चल रहे विद्युतीकरण के काम का निरीक्ष किया जाएगा। यह निरीक्षण सुबह 07 बजे से आरंभ होगा और भोमा में सुबह 11 बजे तक चलेगा।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को यह भी बताया कि इसके बाद पीसीईई रमेंद्र कुमार तिवारी दोपहर 03 बजे चौरई से इतवारी के लिए रवाना होंगे और शाम 07 बजे इतवारी पहुंचेंगे। वे रात 11 बजकर 55 मिनिट पर इतवारी से ट्रेन क्रमांक 18240 से रवाना होकर 24 नवंबर को बिलासपुर वापस पहुंचेंगे।

सूत्रों ने आगे बताया कि दरअसल, ‘समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया‘ की ‘साई न्यूज‘ में प्रसारित होने वाली लिमटी की लालटेन का रेलवे से संबंधित हर एपीसोड सिवनी के अनेक लोगों के द्वारा रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री कार्यालय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री आदि को ट्वीट के द्वारा लगातार ही भेजे जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो अब तक दिल्ली के नेताओं, अधिकारियों, रेल मंत्री, आदि को सिवनी में चल रहे रेलवे के मंथर गति से होने वाले काम के 100 से ज्यादा एपीसोड पहुंचे हैं। हाल ही में सिवनी में बिजली के खंबों को लगाने में कोताही बरतने वाले एपीसोड भी रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आ चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि इन सारे वीडियोज को देखने के बाद रेल मंत्रालय के द्वारा कठोर कदम उठाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासुपर मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को सिवनी में जाकर वास्तविक स्थिति देखने के लिए ताकीद किया है।

इस संबंध में बिलासपुर में पदस्थ एसईसीआर के चीफ इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर आर.के. साहू ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि यह बात उनकी जानकारी में है कि बालाघाट संसदीय क्षेत्र के सिवनी जिले के हिस्से में काम बहुत ही धीमि गति से चल रहा है। सिवनी में काम बहुत ज्यादा पिछड़ चुका है। एसा क्यों हुआ है इस बारे में पूछताछ जारी है।

जब उन्हें सिवनी के रेलवे स्टेशन पर काम लगभग पूरा होने के बाद टाईल्स उखाड़कर जेसीवी कंपनी की मशीन ले जाकर गड्ढा किए जाने से पेवर ब्लाक क्षतिग्रस्त होने की बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि मशीन से वहां गड्ढ़े नहीं खुद रहे हैं। जब उन्हें मशीन से हो रही खुदाई के वीडियो भेजे गए तो वे भी चकित रह गए। उन्होंने तत्काल ही सिवनी में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम देख रहे असिस्टेंट डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (एडीईई) आर. हसन को इसके लिए निर्देशित किया और उसके बाद मशीन को वहां से हटाया जाकर मजदूरों से खुदाई का काम आरंभ कराया गया।

बिलासपुर में पदस्थ एसईसीआर के चीफ इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर आर.के. साहू ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को यह भी बताया कि सिवनी में विद्युतीकरण पूरा करने के लिए 15 जनवरी की डेड लाईन (लक्ष्य) रखा गया है और सिवनी में अब तेज गति से काम होने की उम्मीद उनके द्वारा जताई गई है।



Thursday, 17 November 2022

आखिर कांग्रेस को स्थानीय स्तर के मामलों से परहेज क्यों दिख रहा है!


 स्थानीय स्तर पर भाजपा को घेरने में पूरी तरह नाकाम ही दिख रही कांग्रेस! कुछ कांग्रेसी नेताओं के गिरोह बनाकर ब्लेकमेलिंग करने की इबारत है चर्चाओं में

(अखिलेश दुबे)

राष्ट्र चंडिका,सिवनी । किसी ने बहुत ही खूब कहा है कि विपक्ष अगर मौन हो जाएगा तो सत्ताधारी निरंकुश हो जाएंगे। सिवनी में कमोबेश यही होता दिख रहा है। भाजपा जब विपक्ष में रहती है तो वह सत्ताधारी कांग्रेस को स्थानीय स्तर के मामलों में आईना दिखाने से गुरेज ही करती है, वहीं कांग्रेस अगर विपक्ष में रहती है तो वह स्थानीय मामलों से किनारा ही करती नजर आती है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ जब केंद्र में नगरीय विकास मंत्री थे, उस समय उनके द्वारा सिवनी को सौ करोड़ रूपए की सौगात दी थी। इस सौ करोड़ की राशि का प्रदेश की भाजपा सरकार एवं सिवनी के स्थानीय निकायों विशेषकर नगर पालिका सिवनी के द्वारा क्या उपयोग किया गया इस बारे में कांग्रेस पूरी तरह खामोश ही रही।

बात अगर नगर पालिका परिषद की की जाए तो भाजपा शासित नगर पालिक परिषद के द्वारा सिवनी में माडल रोड में भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। सिवनी में जलावर्धन योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। बाग बगीचों को तरसने वाले सिवनी शहर से बाग बगीचे नदारत हैं।

जगतगरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के नाम पर बबरिया तालाब के पास बना शंकराचार्य पार्क भी करोड़ों रूपए लील चुका है। सिवनी में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान नगर पालिका सीमा से बाहर कंडीपार गांव में बनने लगे तब भी कांग्रेस ने इस पर कड़ा एतराज व्यक्त नहीं किया कि सिवनी शहर के मतदाताओं को ग्रामीण मतदाता कैसे बनाया जा रहा है।

सिवनी की माडल रोड आज भी बीरबल की खिचड़ी बनी हुई है। लगभग दस साल बाद भी यह पूरी नहीं हो पाई है और इसके कुछ हिस्सों को पूर्णता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसी तरह नवीन जलावर्धन योजना पर भी कांग्रेस पूरी तरह मौन ही साधे हुए है।

लोगों का कहना है कि कांग्रेस इन सारी बातों पर सिर्फ विज्ञप्ति जारी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है पर प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार आई तब जिला कांग्रेस अथवा नगर कांग्रेस के द्वारा इस मामले में अपने भिचे जबड़े खोलने की जहमत भी नहीं उठाई गई।

वर्तमान में नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस की परिषद सत्तारूढ़ हुए पर्याप्त समय बीत जाने के बाद भी अब तक न तो माडल रोड की जांच आरंभ हुई न ही जलावर्धन योजना के बारे में ही जनता से किसी तरह की कोई बात पूछी गई। यहां तक कि जलावर्धन योजना के संबंध में सीएम हेल्प लाईन में की जाने वाली शिकायतों को संदिग्ध तरीके से बंद भी कांग्रेस की नगर पालिका परिषद के द्वारा किया जा रहा है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 05 नवंबर को सिवनी आए। उस दौरान अंग्रेजों के जमाने का धोबी टांका मिट्टी से भर दिया गया। रजक समाज में इसे लेकर जमकर रोष और असंतोष रहा किन्तु कांग्रेस के द्वारा इस मसले में भी मौन ही साधे रखा गया।

कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ एक नहीं सैकड़ों मुद्दे और मौके मिलने के बाद भी कांग्रेस के द्वारा जिला स्तर के मामलों में जिस तरह की कार्यप्रणाली अथवा नीति अपनाई जा रही है वह शोध का ही विषय मानी जा सकती है। लोग इस बात के निहितार्थ निकालते दिख रहे हैं कि आखिर क्या वजह है कि कांग्रेस स्थानीय स्तर के मामलों में भाजपा के खिलाफ बोलने का साहस नहीं कर पा रही है।

इसी तरह सिवनी के भाजपा के विधायक दिनेश राय के द्वारा सार्वजनिक तौर पर जिला कांग्रेस भवन के बनने में शिक्षकों और सफाई कर्मियों के तबादलों से एकत्र पैसे से बनाने के आरोप लगभग दो साल पहले लगाए जाने के बाद भी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधायक दिनेश राय के उक्त संगीन आरोप का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा, जिसके बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हों तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए . . .

किसने बनाया गिरोह! कौन कर रहा ब्लैकमेलिंग!

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं की आईडी पर एक ही इबारत लिखी गई है, जो वायरल होती दिख रही है। नेताओं की सोशल मीडिया आईडी पर ‘आज कल गिरोह बनाकर सिवनी में ब्लैकमेलिंग का काम शुरू किया गया है। जनता को सावधान रहना होगा . . .‘ लिखा गया है।

लोग असमंजस में हैं कि यह बात किसके लिए लिखी गई है। किसने गिरोह बनाया है और कौन है जो गिरोह बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है! लोगों का कहना है कि कांग्रेस विपक्ष में भले ही बैठी है पर इस तरह की इबारत लिखने के बजाए अगर कांग्रेस के नेताओं के द्वारा पूरे मामले को पुलिस को सौंप दिया जाता ताकि जनता इस तरह के गिरोह और उसकी ब्लैकमेलिंग से बच जाती। किन्तु नेताओं के द्वारा इस तरह की कोई कवायद किए जाने के बजाए सोशल मीडिया पर इबारत लिख दी गई है। कांग्रेस के नेताओं के द्वारा लिखी गई इबारत के लोग अलग अलग मतलब भी निकालते नजर आ रहे हैं।

Wednesday, 16 November 2022

कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना गुटबाजी को बढ़ावा देकर संगठन को कमजोर करने में निभाते है विशेष भूमिका


-राजकुमार खुराना के अध्यक्ष रहते भारत जोड़ो यात्रा भी नहीं कर पायेगी सिवनी जिले में कांग्रेस को मजबूत 

राष्ट्र चंडिका,सिवनी । भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस शहर से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने की मुहिम चला रही है। इससे संभावना है कि भारत में कांग्रेस संगठन भले ही अन्य स्थानों पर मजबूत हो सकती है लेकिन सिवनी जिले में कांग्रेस का मजबूत होना अत्याधिक मुश्किल है या यह कहा जा सकता है कि संंभव नहीं है। इसके पीछे कारण यह है कि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन का अध्यक्ष का दारोमदार संगठन में फूट डालने वाले, गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले, निष्क्रियता के रूप में कार्य करने की पहचान रखने वाले के हाथ में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ ने अपने कृपापात्र को सौंप रखी है। सिवनी जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कमल नाथ के कृपादृष्टि से ही राजकुमार खुराना कब्जा जमाकर बैठे है। कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना का कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल में कांग्रेस संगठन को मजबूती कम मिली है वरन कांग्रेस को कमजोर करने के लिये उन्होंने हमेशा गुटबाजी व चाटुकारिता को बढ़ावा दिया है। सिवनी जिले में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में सिर्फ विधानसभा व सांसद चुनाव की टिकिट पाने के लिये दमदारी दिखाती है। सिवनी जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के कार्यकाल में पंचायत चुनाव में 8 जनपद पंचायत व जिला पंचायत में कांग्रेस का समर्थक अध्यक्ष बना पाने में फेल रही है, इसके पीछे कारण यही है कि कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना का लक्ष्य अपनी पैरवी करने वाले लल्लू बघेल को ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के प्रयास में लगे रहे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना अच्छे से जानते थे कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिये ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल पात्र नहीं है। इसके बाद भी कांग्रेस संगठन की किरकिरी कराने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का दांव ख्ोला और बाजी हार गये। 

निष्क्रिय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जाने पहचाने जाते है राजकुमार खुराना --------

सिवनी जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के कार्यकाल में उनके विश्वसीय पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सरकार के दौरान जमकर सत्ता का लाभ उठाया है। धन की उगाही करने में कांग्रेस भवन बनाने के नाम पर, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर में लेनदेन बहुत चर्चा में रहा है। इसके साथ ही सरकार के रहते ठेकेदारी प्रथा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सबसे ज्यादा रूची दिखाई है। कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिये विशेष कोई कार्य नहीं किया वरन सत्ता के दौरान भी संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देते रहे। जिसका परिणाम ये हुआ कि कांग्रेस संगठन सिवनी में लगातार कमजोर होता चला गया। कांग्रेस राष्ट्रीय, प्रांतीय व जिले के संगठन से संबंधित विभिन्न पदाधिकारियों के सिवनी जिले में आगमन के दौरान ही कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना सक्रिय नजर आते है अन्यथा वे कांग्रेस संगठन और विपक्ष के हिसाब निष्क्रिय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जाने पहचाने जाते है। 

गुटबाजी को बढ़ावा देकर जमीनी कांग्रेस पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही कराने में विशेष भूमिका निभाते है कांग्रेस अध्यक्ष------

सिवनी जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना संगठन को मजबूत करने की वजाय अपने फायदे के लिये संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देकर जमीनी कांग्रेस पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही कराने में विशेष भूमिका निभाते है। सिवनी विधानसभा का चुनाव फिर लड़ने के लिये वे अभी से कवायद कर रहे है इसके लिये वे कांग्रेस संगठन के जिम्मेदार, वजनदार पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने के लिये अपने सिपहसलाहकारों के साथ मिलकर षडयंत्र रचते रहते थे। सिवनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना फिर अपना भाग्य आजमाने की कोशिश में लगे हुये है इसके लिये वे सिवनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक एवं मजबूत कांग्रेस पदाधिकारियों को मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन व राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छबी को धूमिल करने के लिये निरंतर कोशिश कर रहे है। इसके लिये उन्होंने पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपने इस फंडा को अपनाकर भी देखा है। देखा जाये तो सिवनी जिले में सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन चार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन आगामी विधानसभ चुनाव के हिसाब से कमजोर ही नजर आ रहा है।

Monday, 14 November 2022

आबिद हुसैन बने म.प्र.कांग्रेस आई टी विभाग के महासचिव


  

 राष्ट्र चंडिका,सिवनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस आई टी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया द्वारा युवा नेता आबिद हुसैन को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। श्री तिवारी द्वारा सोशल मीडिया मे उत्कृष्ट कार्य करने पर आबिद हुसैन को सचिव पद से महासचिव पद पर पदोन्नत करते हुए आशा व्यक्त की है कि आप कांग्रेस पार्टी की मंशानुसार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आबिद हुसैन की इस नियुक्ति पर सभी कांग्रेस जनों और शुभ चिंतको ने शुभ कामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना की है।

फैज कबीर, रूसील, अक्षय और सोहेल खान का जबलपुर   संभागीय टीम में हुआ चयन

 

राष्ट्र चंडिका,सिवनी ।खंडवा में आयोजित 18 से 22 तक राज्य स्तरीय क्रिकेट अंडर 14 में दिखायेंगे जौहर शालेय अंडर 14 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जबलपुर संभागीय टीम का गठन किया या जिसमें सिवनी जिले के चार खिलाडिय़ो को शामिल किया गया है। बताया जाता है कि 16 सदस्यीय टीम में सिवनी के फैज कबीर, अक्षय मिश्रा, रूसील खेडीकर एवं सोहेल खान का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट अंडर 14 के लिए किया गया जो 18 से 22 नवंबर तक खंडवा में आयोजित प्रतियोगिता में जबलपुर संभागीय टीम से खेलते हुए अपने खेल का जौहर दिखायेंगे। सिवनी के विद्यार्थियो को मिली इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल, चयनकर्ता आशीष दीक्षित, प्रदीप वर्मा, संदीप मिश्रा, सुनील मर्सकोले, प्रेम श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए खिलाडिय़ो के उज्जवल भविष्य की कामना किया। बताया जाता है कि राज्य स्तर के लिए चयनित सभी खिलाड़ी टीम के कोच आशीष दीक्षित के साथ 17 नवंबर को खंडवा के लिए रवाना होंगे। 

राजकुमार खुराना के नेतृत्व में विपक्ष की भूमिका निभाना भूली कांगेस

 


राष्ट्र चंडिका सिवनी । प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही। इन 15 महीनों में सिवनी जिले की कांग्रेस ने विकास के नाम से सिर्फ आलीशान कार्यालय ही बना पाई। वर्तमान में जिले की कांग्रेस सिर्फ अध्यक्ष राजकुमार खुराना, प्रभारी महामंत्री ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल सहित उनके कुछ कृपा पात्रों तक ही सिमटकर रह गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के रहते जिले में हो रहे भ्रष्ट कारनामो को उठाने से कांग्रेस पूरी तरह परहेज कर रही है या यूं कहें कि कांग्रेस के लिए जिले में हो रहे भ्रष्ट कारनामे कोई मायने ही नही रखते।

सिवनी जिले में लगभग 220 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य हो रहा है जिसका स्ट्रेक्चर भी तैयार हो चुका है। जिस जगह मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य हो रहा है वहां ना तो आम लोगों को जाने की इजाजत है और ना ही मीडिया कर्मियों को। यहां तक कि सत्ता पक्ष के नेताओं को भी सीधे तौर पर जाने की इजाजत नहीं है यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, प्रभारी महामंत्री लल्लू बघेल और कांग्रेस के सभी प्रवक्ताओं को है लेकिन सभी ने मौनधारण किए हुए हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष सहित किसी भी पदाधिकारी ने यह जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर मेडिकल कॉलेज में ऐसा क्या काम हो रहा है जहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार हो रहा हो जिसे छुपाने के लिए अधिकारियों ने नया नियम बना दिया और निर्माण स्थल में सभी लोगों को जाने से रोक लगा दिया। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सकता था। चूंकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना स्वयं इंजीनियर है, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रसन्न चंद मालू भी इंजीनियर है इनके अलावा कांग्रेस में दर्जनों अनुभवी ठेकेदार है जिनका एक दल बनाकर कांग्रेस कमेटी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सकती थी लेकिन राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के मुद्दो को उठाकर जिला कांग्रेस कमेटी सिर्फ अपने हाथ से अपनी पीठ थपथपाने में ही पूरा समय गुजार देती है उसे इस बात से कोई लेना देना नहीं होता कि जिले में कौन कौन से काम हो रहे हैं और कितने गुणवत्ता विहीन काम हो रहे हैं। जब काम हो जाता है तब जिला कांग्रेस कमेटी रस्म अदायगी के लिए कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है तो कभी विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने सक्रिय होने का प्रमाण देने का प्रयास करती है लेकिन हकीकत यह है कि जिला कांग्रेस कमेटी घटिया कामो को लेकर पूरी तरह मौन रहना ही पसंद करती है।

सांसद प्रतिनिधि के मामले में भी है मौन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुरााना, प्रभारी महामंत्री लल्लू बघेल सहित उनकी पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी को घेरने से परहेज करती है। इन दिनों सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन के जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल सचिव को ब्लैकमेल करने के मामले में सुर्खियां बटोर रहे हैं जिनके विरुद्ध कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है चूंकि कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल जिला पंचायत में उपाध्यक्ष के पद पर भी हैं और विपक्ष में भी बैठे हुए हैं, उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी कि वह इस पूरे मामले को लेकर आवाज उठाते और कम से कम विज्ञप्ति जारी करते हुए विरोध करते लेकिन उन्होंने दिलीप अग्रवाल के द्वारा एक सचिव को ब्लैकमेल किए जाने के मामले में एक शब्द भी लिखना मुनासिब नहीं समझा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने भी अपने प्रवक्ताओं की फौज को यह निर्देश नहीं दिया कि इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाए और भाजपा की कथनी और करनी को जनता के सामने लाया जाए। कुल मिलाकर वर्तमान में कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपनी वाहवाही तक सिमट कर रह गई है, वह विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकाम है।

Friday, 11 November 2022

शनिवार को शाम 04 बजे सिवनी आ सकते हैं सूबे के निजाम! सपरिवार आएंगे मुख्यमंत्री

 

सोमवार को सुबह रवाना हो सकते हैं भोपाल के लिए!

(अखिलेश दुबे) सिवनी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 12 नवंबर को शाम 04 बजे सिवनी पहुंच सकते हैं। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वे सुखतरा हवाई पट्टी पर उतरेंगे या नागपुर के रास्ते सिवनी पहुंचेंगे।
उक्ताशय की बात मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कही। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी वाले हिस्से में पहुंचेंगे। वे परिवार के साथ 12 से 14 नवंबर तक पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी क्षेत्र में रूकेंगे।
सूत्रों ने बताया कि फिलहाल जो कार्यक्रम तय हुआ है उसके अनुसार शनिवार 12 नवंबर को शिवराज सिंह चौहान सिवनी पहुंचेगे। सूत्रों ने जिस बात की संभावना व्यक्त की है कि उसके अनुसार वे सुखतरा हवाई पट्टी पर विशेष विमान से उतरेंगे और उसके बाद वे सड़क मार्ग से कर्माझिरी गेट से पेंच नेशनल पार्क के मोगली गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे।
सूत्रों ने बताया कि मोगली गेस्ट हाऊस पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है, अर्थात उसके बाद वे किसी से भेंट नहीं करेंगे। रविवार 13 नवंबर को दिन भर की व्यस्तताओं के बारे में भी सूत्रों ने कहा कि यह कार्यक्रम भी रिजर्व ही माना जा सकता है। इसके बाद सोमवार 14 नवंबर को शिवराज सिंह चौहान सुबह अपने परिवार के साथ सुखतरा हवाई पट्टी से भोपाल के लिए विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।

अधिकारी ले रहे तैयारियों का जायजा
पेंच नेशनल पार्क के सूत्रों के हवाले से बताया कि सिवनी जिले में पेंच नेशनल पार्क के कमाझिरी गेट के आसपास दो तीन दिनों से हलचल तेज ही नजर आ रही है। कर्माझिरी के आसपास साफ सफाई, रंग रोगन आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारी स्वयं ही तैयारियों का जायजा लेते देखे जा सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा बिजली विभाग का अमला भी कर्माझिरी क्षेत्र में बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर आदि की जांच पड़ताल में जुटा हुआ दिख रहा है ताकि सूबे के निजाम अगर वहां रात्रि विश्राम करते हैं तो लाईन ट्रिप न हो और उनके आराम में खलल न पड़े। पेंच नेशनल पार्क के अंदर बने वन विभाग के मोगली कॉटेजेज को भी चकाचक किया जा रहा है। मोगली कॉटेज के क्षेत्र में तीन कॉटेज एवं एक भोजनशाला है, इन्हें भी सुधारा जा रहा है।

Thursday, 10 November 2022

बहुत ही गोपनीय तरीके से हो रही शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियां

 

 राष्ट्र चंडिका,भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में 05 नवंबर को सिवनी गए थे। अब उनका एक और कार्यक्रम सिवनी जिले का बन सकता है। वे 12 एवं 13 नवंबर को सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।

उक्ताशय की बात मुख्यमंत्री निवास के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कही। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ इसी सप्ताहांत अर्थात शनिवार एवं रविवार को सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में रूक सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि यद्यपि अभी आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, फिर भी उनका यह कार्यक्रम तय ही माना जा रहा है। वे पेंच नेशनल पार्क में मोगली कॉटेज में रात्रि विश्राम कर सकते हैं और वन्य जीवों के दीदार भी कर सकते हैं। इसके लिए बहुत ही गोपनीय तरीके से तैयारियां भी आरंभ कर दी गई हैं।

इधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में चल रही चर्चाओं के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 05 नवंबर को सिवनी प्रवास पर थे। उस दौरान बहुत ही सख्त सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं को पहुंचने में बहुत ज्यादा मशक्कत करना पड़ा था।

चर्चाओं के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सिवनी के कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय के प्रथम तल के लोकार्पण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर खाली रही कुर्सियां मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को नागवार गुजरी थीं। इससे दोनों ही नेता खफा नजर आ रहे थे।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दो कार्यक्रमों में शिरकत की थी और दोनों ही कार्यक्रम पार्टी स्तर के थे। आज जनता के लिए कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया था। इस लिहाज से अगर कार्यकर्ताओं को परेशानी हुई तो यह पार्टी का ही फेल्युअर माना जा रहा है। इतना ही नहीं, 05 नवंबर को मीडिया को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कव्हरेज में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा था।

उधर, कुछ नेताओं का यह भी मानना है कि पार्टी और प्रशासन के बीच तालमेल के अभाव के कारण इस तरह की स्थिति का निर्माण हुआ था। इस लिहाज से सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया जा सकता है।

एक अन्य नेता ने ऑफ द रिकार्ड चर्चा के दौरान यह संभावना भी व्यक्त की है कि सिवनी जिले में भाजपा के इस कार्यक्रम के दौरान जिन भी नेताओं के द्वारा अपनी जवाबदेहियों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं किया उनकी क्लास भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शनिवार एवं रविवार को लगाई जा सकती है।

बहरहाल, फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, फिर भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी शनिवार एवं रविवार को सिवनी जिले के प्रवास पर रह सकते हैं। उनका यह प्रवास निजि भी हो सकता है, संभवतः यही कारण है कि सिवनी के भाजपा के नेताओं को इस आशय की जानकारी अब तक शायद नहीं ही दी गई है।


कर्माझिरी में तैयारियां जोरों पर- समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के सिवनी ब्यूरो ने पेंच नेशनल पार्क के सूत्रों के हवाले से बताया कि सिवनी जिले में पेंच नेशनल पार्क के कमाझिरी गेट के आसपास दो तीन दिनों से हलचल तेज ही नजर आ रही है। कर्माझिरी के आसपास साफ सफाई, रंग रोगन आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा बिजली विभाग का अमला भी कर्माझिरी क्षेत्र में बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर आदि की जांच पड़ताल में जुटा हुआ दिख रहा है ताकि सूबे के निजाम अगर वहां रात्रि विश्राम करते हैं तो लाईन ट्रिप न हो और उनके आराम में खलल न पड़े। पेंच नेशनल पार्क के अंदर बने वन विभाग के मोगली कॉटेजेज को भी चकाचक किया जा रहा है। मोगली कॉटेज के क्षेत्र में तीन कॉटेज एवं एक भोजनशाला है, इन्हें भी सुधारा जा रहा है।



Saturday, 5 November 2022

एडीटर्स काउंसिल द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम का बहिष्कार* विरोध दर्ज

राष्ट्र चंडिका सिवनी । 5 नवंबर 20222  पत्रकारों को उनके वाहनों के साथ बाहुबली चौक जाने से रोक रही है पुलिस, कुछ पुलिस कर्मी प्रेस के कार्ड भी देखने से मना कर रहे हैं।पत्रकारों के साथ इस तरह के अपमानजनक व्यवहार के विरोध में एडीटर्स काउंसिल अपना विरोध दर्ज कराते हुए, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम का बहिष्कार करने पर मजबूर है।


#shivrajsinghchouhan

#jansamparkmp

#dineshraimunmun

#alokdubey

#collectorseoni

#spseoni *

Friday, 4 November 2022

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु धोबी टांकों को भर दिया गया मिट्टी से !

सीएम पालीटेक्निक में उतरेंगे या राधिका टाऊन के पीछे !
राष्ट्र चंडिका, सिवनी । प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का आमगन शनिवार 05 नवंबर को होने जा रहा है। प्रशासन के द्वारा उनके आगमन में पलक पांवड़े बिछा दिए गए हैं, उधर नेताओं ने भी उनके आगमन स्थल से भाजपा कार्यालय तक के मार्ग को बेनर होर्डिग्स से पाट दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अधिकृत दौरा कार्यक्रम देर शाम तक नहीं आने से उहापोह की स्थिति बनी रही। रात लगभग सात बजे जब उनका अधिकृत भ्रमण कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंचा तब यह स्पष्ट हो सका कि सीएम 05 नवंबर को सिवनी पहुंच रहे हैं।
कहां उतरेंगे सूबे के निजाम!
प्रशासनिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए पहले पालीटेक्निक कॉलेज का खेल का मैदान देखा गया था। किन्तु इस मैदान से कार्यक्रम स्थल रजवाड़ा या भाजपा कार्यालय तक सीएम को लाने के लिए सड़क के आजू बाजू पर्याप्त सफाई और सड़क के गढ़ढों को भरा जाना पड़ता इसलिए नए स्थान की तलाश आरंभ की गई।
सूत्रों की मानें तो इसके बाद ज्यारत नाके में एक खाली खेत को देखा गया, किन्तु वहां की एप्रोच रोड बहुत अच्छी नहीं होने के कारण उस विकल्प को भी ड्राप कर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर के लिए ज्यारत नाका स्थित राधिका टाऊन के पीछे वाले खेत में बनाने का निर्णय लिया गया क्योंकि वहां राधिका टाऊन के अंदर की सड़क बहुत बेहतरीन थी। इसके लिए राधिका टाऊन के पीछे की दीवार को ध्वस्त कर रास्ता बना दिया गया है।
इधर, भाजपा के द्वारा जारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री का उड़न खटोला पालीटेक्निक कॉलेज में उतरने की बात कही जा रही है, जिससे यही प्रतीत हो रहा है कि या तो प्रशासन और भाजपा के नेताओं के बीच सामंजस्य का अभाव है अथवा भाजपा के नेताओं के पास महज सतही जानकारी ही है।
11.20 पर पहुंचेगें सिवनी
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सुबह 10 बजकर 20 मिनिट पर भोपाल से प्रस्थान करकर 11 बजकर 20 मिनिट पर सिवनी पहुंचेंगे। वे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर दोपहर तीन बजे सिवनी से दतिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
भर दिए गए धोबी टांके!
जिला भाजपा कार्यालय और सिंचाई विभाग के कार्यालय के बीच स्थित दो धोबी टांकों को मिट्टी से भरकर उन्हें समतल कर दिया गया है। इस जगह पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जा सकता है। इस जगह को समतल किए जाने से रजक समाज में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि धोबी टांकों को समतल किए जाने से यह स्थान अब अघोषित तौर पर भाजपा कार्यालय की पार्किंग के रूप में उपयोग में आएगा और इस पर अतिक्रमण होते देर नहीं लगने वाली।
रजक समाज में रोष
इधर, सोशल मीडिया पर एक विज्ञप्ति भी जमकर वायरल हो रही है। इसमें रजक महासंघ (एबीआरएस) की 03 नवंबर को हुई बैठक का उल्लेख किया गया है। इस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा कार्यालय के बाजू वाले धोबी टांके को मिट्टी से भरने के कारण धोबी समाज के गरीब लोगों को कपड़े धोने और अपने व्यवसाय से वंचित होने की बात कही गई है। इसमें शासन के विरोध प्रदर्शन की बात भी कही गई है।
साफ सुथरी नजर आ रही है माडल रोड
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिवनी दौरे को लेकर सबसे ज्यादा नगर पालिका परिषद ही सक्रिय नजर आई। माडल रोड के बेतरतीब पौधों को कांट छांट कर करीने का बना दिया गया है। इसके अलावा लूघरवाड़ा से ज्यारत नाका, सर्किट हाऊस चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय के हिस्से में कचरा बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग चुटकी लेते हुए कहते दिखे कि शिवराज मामा आप हर माह सिवनी आया करें और सिवनी शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया करें, कम से कम सिवनी शहर चमन तो बन जाएगा!
बंद रहेंगी दुकानें!
बाहुबली चौराहे के दुकानदारों के बीच चल रही चर्चाओं को अगर सही माना जाए तो शनिवार को वैसे तो सामान्य तौर पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद ही रहते हैं, किन्तु मार्ग के चाय पान ठेले वालों को भी ताकीद किया गया है कि वे अपनी अपनी दुकानों को मुख्यमंत्री के जाने तक (03 बजे दोपहर तक) बंद ही रखें।
मेडिकल कॉलेज का भवन देखेंगे! कहां है मेडिकल कॉलेज!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को लगभग तीन सौ करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 05 अक्टूबर 2018 को सिवनी आए थे और उनके द्वारा सिवनी के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया था। लोगों का कहना है कि इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में लगभग एक दशक पहले बने ट्रामा केयर यूनिट के भवन अथवा जीएनएम (नर्सिंग) प्रशिक्षण केंद्र के भवन में ही मेडिकल कॉलेज आरंभ करा दिया जाता तो वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 2019 - 2020 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी आज फोर्थ इयर (चौथे साल) की पढ़ाई कर रहे होते और अगले शैक्षणिक सत्र में सिवनी मेडिकल कॉलेज से 150 चिकित्सक बनकर तैयार हो जाते। विडम्बना ही कही जाएगी कि सिवनी में नए काम को आरंभ कराने के बजाए उसके लिए पहले कांक्रीट जंगल अर्थात भवन बनाने का रिवाज आरंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सिवनी आगमन असमंजस में ! 

 


राष्ट्र चंडिका, सिवनी।आवश्यकता अनुसार कार्यालय के विस्तारित प्रथम तल का लोकार्पण और प्रदेशस्तरीय युवामोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के  अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  का आगमन असमंजस मे बताया जा रहा है। बताया जाता है कि जिला भाजपा कार्यालय मे भाजपा के अलग अलग ग्रुप में अलग-अलग चर्चाएं चल रही है कुछ ग्रुप के लोग कह रहे हैं कि सीएम का आना तय है तो कुछ ग्रुप यह कह रहे हैं कि अभी सीएम का आना असमंजस में है। सूत्र बताते हैं कि जिला भाजपा कार्यालय के अनेक नेताओं के बीच अब इसी बात को लेकर की मुख्यमंत्री कल आएंगे या नहीं शर्तों का दौर भी जोरों पर चल रहा है। अब देखना यह है कि कल मुख्यमंत्री सिवनी कार्यक्रम में शिरकत करते हैं या नहीं!