राष्ट्र चंडिका । मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव अभी नहीं होंगे। शिवराज कैबिनेट ने रविवार को पंचायत चुनाव निरस्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह प्रस्ताव राजभवन भेज दिया गया। अध्यादेश वापस लेने की अधिसूचना रात को जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार दोपहर बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव पर अगला फैसला सोमवार को ले सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर शाम दिल्ली पहुंचे। यहां सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह, सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार के वकील और विधि विशेषज्ञों के साथ ओबीसी आरक्षण संबंधी पहलुओं पर चर्चा हुई। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण मामले में महाराष्ट्र के लिए दिए आदेश को मध्यप्रदेश में लागू कराने के निर्देश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को दिए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के अध्यादेश लागू होने के बाद परिसीमन और आरक्षण की नई व्यवस्था के आधार पर ही पंचायत चुनाव किए जा रहे हैं, लेकिन अब चल रही प्रक्रिया को रोकना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा के संकल्प और अध्यादेश वापस लेने की अधिसूचना जारी होने के बाद मौजूदा चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार पंचायत राज संशोधन अध्यादेश वापस ले रही है। इस पर विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत होना था, लेकिन नहीं हो सका। अब सरकार राज्यपाल से इस अध्यादेश को वापस करने का प्रस्ताव देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राज्यपाल के हस्ताक्षर हो जाने के बाद निर्वाचन आयोग के सामने कोई और विकल्प होगा नहीं। क्योंकि, इसी अध्यादेश के आधार पर चुनाव कराए जा रहे थे। कांग्रेस ने खड़ा किया बखेड़ा: पंचायत मंत्री पंचायती में ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अध्यादेश को पारित किए बिना ओबीसी आरक्षण और परिसीमन नहीं किया जा सकता हैl अब आगे की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग को सुनिश्चित करना है। चुनाव कराने या न कराने का फैसला निर्वाचन आयोग को करना है। सरकार ने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी हैl सिसोदिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शुरू से ही पंचायत चुनाव में विवाद खड़ा करने का प्रयास किया है। कांग्रेस के लोगों ने कोई ऐसी अदालत नहीं छोड़ी जहां पंचायत चुनाव के विरोध में नहीं गए। मुख्यमंत्री शुरुआत से ही इस बात को लेकर प्रतिबद्ध थे कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव न हो। सदन में अपरिहार्य कारणों से संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाया और सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश था। विधानसभा में पेश नहीं हुआ पंचायत राज संशोधन विधेयक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार ने पंचायत राज संशोधन विधेयक पेश नहीं किया है। सरकार ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश-2021 लागू किया था। इसके तहत पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार ने ऐसी पंचायतों के परिसीमन को निरस्त कर दिया है, जहां बीते एक साल से चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसी सभी जिला, जनपद या ग्राम पंचायतों में पुरानी व्यवस्था ही लागू कर दी गई थी। जो पद, जिस वर्ग के लिए आरक्षित है, वही रखा गया था। शिवराज ने 24 दिसंबर को बुलाई थी बैठक ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 दिसंबर को मंत्रालय में बैठक बुलाई थी। इसमें पंचायत चुनाव में आरक्षण तय करने के लिए ट्रिपल टेस्ट को किस तरह लागू करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट पर अन्य राज्य क्या फैसला ले रहे हैं? यह पता लगाएं। यह जानकारी भी जुटाएं कि क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश की तरह अन्य राज्य पुनर्विचार याचिका दायर करने जैसे विकल्पों पर जा रहे हैं या नहीं? आयोग 3 माह में करेगा ओबीसी पर रिपोर्ट राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ओबीसी की आबादी जिले व तहसीलवार तैयार कर रिपोर्ट बनाएगा। आयोग के अध्यक्ष डाॅ. गौरी शंकर बिसेन ने बताया कि इस काम में कम से कम 3 माह का समय लगेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कहा गया है कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में ट्रिपल टेस्ट लागू करने के लिए राज्यस्तरीय आयोग के गठन की स्थापना करने का उल्लेख है। यह आयोग इस वर्ग की आबादी की गणना कर सिफारिश सरकार को देगा। इसके आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा। आरक्षण में करना होगा ट्रिपल टेस्ट का पालन सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि ट्रिपल टेस्ट का पालन किए बिना आरक्षण के फैसले को स्वीकार नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से कहा कि कानून के दायरे में ही रहकर चुनाव करवाए। OBC के लिए निर्धारित सीटों को सामान्य सीटों में तब्दील करने की अधिसूचना जारी करे। अदालत ने कहा कि कानून का पालन नहीं होगा, तो चुनाव रद्द किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी को करेगा। सीएम ने कहा था - सभी वर्गों का कल्याण है लक्ष्य सीएम ने एक दिन पहले ही विधानसभा में कहा था कि हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि चाहे सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो और SC-ST हो, सबकी भलाई और सब का कल्याण यह हमारा लक्ष्य है, सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण देने का काम इसी सरकार ने किया है। ओबीसी को भी 27% आरक्षण मिले वह भी हमने किया है। आयोग के सामने क्या है संकट निर्वाचन आयोग के सामने संकट यह है कि भले ही ओबीसी सीटों पर निर्वाचन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, लेकिन सभी सीटों का रिजल्ट एक साथ घोषित कराना है। यह निर्देश आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। अब सरकार नए सिरे से आरक्षण करती है, तो इसमें वक्त लगेगा। ऐसे में जिन सीटों में बदलाव होगा। वहां मतदान समय पर हो पाना संभव नहीं लगता। सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र स्थानीय चुनाव के लिए यह था निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर को महाराष्ट्र में स्थानीय चुनावों में 27% OBC के लिए आरक्षित सीटों के अध्यादेश को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने अपने 6 दिसंबर के आदेश में तब्दीली से इनकार कर दिया। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग अपनी पिछली अधिसूचना में बदलाव करते हुए हफ्ते भर में नई अधिसूचना जारी करे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना में पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण के प्रावधान को रद्द कर दिया। इसके बाद बाकी बची 73% सीटें सामान्य श्रेणी के लिए रखे जाने की नई अधिसूचना एक हफ्ते में जारी करने का आदेश राज्य निर्वाचन आयोग को दिया है।
Sunday, 26 December 2021
Saturday, 25 December 2021
Omicron से अलर्ट राज्य: पार्टी लवर्स के अरमानों पर गाइड लाइन की 'चाबुक', लागू हो गईं सभी पाबंदियां, जानें आपके राज्य में क्या हैं नए नियम
राष्ट्र चंडिका । दुनिया भर में कोरोना (Covid-19) का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (omicron) तेजी से पांव पसार रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में पहली बार सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों में देश में कुल 122 लोगों में ओमिक्रॉन का संक्रमण मिला है। भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है। हालांकि, इसमें से 114 मरीज के स्वस्थ होने की सूचना भी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो ओमिक्रॉन के कुल 358 मामले अब तक 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में देखने को मिले हैं। देश की व्यापारिक राजधानी महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 88 मामले सामने आए हैं। जबकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 67 केस देखने को मिले हैं। इसी तरह तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और गुजरात में 30 मामले ओमिक्रॉन संक्रमण के सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल संक्रमितों में 121 का विदेश यात्रा इतिहास रहा है, जबकि 44 मरीजों का ऐसी कोई जर्नी हिस्ट्री रही है। वहीं, 18 मामलों में कोई सूचना नहीं है कि ये कैसे संक्रमित हुए हैं।
अब इन सबके बीच 'पार्टी लवर्स' के सामने सबसे बड़ी समस्या आ गई है कि वो पार्टी करें तो कैसे करें। जैसा कि हम सब को पता है कि आज 25 दिसंबर को पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार और 6 दिन बाद नए साल का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में भारत के छोटे-बड़े शहरों में रात भर चलने वाली रंगारंग पार्टियां तो आमतौर पर होती ही हैं। लेकिन, इस बार पार्टी लवर्स के अरमानों पर राज्य सरकारों ने पानी फेर दिया। क्योंकि, Covid-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant) की दहशत को समझते हुए राज्य सरकारों ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए तमाम पाबंदियां लागू कर कर दी हैं। तो आइये जानते हैं किस राज्य में वहां की सरकार ने क्या पाबंदी लगाई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली -दिल्ली के सरोजनी नगर में भारी भीड़ भीड़ का वीडियो वायरल होने के बाद वहां की प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। अब, दिल्ली हाई कोर्ट के संज्ञान के बाद लोकप्रिय सरोजनी नगर मार्केट 25 और 26 दिसंबर के वीकेंड पर ऑड ईवन के हिसाब से चलेंगी। कहने का मतलब है कि शनिवार 25 दिसंबर और रविवार 26 दिसंबर को यहां पर दुकान ऑड ईवन के आधार पर खुलेंगी। एक खुलेगी तो दूसरी बंद रहेगी। सरोजनी नगर मार्केट में भारी भीड़ की तस्वीरें वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक हुई और यह फैसला लिया गया। इसके अलावा आज होने वाली पार्टियों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। क्योंकि, दिल्ली दूसरा सबसे ज्यादा ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों वाला राज्य है।
Friday, 24 December 2021
MP में कोरोना से टल सकता है पंचायत चुनाव! गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- चुनाव टाला जाना चाहिए, किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं इलेक्शन, CM ने बुलाई आपात बैठक
राष्ट्र चंडिका,भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ कोरोना केस के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टल सकता है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव टालने की राय दी है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि पंचायत चुनाव टाला जाना चाहिए. कोरोना काल में अन्य राज्यों में हुए चुनाव से काफी नुकसान हुआ था. दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव टाले जाने चाहिए. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं पंचायत चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है.
कोरोना को आधार बना सकती है सरकार- ऐसे में पंचायत चुनाव को टालने के लिए शिवराज सरकार कोरोना को आधार बना सकती है. क्योंकि गृहमंत्री ने संकेत दे दिए हैं. सरकार पहले से ही ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव नहीं कराना चाहती है. सुप्रीम कोर्ट ने अर्ली हियरिंग से साफ इनकार कर दिया. अब 3 जनवरी को अगली सुनवाई होगी. जबकि 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होना है.
मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर बुलाई आपात बैठक-वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर आपात बैठक बुलाई है. आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बैठक होगी. जिसमें सभी मंत्री, प्रदेश के सभी संभागों के कमिश्नर, आईजी, जिला कलेक्टर, एसपी, जिलों के प्रभारी अधिकारी शामिल होंगे. यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. इसके बाद एक और अहम बैठक दोपहर 4:30 बजे कैबिनेट हॉल में होगी. मंत्रालय में प्रदेश के समस्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बैठक बुलाई है. दोपहर 4 बजे पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्यों और सचिव के साथ बैठक करेंगे. ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी.
फिर डरा रहा कोरोना: मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, पिछले 24 घंटे में मिले 32 नए मरीज, यहां मिले सबसे अधिक केस
राष्ट्र चंडिका,भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 32 नए मरीज मिले हैं. इंदौर में सबसे ज्यादा 13 पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि भोपाल में 7 और जबलपुर में 5 नए मरीज मिले हैं. कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 209 है.इंदौर में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) का खतरा फिर मंडरा रहा है. बीते 24 घंटे में 6659 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए. जिसमें से 13 नए केस मिले. वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है. जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 97 पहुंच गया है. दिसंबर महीने में यहां अब तक 160 से ज्यादा केस मिल चुके हैं. जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. वहीं कलेक्टर ने मास्क सही से ना पहनने और बिना मास के घूमने वालों पर 200 रुपये का चालान काटने के आदेश दिए है. बता दें कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट रहा है. प्रदेश में सबसे अधिक केस इंदौर में मिल रहे थे. वहीं राजधानी भोपाल में भी कोरोना का खतरा बढ़ रहा है. यहां पिछले 24 घंटे में 7 नए मरीज सामने आए, जबकि जबलपुर में 5 कोरोना के 5 केस मिले. राहत की बात ये है कि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश में कई लोग विदेशों से लौटे हैं, जो कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है.इधर, ओमिक्रॉन वैरियंट के खतरे के बीच और कोरोना के नए मामलों में फिर तेजी आने से सरकार ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. रात 11 बजे सुबह 5 बजे तक पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रहेगा. सीएम शिवराज सिंह चौहान कल ही इसका ऐलान किया है, जिसके बाद कई जिलों ने तो तुरंत ही आदेश भी जारी कर दिया.
Wednesday, 22 December 2021
कोरोना चेतावनी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्यो को अलर्ट जारी, जरूरत पड़े तो राज्य नाईट कर्फ्यू लगाएं
सार्वजनिक कार्यक्रमों में संख्या सीमित करने सहित कई तरह की पाबंदियों का किया
स्वास्थ्य विभाग के महामारी नियंत्रण के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा के मुताबिक प्रदेश में ओमिक्रॉन नियंत्रण के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं जिसमें टेस्टिंग ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट सारी तैयारियां की गई है। प्रदेश में हालांकि अभी तक नए वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। विदेश से लौटने वालों में अभी तीन कोरोना संक्रमित ऐसे हैं, जिनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट इसी हफ्ते आने की उम्मीद है.।
Saturday, 18 December 2021
अखबारों के नाम बट रहे पर्चे
पी.आर.ओ. असहाय, आर.एन.आई. से हस्तक्षेप की दरकार
तथाकथित का नया शिगूफा
Tuesday, 14 December 2021
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 15 को सिवनी आगमन, इन स्थानों पर होगा भव्य स्वागत
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम वे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन का उदघाटन करेंगे। इसके पश्चात वे स्थानीय पत्रकारों से 11.30 बजे मुलाकात कर अगले कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
राजा बघेल करेंगे अभिनंदन-सिवनी की धरती पर पधार रहे पूर्व मुख्यमंत्री का ज्यारत चौक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजा बघेल अभिनंदन करेंगे। इस दौरान शिव सनोडिय़ा, बाबू भलोटिया, ओम उपाध्याय, मोंटू भूरा, ऋषभ ठाकुर सहित एनएसयूआई व युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
ज्यारत नाका में होगा स्वागत- इंदिरा भवन का लोकार्पण करने आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी के नेतृत्व में ज्यारत गेट जबलपुर रोड पर भव्य स्वागत सुबह 10 बजे किया जाएगा। जहां वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व युवा उपस्थित रहेंगे।
लूघरवाड़ा में भी तैयारी- कंडीपार हेलीपेड से रवाना होकर कमलनाथ लूघरवाड़ा पहुंचेंगे जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोडिया के नेतृत्व में ग्रामीण अंचल से आए कांग्रे
Thursday, 9 December 2021
यूरिया ना मिलने पर किसानों का सब्र टूटा नारेबाजी करते हुए लगाया जाम
राष्ट्र चंडिका,आरोन गुना(पं. शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के आरोन कस्बे में बुधवार के दिन किसानों को यूरिया खाद के टोकन मिलने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पा रहा था जिससे किसानों का सब्र जवाब दे गया किसानों ने नारेबाजी करते हुए आरोन तहसील कार्यालय के सामने वाली सड़क को जाम कर दिया एवं तहसील के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया किसानों का कहना था कि हम लोग भूखे प्यासे सुबह से ही यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं फिर भी हमें यूरिया नहीं मिल पा रहा है यूरिया की सरकारी रेट तो ₹275 है पर ब्लैक में यूरिया ₹300 से ऊपर मिल रहा है नाराज किसानों ने आरोन तहसीलदार की गाड़ी भी तहसील कार्यालय से नहीं निकलने दी यही हाल पूरे गुना जिले का है गुना जिले के किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है बोनी के समय डीएपी की किल्लत से किसान परेशान रहे थे अब यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं गुना कृषि विभाग ने गुरुवार तक यूरिया आने की संभावना जताई है।
Tuesday, 7 December 2021
MP के BJP युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा, देखें लिस्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से भाजयुमो (BJYM) के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार ने युवा मोर्चा के 6 और जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।
Monday, 6 December 2021
ओमिक्रॉन का डर : दिल्ली में फिर लॉकडाउन के लगने लगे कयास, दिल्ली सरकार ने दिया ये जवाब
दिल्ली स्थित एलएनजेपी अस्पताल के विशेष केंद्र में सोमवार को तीन और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भर्ती कराया गया, जिनमें से दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एक संदिग्ध मामला है। लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के संबंधित विशेष केंद्र में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखने और उनके इलाज की व्यवस्था है।
दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल के निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में कुल 26 लोग हैं जिनमें से 19 संक्रमित हैं और सात संदिग्ध मामले हैं। आज पहुंचे तीन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। तीनों भारतीय हैं और वे दुबई, फ्रांस तथा ब्रिटेन से आए हैं। दिल्ली में रविवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था, जिसमें तंजानिया से पहुंचा और कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुका 37 वर्षीय एक व्यक्ति संक्रमित मिला।रांची निवासी मरीज ने दो दिसंबर को कतर एयरवेज की उड़ान से तंजानिया से दोहा और वहां से दिल्ली की यात्रा की थी। वह एक हफ्ते तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रहा। उसे हल्के लक्षण हैं।
Sunday, 28 November 2021
वैक्सीन पर भारी पड़ेगा कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट? AIIMS डायरेक्टर के बयान से बढ़ा डर
राष्ट्र चंडिका । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के नये ओमिक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) के स्पाइक प्रोटीन क्षेत्र में 30 से अधिक परिवर्तन मिले हैं, जो इसे प्रतिरक्षा तंत्र से बचने की क्षमता विकसित करने में मदद कर सकता है और इसलिए इसके खिलाफ टीकों की प्रभावशीलता का मूल्याकंन गंभीरता से करने की जरूरत है. स्पाइक प्रोटीन की उपस्थिति पोषक कोशिका में वायरस के प्रवेश को आसान बनाती है और इसे फैलने देने और संक्रमण पैदा करने के लिए जिम्मेदार है.एम्स के निदेशक डॉ गुलेरिया ने बताया, “कोरोना वायरस के नए स्वरूप में स्पाइक प्रोटीन क्षेत्र में कथित तौर पर 30 से अधिक उत्परिवर्तन हुए हैं और इसलिए इसके प्रतिरक्षा तंत्र से बच निकलने की क्षमता विकसित करने की संभावना है. अधिकांश टीके स्पाइक प्रोटीन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाकर काम करते हैं, इसलिए स्पाइक प्रोटीन क्षेत्र में इतने सारे परिवर्तन से कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता कम हो सकती है.” उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में, भारत में प्रयुक्त होने सहित अन्य टीकों की प्रभावशीलता का गंभीर मूल्यांकन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्रवाई इस बात पर निर्भर करेगी कि इसके प्रसार, तीव्रता और प्रतिरक्षण क्षमता से बच निकलने के सामर्थ्य पर अधिक जानकारी में क्या सामने आता है. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्टिया इनसाकोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप बी.1.1.1.529 पर बारीकी से नज़र रख रहा है और देश में इसकी उपस्थिति का अभी तक पता नहीं चला है. डॉ गुलेरिया ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उस क्षेत्र में जहां मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, दोनों के लिए बहुत सतर्क रहने और आक्रामक निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, “साथ ही, हमें सभी से इमानदारी से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए कहना चाहिए और अपनी सुरक्षा को कम नहीं करना चाहिए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिलें और जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लिया है, उन्हें इसे लेने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.” नया, और संभावित रूप से अधिक संक्रामक स्वरूप, पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था. तब से अन्य देशों के साथ ही बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इज़राइल में इसके मामले मिले हैं.
Saturday, 27 November 2021
खतरनाक कोरोना : डेल्टा वैरिएंट जितना 100 दिन में फैला था, ओमिक्रॉन सिर्फ 15 दिन में फैल चुका
राष्ट्र चंडिका,कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) की शुरुआती रिपोर्ट्स बेहद चौंकाने वाली हैं। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया है। द. अफ्रीका के 3 प्रांतों में रोज मिलने वाले 90% केस इसी वैरिएंट के हैं, जो 15 दिन पहले सिर्फ 1% थे। वैज्ञानिकों को यही बात सबसे ज्यादा डरा रही है। क्योंकि, अभी तक सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट डेल्टा था, जिससे दुनिया में तीसरी लहर आई थी।
अब ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा है, क्योंकि यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है। पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। इधर, भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।
भारत में कोरोना
गुरुवार को देश में 10,549 नए संक्रमित मिले, जो एक दिन पहले के मुकाबले 15.6% अधिक हैं। 488 मौतें हुईं। इनमें से 384 केरल में हुईं। देश में सक्रिय मरीज 1,10,133 हैं, जो कुल मरीजों के 0.32% हैं और 539 दिनों में न्यूनतम हैं। देश में 49 दिन से लगातार 20 हजार से कम नए केस मिल रहे हैं।
दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते केस:
- बेल्जियम: एक दिन में 23,350 कोरोना केस दर्ज, अक्टूबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले।
- स्विट्जरलैंड: एक दिन में 8,585 नए मामले दर्ज किए गए। यह नवंबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है।
- जर्मनी: एक ही दिन में 73,887 नए कोरोना मामले मिले हैं। यह एक दिन अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।
- इटली: 1 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 12,448 कोरोना मामले दर्ज किए गए।
- फ्रांस: एक दिन में 32,591 नए केस सामने आए। यह पिछले हफ्ते से 61% ज्यादा है और अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ है।
कई देशों से लगी पाबंदियों से परेशान हुआ दक्षिण अफ्रीका, बोला- कोरोना का नया वैरिएंट पता करने की मिली सजा
साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा, "कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही दुनियाभर के देशों ने यहां यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह एक पक्षपात की तरह है क्योंकि हमारे देश के अलावा अन्य देशों ने अलग वैरिएंट बारे में बता लगाया था तो उनकी प्रतिक्रियाएं पूरी तरह से अलग थीं."
वहीं एहतियात के तौर पर अब अमेरिका भी दक्षिण अफ्रीका सहित आठ देश जहां नए स्ट्रेन का संक्रमण फैल चुका है, वहां से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के बाद सेरेल और बेल्जियम ने घोषणा की कि उनके देश में ओमाइक्रोन के मामले सामने आए हैं.
डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामलों और संक्रमण की रफ्तार को लेकर चिंता जाहिर की है. WHO ने कहा कि नया वेरिएंट कोविड के दूसरे वैरिएंट से कही ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो सकता है.
Friday, 19 November 2021
जरवाही नदी पर खनिज माफियाओं का आतंक
राष्ट्र चंडिका,उमरिया( अनुज सेन) । जनपद पंचायत मानपुर के कई अंचलों में रेत का अवैध उत्खनन जोर पर चल रहा है, हम बात करते हैं जनपद मानपुर के अंतर्गत ग्राम बम्हनगवां से करींब 1 किमी दूर जरवाही नदी में स्थानीय खनिज माफियाओ का जमकर आतंक देखने को मिल रहा है,स्थानीय ग्रामीणों की माने तो स्थानीय खनिज माफिया 20 से 25 मजदूरों की मदद से रात के अंधेरे में नदी को बेख़ौफ़ छलनी कर रहा है,बताया जाता है कि देर रात खनिज माफिया द्वारा मौके पर 20 से 25 ट्रैक्टर ट्राली पहुंचा दी जाती है,मजदूर उस ट्राली को भरते है, बाद में ट्रैक्टर के मार्फ़त ट्राली को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।ये पूरा खेल रात के अंधेरे में बेख़ौफ़ तरीके से किया जा रहा है।सूत्रों की माने तो खनिज विभाग को भी इसकी जानकारी है,परन्तु फिलहाल माफियाओं के आतंक के चलते कोई कार्यवाही नही की गई है,देखना होगा जरवाही नदी को खोखला कर रहे खनिज माफियाओं पर कब तक कार्यवाही की गाज गिरती है।विदित हो कि जरवाही नदी से सटे वन क्षेत्र में भारी तादात में वन्य प्राणियों की मूवमेंट होती है,देर रात माफियाओं के आतंक से कही न कही वन्य प्राणियों पर भी भारी खतरा है,सवाल इस बात का है कि इस मामले में वन अमले ने भी फिलहाल कोई कार्यवाही नही की है।
रेत ठेकेदार द्वारा बताया गया-इस मामले में जब जिले के वैध ठेकेदार आरएसआई स्टोन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्थानीय रेत माफिया दीप चंद जायसवाल अवैध तरीके से रेत निकासी कर रहा है,जो अनैतिक है,इस बाबत जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है,उन्होंने यह भी कहा कि जिले में ऐसे ही बेख़ौफ़ हो रहे अवैध रेत उत्खनन से कही न कही वैध रेत कारोबार पूरी तरह ठप्प है,वही कारोबार भी प्रभावित हुआ है।कोरोना काल मे कम्पनी को भारी नुकसान हुआ है,अब धीरे धीरे कम्पनी इस महामारी काल के बाद कारोबार को बेहतर करने का प्रयास कर रही है तो क्षेत्रीय स्तर पर रेत के स्थानीय अवैध उत्खनन,परिवहन से कम्पनी हानि की ओर अग्रसर है,वही करोड़ो का राजस्व जमा करने में भी कम्पनी को पसीना आ रहा है,उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले की शिकायत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से की जायेगी। नहीं कि जा रहीकार्यवाही -विगत कुछ दिनों पहले भी पेपर के माध्यम से मानपुर अवैध रेत की बात रखी गई थी लेकिन इसके बाद भी अभी तक फॉरेस्ट अधिकारियों के द्वारा किसी भी तरीके से रोक नहीं लगाई गई आलम यह है कि कहीं ना कहीं रेत का काम कर रहे ठेकेदार द्वारा नुकसान उठाया जा रहा है कड़ी कार्यवाही के दिये आदेश-कलेक्टर- इस मामले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि खनिज के अवैध उत्खनन पर जिम्मेदार विभागों पर कड़ाई से कार्यवाही के निर्देश दिए गए है,मानपुर जनपद के ग्राम बम्हनगवां में रेत का उत्खनन किया जा रहा है,तो विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी।
Sunday, 14 November 2021
सावधान व्हाट्सएप पर चल रहा है नया स्कैम, हैकर दोस्तों के नाम पर ठग रहे हैं पैसे
राष्ट्र चंडिका । इस वजह से WhatsApp के जरिए हैकर्स स्कैम करने की कोशिश करते रहते हैं. अब इसपर एक नया स्कैम चल रहा है. इस स्कैम को फ्रेंड इन नीड स्कैम कहा जा रहा है.कई यूजर्स ने इस स्कैम के बारे में रिपोर्ट किया है. इस स्कैम में फ्रॉडस्टर यूजर्स को उनके दोस्त बन कर टारगेट करते हैं. इस WhatsApp स्कैम में यूजर्स को फ्रेंड से एक मैसेज मिलता है. इसमें कहा जाता है वो बाहर फंस गए हैं और घर जाने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत हैं.Metro की एक रिपोर्ट के अनुसार 53 साल की नर्स Toni Parker इस स्कैम का शिकार हो गई. उन्हें एक मैसेज मिला है. इसमें दावा किया गया कि ये मैसेज उनके बेटे की तरफ से आया है. मैसेज में £2,500 (लगभ2,50,000 रुपये) की जरूरत बताई गई.रिपोर्ट के अनुसार बेटे की मदद के ख्याल से Toni Parker ने पैसे ट्रांसफर कर दिए. उन्होंने स्कैमर्स के टागेट पर मां भी होती है क्योंकि वो आसानी से बेटे के नाम पर पैसे ट्रांसफर कर देती है. National Trading Standards के अनुसार UK में रहने वाले 59 परसेंट यूजर्स को ये स्कैम मैसेज मिला है.WhatsApp ने इस बारे में लोगों को चेतावनी भी दी है. रिपोर्ट के अनुसार स्कैमर्स यूजर्स को फैमली या फ्रेंड बनकर मैसेज सेंड करते हैं. मैसेज में उनसे पर्सनल इंफोर्मेशन, पैसे या छह डिजिट का पिन मांगा जाता है. यूजर्स को ऐसे मैसेज से सावधान रहने के लिए कहा गया है.साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार स्कैमर्स आपके फ्रेंड या फैमली के कंप्रोमाइज्ड अकाउंट का यूज करते हैं. ये मैसेज फ्रेंड के हैक नंबर या अकाउंट से भेजा जाता है.
वेटरन वर्ग के खिलाड़ी भी हो रहे हैं प्रतियोगिता में शामिल
राष्ट्र चंडिका,सिवनी। गजानन स्पोर्टस क्लब द्वारा ११ नवंबर से आरंभ की गई वेटरन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में ना केवल नए प्रयोग किए जा रहे हैं बल्कि आयोजन समिति ने ३५ वर्ष की उम्र पार कर चुके खिलाडिय़ों को भी पुन: खेल मैदान तक पहुंचकर अपना जौहर दिखाने का बहुमूल्य मौका दिया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने इस प्रतियोगिता में ५० वर्ष तक की उम्र पार कर चुके खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मुख्यालय के अलावा छपारा, लखनादौन, घंसौर व बरघाट के क्रिकेटर भी शामिल हैं।रविवार १४ नवंबर की सुबह लीग आधारित इस प्रतियोगिता का पहला मैच सुबह ११ बजे से खेला गया पहला मैच यंग हीरोज छपारा एवं यलगार क्लब के बीच खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए यलगार की टीम ने 10 विकेट खोकर 83 रन बनाये, लक्ष्य का पीछा करते हुये 11 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। छपारा की ओर से चार विकेट लेने वाले अनिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया, इस तरह यह मैच यंग हिरोज छपारा ने जीता।
दूसरा मैच दोपहर २ बजे ३१ हजार की इनामी प्रतियोगिता में राजपुताना व ग्रीन सिटी के बीच खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना ने निर्धारित १२ ओवर में १७१ रन बनाए, गिल्ला सोनी ने 32 बॉल में 79 रन की बड़ी पारी खेली, जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार कमेटी की ओर से प्रदान किया गया। द्वितीय मैच में ग्रीन सिटी को पराजय का सामना करना पड़ा, वहंीं मुख्य अतिथि के तौर पर सीएमओ नपा सिवनी नवनीत पांडे, सीएमओ नगर परिषद लखनादौन गजेंद्र पांडेय, देवी सिंह चौहान, अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद भुवनेश्वर शुक्ला, संजय सनोडिया, तबरेज अली व कैलाश महोबिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे कि सभी मैचों का सीधा प्रसारण सिटी केबल के चैनल नंबर ७ एवं यूटयूब चैनल पर किया जा रहा है जो ना केवल सिवनी बल्कि अन्य जिलों में भी देखा जा रहा है।
ये है आयोजन समिति
आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद पंजवानी हैं वही संयोजक संदेश तिव्हन व दीपक नगपुरे हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुशील ठाकुर को नियुक्त किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राजेश माना ठाकुर, तरूण श्रीवास, सह संयोजक विक्रांत दुबे बबलू, सतीश चिंटोले, कोषाध्यक्ष सुदेश वर्मा, सहसचिव पुष्पराज सिंह ठाकुर, शिवम अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है।
आज होंगे दो मुकाबले
१५ नवंबर सोमवार को पहला मैच लखनादौन विरूद्ध नाइट राइडर ब्लू के बीच खेला जाएगा वहीं दोपहर २ बजे से बैनगंगा किंग्स का मुकाबला लखनादौन से होगा।
गुजरात महुवा ( सुरत )जी .एच . भकत हाईस्कूल, महुवा जी-सुरत (गुजरात) मे आज त्रि-दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप -२०२१ का आयोजन हुआ.
राष्ट्र चंडिका गुजरात (चंद्रकांत सी पूजारी) शनिवार13/11/2021 महुवा विभाग केलवणी मंडल, महुवा,जी. सुरत (गुजरात ) संचालित जी.एच.भकत हाइस्कूल, महुवा में तीन दिनों के वर्कशॉप का आयोजन किया गया था | जिसका मुखय विषय रोबोटिक्स कार था | ता. ११,१२,१३/नवम्बर/२०२१ के दौरान यह आयोजित किया गया था |कार्यक्रम कि शरुआत दिप जलाकर कि गईं | समारोह के आरंभ में प्रधान आचार्य डॉ.ऋषिकेश भट्ट ने वर्कशॉप के बारे में जानकारी दी और सभी महानुभावों का स्वागत और बहुमान किया | महुवा विभाग केलवणी मंडल के मा.मंत्री जनकभाई देसाई, उप प्रमुख श्री गमनभाई ढिंमर ने अपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया | सभी कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं दी | ईन तिनो दिन स्वादिष्ट नास्ता और भोजन की व्यवस्था भी स्कूल की तरफ से की गई | अटल लेब के इंस्ट्रक्टर श्री विशालभाई और उनकी टीम ने सभी विद्यार्थियों को कार के साधनों, वायर कनेक्शन, और थियरी की समज दी | सभी विद्यार्थिओने दी गई समझ के अनुसार अपनी अपनी कार डिजाइन में व्यस्त हो गयें | सभी विद्यार्थियों ने ईस टीमवर्क के लिए अपनी टीम का नाम भी खुद ही तय किया | ईस वर्कशॉप में कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया | जिससे कुल 11 टीम बनी थी | दुसरे दिन कार डिझाइन को फाइनल करके उसके रीमोट बनाने के काम में बच्चे जुट गए | कार और रीमोट के काम को बच्चों ने दूसरे दिन पूर्ण कर दिया | वर्कशॉप के तिसरे दिन सभी छात्र अपनी अपनी रीमोट कंट्रोल कार की प्रदर्शनी के लिए उत्सुक थे | इस कार्य हेतु समापन समारोह का आयोजन किया गया | शरुआत दिप जलाकर की गई | प्रधान आचार्य डॉ. ऋषिकेश भट्ट के प्रारंभिक उदबोधन और स्वागत प्रक्रिया के बाद तुरंत ही कार प्रदर्शनी की शरुआत करवाई | जोकि एक स्पर्धा के रूप में आयोजित थी की गई | सभी छात्र ने स्पर्धा का और अपनी खुद की बनाईं गई कार को चलाकर बहुत ही आनंद उठाया | स्पर्धा के परिणाम घोषित किये गए | जिसमें प्रथम और द्वितीय क्रम प्राप्त करने वाली टीम के सभी छात्र को श्री जनकभाई देसाई, श्री गमनभाई ढिंमर, डॉ. श्री ऋषिकेश भट्ट , और कारोबारी सदस्य निखिलभाई व्यास , पुनमभाई भक्त के हाथों से ईनाम दिये गये | भाग लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को भी ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया | वालीगण भी अपने बच्चों के इस प्रकार के कार्य से बहुत ही खुश थे | समापन समारोह के अंत में रूचिकर भोजन का उपस्थित सभी ने बहुत ही चाव से लुफ्त उठाया | तीन दिनों के इस वर्कशॉप में सभी विज्ञान शिक्षक श्री संजय प्रजापति, श्रीमती अर्चना जोषी, श्री रिशीदत्ता चौधरी, श्रीमती हेतलबेन परमार, श्री माधवीबेन शर्मा ने भी छात्रों मम को बहुत ही प्रोत्साहित किया जिस हेतु महुवा विभाग केलवणी मंडल ने सभी विज्ञान शिक्षकों और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ऋषिकेश भट्ट को शुभकामनाएं दी |
Tuesday, 9 November 2021
ठंड के साथ बढ़ेगी चुनावी गर्मी अध्यक्ष पद पर आरक्षण बाद होगी तस्वीर साफ
राष्ट्र चंडिका ,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग)। पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कभी भी हो सकता है ऐलान इस तरह की खबरें हम मीडिया के माध्यम से कुछ दिनों से सुन रहे और पढ़ रहे हैं पर अब चुनावी तस्वीर साफ होने ही वाली है जल्दी ही चुनावी तारीखों का ऐलान होना संभव है इस तरह के संकेत पिछले दिनों से चुनाव आयोग जिस तरह से सक्रिय नजर आ रहा है उससे लगता है कि जैसे-जैसे ठंड का पारा बढ़ेगा वैसे वैसे चुनावी तापमान भी तपेगा प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त बी पी सिंह प्रदेशभर के कलेक्टरों के साथ बीसी के माध्यम से चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर चुके हैं ऐसा माना जा रहा है कि पंचायती चुनाव तीन चरणों में होंगे पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला सदस्य के लिए ग्रामीण मतदाता अपने मत का प्रयोग कर प्रतिनिधियों को निर्वाचित करेंगे इससे पहले 7 वर्ष पूर्व पंचायत चुनाव हुए थे राजस्व एवं पुलिस विभाग में भी चुनाव को लेकर प्रदेश से विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर यह जानकारी मंगाई जा रही है कि जिले में 3 साल से अधिक अधिकारी कर्मचारी पदस्थ हैं या अपने गृह जिले में कौन-कौन अधिकारी कर्मचारी पदस्थ हैं इस तरह की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए.के द्वारा पिछले दिनों जिले के राघोगढ़ कस्बे में पहुंचकर ग्राम पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा भी लिया गया है l एवं उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव चुनौतीपूर्ण तैयारियों में कोई लापरवाही ना बरतें जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी तैयारियों से तो लग रहा है कि कड़कड़ाती ठंड में ही नई ग्राम सरकार का खाका खींच लिया जाएगा
Friday, 5 November 2021
*रक्तदान कर बच्चों के साथ मनाई दीपावली* गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित मां स्वरूप अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई कलेक्टर ने दीपक जलाकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया कलेक्टर एवं एसपी गुना के नानाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे वहां पहुंचकर वृद्धों के साथ भी दीपावली मनाई इससे पहले दीपोत्सवव के पर्व के मौके पर 3 नवंबर बुधवार को थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए दीपावली के त्यौहार पर तोहफे के रुप में पीजी कॉलेज गुना में बनी स्पेशल कोविड वार्ड मैं प्रातः 9:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए.वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाला अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी द्वारा रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया इस ब्लड कैंप में 100 से अधिक लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया इस रक्तदान कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक आम जनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया एवं रक्तदान किया बच्चों के साथ दीपावली मनाएं जाने के दौरान कलेक्टर एसपी के साथ प्रमुख रूप से एसडीएम वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा जिला अधिकारी डॉक्टर पी बुनकर सिविल सर्जन डॉक्टर एचवी जैन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश अमलकर प्रबंधक रेड क्रॉस सोसाइटी आशीष सक्सेना भी उपस्थित रहे
रक्तदान कर बच्चों के साथ मनाई दीपावली
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित मां स्वरूप अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई कलेक्टर ने दीपक जलाकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया कलेक्टर एवं एसपी गुना के नानाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे वहां पहुंचकर वृद्धों के साथ भी दीपावली मनाई इससे पहले दीपोत्सवव के पर्व के मौके पर 3 नवंबर बुधवार को थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए दीपावली के त्यौहार पर तोहफे के रुप में पीजी कॉलेज गुना में बनी स्पेशल कोविड वार्ड मैं प्रातः 9:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए.वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाला अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी द्वारा रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया इस ब्लड कैंप में 100 से अधिक लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया इस रक्तदान कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक आम जनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया एवं रक्तदान किया बच्चों के साथ दीपावली मनाएं जाने के दौरान कलेक्टर एसपी के साथ प्रमुख रूप से एसडीएम वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा जिला अधिकारी डॉक्टर पी बुनकर सिविल सर्जन डॉक्टर एचवी जैन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश अमलकर प्रबंधक रेड क्रॉस सोसाइटी आशीष सक्सेना भी उपस्थित रहे।
Tuesday, 2 November 2021
कृषकों सहित जिले वासियों को फेसबुक पर लाइव होकर एसपी ने दी फ्रॉड संबंधी जानकारी
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को फेसबुक लाइव पर फ्रॉड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जिले के किसानों सहित संपूर्ण जिला वासियों के साथ साझा कि एसपी गुना ने बताया कि डीएपी खाद की कमी का फायदा कालाबाजारी एवं फ्रॉड करने वाले उठा लेते हैं जिले में हमने कुछ प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं नकली डीएपी खाद बनाकर बेची जा रही थी इस प्रकार की खबरें आ रही थी ऐसे गिरोह को हमने रंगे हाथों पकड़ा जयपुर में कुछ खनिज, मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बारीक दाने बनाकर डीएपी नाम पर विभिन्न स्टे्टों में जाकर बेचा जा रहा था ऐसी एक 12 लोगों की टीम गुना जिले के भोले भाले किसानों को बहला कर 12या13 सो प्रति बैग दे रहे थे जबकि वह डेढ़ सौ से ₹200 की खनिज डोरा मेंट पत्थर मुल्तानी मिट्टी से बना था किसान भाई उसे समझ नहीं पा रहे थे काफी मात्रा में यहां सोधे हुए थे हमने सूचना मिलते ही उनकी पूरी टीम को पकड़ा उनकी एक मार्केटिंग टीम चलती है जो जिले में आकर बट जाती है उनका पूरा का पूरा नकली डीए पी से भरा ट्रक आ जाता है और वितरित हो जाता है जयपुर में बन रही थी अगर समय रहते इन्हीं नहीं पकड़ा जाता तो काफी किसानों के साथ धोखाधड़ी हो जाती असली और नकली डीपी को किसान भाई कैसे पहचाने तो डीएपी को हाथ में रगड़ने से उसमें तमाकू जैसी गंध आती है जिसे सूंघना मुश्किल होता है गर्म करने पर फूल जाता है किसान भाई ऐसे फ्रॉड से बचें अधिकतर शासकीय केंद्रों से ही डीपी खरीदें डीएपी आ रहा है सबको मिलेगा ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में विभिन्न तरीके आ गए हैं हम एक को पकड़ते हैं दूसरा आ जाता है सतर्क रहें मूल बात यह है कि कोई जो बुजुर्ग हैं जो लंबे समय तक बैंक नहीं जा पाते समय समय पर अपना स्टेटमेंट नहीं ले पाते या लंबे समय तक बैंक से लेनदेन नहीं करते या महीनों से खाते बंद हैं ऐसे लोगों को हैकर टारगेट करते हैं कुछ बैंक कर्मी भी मिले होते हैं बंद पड़े खाते यह बहुत दिनों से लेनदेन ना हुए खातों को इस्तेमाल करते हैं इन में पैसे डाल कर एटीएम से निकाल लेते हैं रिपोर्ट होने पर उन लोगों को दिक्कत होती है जिनके खातों का इस्तेमाल किया गया है इसलिए अपने बैंक खातों को चेक करते रहें बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें दीपावली पर भी ऑनलाइन खरीदी पर सावधानी बरतें फ्रॉड करने वाले लिंक भेजते हैं लिंग पर क्लिक करते ही आपका खाता खाली हो जाता है गुना वासियों को एक और महत्वपूर्ण योजना अवकाश पर घर छोड़ कर घूमने जाने वालों के लिए अगर आप घूमने जा रहे हैं तो घर आपका सूना है क्षेत्र के संबंधित थाने पर आप मकान का नंबर पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराएं पुलिस आपके मकान की सुरक्षा करेगी आप घूमो दुनिया सारी हम करेंगे आपके घर की रखवाली इस दीपावली मिट्टी के दिए जरूर खरीदें एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी
Sunday, 31 October 2021
जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा एक दिवशीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर
राष्ट्र चंडिका,सिवनी ।राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन शास प्राथमिक शाला गंगा नगर सिवनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर अतिथियों एवं चिकित्सको व संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सको का संस्थान पदाधिकारियो द्वारा फूल गुच्छ से स्वागत बन्दन किया गया एवं शिविर में अपनी निःस्वार्थ भावना से उपचार करने वाले सभी चिकित्सको ने अपने अपने उद्बोधन में स्वस्थ सम्बंधित आवश्यक जानकारियां दी उपस्थित सम्मानीय वरिष्ठ जनों की गरिमामई उपस्थिति में चिकित्सकों द्वारा उपचार का शुभारंभ किया गया जिसमे निःस्वार्थ उपचार हेतु शिविर में अपनी मुख्य भूमिका अदा करने वाले चिकित्सको में डॉ अरूप सिंह फिजिशियन & स्किन केयर डॉ भूपेंद्र मिश्रा फिजिशियन डॉ शुभा जायसवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विधि जायसवाल फिजिशियन एवं नर्स बहिनो में श्रीमती राखी बघेल श्रीमती अर्चना सोनी कु विज़िया मरकाम कु प्रतिभा गौतम व पैथॉलजी में अपना विशेष योगदान एसआरएल हेमन्त निर्लकर, अमित डहेरिया सहयोगी विशाल बघेल द्वारा आज लगभग 500 लोगो की जांच एवं आवश्यक मेडिशिन वितरित किये गए आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व शिविर में विशेष सहयोग करने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल जी विद्यार्थी परिषद के मुकेश सोनी नगरपालिका से सन्तोष रजक । संस्थान परिवार समस्त चिकित्सको एवं अतिथियों व उपचार कराने आये समस्त जनों का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा रखती है।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा प्रकोष्ट में अध्यक्ष विकास ठाकुर प्रभारी अध्यक्ष केवल डेहरिया सचिव मनीष साहू प्रचार मंत्री शेखर जायसवाल नगर उपाध्यक्ष कन्हैया डहेरिया बरघाट ब्लॉक उपाध्यक्ष रविन्द्र बघेल जिला महिला प्रकोष्ट में प्रदेश संगठन प्रभारी& जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया उपाध्याय श्रीमती अमृता बेदी जिला सचिव श्रीमती पुष्पा बघेल सह सचिव सोमिका बरमैया नगर अध्यक्ष श्रीमती संध्या खंडाइत नगर सचिव रेखा डेहरिया नगर उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट राखी बघेल किदवई वार्ड अध्यक्ष अम्रता दुबे क़वीर वार्ड अध्यक्ष अनिता प्रजापति सचिव जसप्रीत कौर वार्ड उपाध्यक्ष निर्मला बाराई असमीत कौर सचिव कु गीता डहेरिया वार्ड महामंत्री सुनीता सनोडिया आदि अधिक संख्या में सदस्यो की उपस्थिति रही शिविर में संस्थान सदस्यो द्वारा जरूरतमन्दों को मास्को का वितरण किया गया एवं किदवई वार्ड अध्यक्ष अम्रता दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया व सभी सदस्यों ने एक दूसरे को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी।
दीपोत्सव के पूर्व कोरोना की फिर से दस्तक, दो मरीज मिले
राष्ट्र चंडिका (पंकज डहरवाल),बालाघाट।दीपोत्सव के पूर्व ही जिले में फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस तरह से करीब एक माह बाद फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को प्राप्त रिपोर्ट में जिले के 2 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य से बढ़कर 2 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज ग्राम सरेखा के ५ व 12 वर्ष की आयु के बच्चे हैं। इन दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका उपचार किया जा रहा है।
स्कूली बच्चों के परिजनों, शिक्षक भी बरतें सावधानी
सीएमएचओ डॉ मनोज पांडेय ने जिले की जनता से अपील की है कि यदि उनमें सर्दी-खासी व बुखार के लक्षण हो तो कोविड टेस्ट अवश्य कराएं और रिपोर्ट आने तक स्वयं को होम आइसोलेशन में रखें। सरेखा में 5 व 12 साल के दो बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बच्चों के परिजनों से भी अपील की गई है कि यदि बच्चों में सर्दी-खासी व बुखार के लक्षण हो तो उन्हें स्कूल न भेजें और उनका कोविड टेस्ट कराएं। स्कूलों के शिक्षकों से भी कहा गया है कि वे कक्षाओं में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराएं। सभी बच्चे मास्क लगाकर ही स्कूल आएं और कक्षा में भी सोशल डिस्टेंशिंग बनाकर रखें। यदि किसी बच्चे को सर्दी-खासी व बुखार के लक्षण हों तो उन्हें ठीक होने तक स्कूल नहीं आने कहें।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने की अपील
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले की जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन टीका के दोनो डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं। कोरोना संक्रमण होने पर अब तक इसका कोई इलाज नहीं है। लेकिन कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगाकर इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। जिले में कोविड वैक्सीन का टीकाकरण का कार्य चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक की आयु के जिन लोगों को कोविड वैक्सीन का प्रथम डोज लग चुका है वे समय सीमा में अपना दूसरा डोज लगवा लें। जिन लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगने पर 84 दिन और कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगने पर 29 दिन हो गए है, वे कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लें।
Saturday, 30 October 2021
आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश कार्यक्रम के तहत शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में प्रतियोगिता हुई संपन्न
राष्ट्र चंडिका (अनुज सेन )उमरिया । शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया में विभिन्न प्रतियोगिता हुई संपन्न आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश मैं जनभागीदारी अभियान के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता नृत्य एवं एकल गान समूह गान आदि का आयोजन हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया के संस्था प्रमुख डॉ सीबी सोंधिया एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर संजीव शर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद शाह वडकरे ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन की रूपरेखा तैयार की वरिष्ठ प्रोफेसर संजीव शर्मा ने विस्तार पूर्वक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में जनभागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तत्पश्चात प्राचार्य सी.बी.सोधीया ने भी उक्त विषय पर विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को जानकारी साझा की एवं महाविद्यालय के संस्था प्रमुख ने वर्तमान मैं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के परिपेक्ष में जानकारी से अवगत कराया एवं छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इसी के साथ महाविद्यालय के डॉ विमला देवी मरावी,ऋषि राज पुरवार ,डॉ. रमेश प्रसाद कोल, डॉ. संध्या कुशवाहा,तुलसी रानी पटेल ,प्रो.हेमलतालॉक्स ,डॉ. के. एल .प्रजापति, डॉ. देवेश कुमार अहिरवार ,डॉ. राजेश अहिरवार ,डॉ.कीर्ति तिवारी, राजेंद्र पटेल, प्रियंका गुप्ता, डॉ.राम प्रकाश जयसवाल ,एवं मो.शकील मंसूरी ,की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ आभार तत्पश्चात आभार वरिष्ठ प्रो. संजीव शर्मा के द्वारा किया गया इसके बाद महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा एवं अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं के द्वारा सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों ने भाग लिया इसका मुख्य उद्देश महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक एवं अन्य गंदगी को दूर करने का वीणा उठाया है इसके लिए महाविद्यालय सतत रूप से विभिन्न कार्यक्रम चलाया जाता रहा है
Friday, 29 October 2021
मामलों को सुलटा रहा कथित दलाल.....
सिवनी कोतवाली में भी एक तथाकथित की चर्चा जोरों से चल रही है। चर्चाओं के अनुसार यह तथाकथित कोतवाली में आने वाले मामलों को रफा-दफा करवाने के लिए धन उगाही का काम करता है। चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है कि तथाकथित कोतवाली के समीप स्थित एक नव निर्मित कॉफी हाउस इसका अस्थायी ठिकाना माना जाता है। यहा यह अपने क्लाइंटों से कॉफी की चुस्कियों के बीच सौंदेबाजी कर उनके मामलों को अपनी कोतवाली के भीतर यहां वहां मौजूद तथाकथित कोल्ड चैनों के माध्यमों से सुलटा देने की बात कर अग्रिम लेकर मामले की तह तक जाकर उन्हें जड़ से ही उखाड़ फिकवा देता है इस तथाकथित शख्स के बारे में यह पता चला है कि यह कोतवाली को तो अपना मुख्य अड्डा बनाये हुए साथ ही यह अपने एक अमोग अस्त्र के रूप में सूचना का अधिकार आर.टी.आई. का भी यहां वहां विभिन्न विभागों में उपयोग कर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करता बताया जा रहा है। इसकी रेंज सिवनी मुख्यालय ही नही बल्कि जिले के दूरस्थ अंचलों में मौजूद शासकीय विभाग भी है। जो इसकी मारक क्षमता की जद में बताये जाते है। बताया तो यहा तक जाता है कि अब यह तथा कथित शख्स जिले के पुलिस और प्रशासन के महत्वपूर्ण महकमों में पदस्थ अधिकारियों तक की दलाली का दंभ भरता है। इसके बारे में यह भी पता चला है कि जिले के किसी एक विधायक का सामाजिक जातिगत करीबी भी बताया जाता है। विश्वस्त सूत्रों एवं जानकारियों के आधार पर आने वाले अंकों में इस तथाकथित शख्स की कारगुजारियों और असलियत सामने आती रहेंगी।
Monday, 25 October 2021
किसानों को किया जा रहा है गुमराह नहीं मिल रहा खाद परसोदा
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग)। वर्तमान एवं आगामी दिनों में रवि फसलों की बुवाई होनी है फसल बोने के लिए कृषकों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की आवश्यकता है डीएपी खाद लेने के लिए राज विपिन संघ के केंद्रों के बाहर कृषकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि गुना जिले में डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है जबकि ऐसा ग्राउंड पर दिख नहीं रहा है खाद की किल्लत की समस्या पर जब हम ने पड़ताल की तो खाद लेने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है बड़ी मुश्किल से कम मात्रा में किसी किसी कृषक को खाद मिल पा रहा है राज्य विपिन संघ के केंद्रों के बाहर किसानों की लंबी लाइनें लगी है भूखे प्यासे सुबह से ही लाइनों में लग जाते हैं किसान कभी-कभी धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ता है दाबो में और हकीकत में बहुत अंतर दिख रहा है जिले में आ रही खाद की समस्या पर जब हमारी गुना जिले के ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मानसिंह परसोदा से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है किसानों को गुमराह किया जा रहा है यहां तक की एक केंद्र पर किसानों के साथ पुलिस द्वारा अकारण मारपीट की गई वह निंदनीय है हम चाहते हैं कि जांच हो पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो फिलहाल तो किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है आगे क्या जिले के किसानों को खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहेगी इसको आगे ही देखा जा सकेगा वर्तमान समय में तो किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं
Sunday, 17 October 2021
नकली खाद बेचने वाले पकड़ाए, आरोन पुलिस ने दबोचे गांजा तस्कर
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं. शिवकुमार उपरिंग) गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा विभिन्न माफियाओं के खिलाफ अभियान जिले में निरंतर एवं तेज गति के साथ चलाए जा रहे हैं इसी तारतम्य में जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम पपावन मैं कुछ लोगों के द्वारा एक पिकअप वाहन में नकली डीएपी खाद भरकर किसानों को बेचे जाने की सूचना एसपी गुना को मिलने पर उनके द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए नकली खाद बेच रहे माफियाओं को धरपकड़ करने के लिए एक कमेटी का गठन कियागया पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई ग्राम पपावन पहुंच कर नकली खाद से भरी पिकअप वाहन एवं नकली डीएपी खाद बेचने की फिराक में जो व्यक्ति थे उन तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया एवं उनसे 90 कट्ठा नकली डीएपी खाद जप्त कर ने में सफलता पाई *इधर* आरोन पुलिस के द्वारा भी उत्तर प्रदेश के गांजा तस्कर दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की बाइक से दो व्यक्ति राघोगढ़ से आरोन की ओर आ रहे हैं यह एक प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए हुए हैं सूचना के आधार पर आरोन राघोगढ़ मार्ग पर राजस्थानी कुआं के पास नाकेबंदी कर तत्परता के साथ उन दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया पुलिस को देखकर अपनी बाइक को मोड़ कर भागने का प्रयास कर रहे थे पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम प्रेम शंकर दोहरे बा दूसर ने मदन सिंह नायक बताया निवासी ग्राम ततारपुर थाना शक्ति जिला कानपुर उत्तर प्रदेश इनके पास से प्लास्टिक के कट्टे में 3 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त हुआ है जिसकी कीमत करीबन 30000 रुपए आंकी गई है आरोन पुलिस के सराहनीय कार्य में विशेष भूमिका थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर,उनि.राजकुमार जाटव,प्रधान आरक्षक भानु सिंह रघुवंशी,दिगलेश धाकड़,रंजीत रघुवंशी,राम मोहन,दिनेश रघुवंशी,नीरज भार्गव, दिनेश गौतम,सलीम खान,आरक्षक प्रदीप रघुवंशी,प्रकाश , हरिचरण मीणा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Monday, 11 October 2021
70 वर्षीय बुजुर्ग को अपने कंधे पर बैठाकर मां के मंदिर की सीढ़ियां चढ़े अमित
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के प्रसिद्ध बीस भुजा देवी मंदिर पर देवी माता के दर्शन करने के लिए अशोकनगर से गुना पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग जब मंदिर के दर्शन करने पहुंचे मंदिर की सीढ़ियां नहीं चड़ सके तब बजरंगगढ़ थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने मानवता की मिसाल पेश की 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपने कंधों पर बैठा कर मां 20 भुजी देवी के दर्शन कराए दर्शन कराने के पश्चात बुजुर्ग को अपने कंधे पर बैठाकर सीढ़ियों से नीचे उतार कर बजरंगढ़ पुलिस मोबाइल गाड़ी से नीचे तक छुड़वाया वर्तमान समय में नवदुर्गा महोत्सव चल रहा है 20 भुजा देवी का मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित बजरंगढ़ में है मां का बहुत ही सुंदर स्वरूप यहां देखने को मिलता है जिला प्रशासन ने यहां सुरक्षा की दृष्टि से विशेष व्यवस्थाएं की हैं जिले के कलेक्टर एसपी भी यहां का दौरा कर चुके हैं
Friday, 8 October 2021
डेढ़ महीने से बेटे की तलाश में थे परिजन,इधर पुलिस मौत के बाद शिनाख्ती के प्रयास में जुटी थी
राष्ट्र चंडिका,उमरिया(अनुज सेन)। डेढ़ महीने के अधिक समय से लापता युवक की तलाश में परिजन परेशान थे,उधर पुलिस इस मामले में कटनी में युवक की मौत के बाद मर्ग कायमी कर अज्ञात युवक के शिनाख्ती का प्रयास कर रही थी,मामला कोतवाली थाना अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर रोड स्थित एक आदिवासी युवक की है,इस मामले की खबर 8 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह जैसे ही परिजनों को दी गईं,अनायास ही परिजनों के आंखों से अविरल आंसू बहने लगे।दरअसल मृत राहुल पिता स्व हरिलाल कोल उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी वार्ड 12 अगस्त माह की 14 तारीख को देर शाम घर से जल्दी आने की बात कहकर गया था,परन्तु वो सन्दिग्ध अवस्था मे गायब हो गया,जिसके बाद परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाने में की थी,इधर मृत युवक उसी दिन 14 अगस्त की रात 11 बजे रेल दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था,जिसके बाद 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था,परन्तु हालत ज्यादा गम्भीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर कटनी रेफेर कर दिया गया था।इस बीच कटनी में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई,इस पूरे हादसे की खबर से परिजन अनजान थे,और वो युवक की पतासाजी के प्रयास करते रहे।बताया जाता है कि इस बीच कोतवाली पुलिस इसे अज्ञात समझती रही और युवक के शिनाख्ती के प्रयास में जुटी रही है।
इस मामले में परिजनों को लंबे समय तक युवक की जानकारी नही मिली,जबकि परिजनों ने लापता होने के कुछ ही दिनों में गुमइंसान की कायमी की थी,इस मामले में किसकी चूक है,यह तो जांच का मुद्दा है,पर परिजनों को ये हमेशा अफसोस रहेगा कि चंद दूरी पर घटना स्थल,जिला अस्पताल और थाना होने के बाद भी वो बेटे के अंतिम संस्कार से दूर रह गए।
कालेजों कि सीट बढ़ाने को लेकर सौंपा ज्ञापन नहीं बढी सीट तो होगा आंदोलन मो.असलम शेर
-कॉलेज बिल्डिंग बनीं शोकेस
-छात्र हो रहे एडमिशन के लिए परेशान कॉलेज प्रशासन क्यों है मौन
राष्ट्र चंडिका,उमरिया । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई प्रदेश सचिव मो.असलम शेर ने छात्र छात्राओं के लिए कॉलेजों की सीट बढ़वाने को लेकर लगातार संघर्ष करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव, मो. असलम शेर ने आज फिर ज्ञापन देते हुए मांग की है कि उमरिया जिले में बहुत से ऐसे छात्र है जो बाहर पढ़ने जाने की स्थिति में नहीं है उमरिया जिला ट्राइबल क्षेत्र और यहां पर ना ही कोई उद्योग ना ही कोई धंधा इसके बाद भी अगर यहां के छात्र पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए आज महाविद्यालय में सीटें ही नहीं एक और सरकार कहती है कॉलेज चलो अभियान चलाती है और दूसरी ओर छात्रों को प्रवेश तक नहीं दे पाती बहुत से छात्र हैं जो हरदम पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। यही कारण है कि ज्यादा पढ़ा-लिखा ना होने के कारण यहां की युवा बाहर पलायन के लिए मजबूर हो जाता है ऐसे में कैसे शिक्षा को बढ़ावा मिल पाएगा हमारी मांगे की जल्द से जल्द महाविद्यालय सीटों की संख्या बढ़ाई जाए । *दिखावे के लिए महाविद्यालय की बिल्डिंग में तैयार है* उमरिया में 6 महाविद्यालय हैं जिसके 4 महाविद्यालय के पास काफी बड़ी बिल्डिंग है लेकिन वेल्डिंग केबल शोकेस के लिए है। अगर सरकार छात्रों को कॉलेज में सीटें नहीं दे पा रही है तो फिर इतनी बड़ी बिल्डिंग को का क्या काम है सरकार का पैसा पानी की तरह बहाया जा प्रशासन से मांग करता हूं जल्द से जल्द महाविद्यालय सीटे बढ़ाई जाए नहीं एनएसयूआई करेगी बड़ा आंदोलन *जनरल प्रमोशन के बाद आज महाविद्यालय की स्थिति यह हो गई है कि आज बहुत से छात्र पढ़ाई से वंचित होने जा रहे हैं वजह सिर्फ इतनी है कि कॉलेजों में सीटों की संख्या बहुत कम है। जिसके चलते बहुत से छात्र भटक रहे हैं।
कॉलेज के प्राचार्य दे रहे आश्वासन* महाविद्यालय में एडमिशन लेने आए छात्र जब प्राचार्य के पास जाते हैं प्राचार्य द्वारा यह कहकर टालमटोल किया जा रहा है कि हमने प्रशासन को लेटर लिख दिया अगर प्रशासन चाहे तो सभी कॉलेजों की सीटों में वृद्धि हो सकती है। हम केवल आप द्वारा की जा रही मांगों को प्रशासन को अवगत करा रहे हैं और पत्र के माध्यम से कॉलेज में सीट बढ़ाने को लेकर हम आपका लेटर ऊपर भेज रहे हैं।
सजी सुंदर मां की झांकियां सुरक्षा चाक-चौबंद जिले में तेजस्वी दल का गठन
राष्ट्र चंडिका,गुना।(पं.शिवकुमार उपरिंग) देवी शक्ति उपासना के महापर्व नवदुर्गा महोत्सव का आरंभ गुरुवार से हो गया गुना शहर में मां दुर्गा की झांकी स्थलों व मां 20 भुजी मंदिर एवं बजरंगढ़ के आसपास धार्मिक स्थलों पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन करने आने पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा नवीन प्रयोग किया गया है इन नवरात्रों में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों का एक दल का गठन किया है जिसको तेजस्विनी नाम दिया गया है इसमें 8 कर्मियों को तैनात किया गया है जो चार मोटरसाइकिल पर दो-दो के रूप में आधुनिक संसाधनों एवं विशेष प्रकार की यूनिफॉर्म में प्रातः 6:00 से 10:00 तक शाम को 6:00 बजे से देर रात्रि तक मां दुर्गा की झांकी स्थलों भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चियों का विशेष ध्यान रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी नवरात्रि के पहले दिन जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर 20 भुजी मंदिर पर जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं एसपी राजीव कुमार मिश्रा व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गुना जिले में मां के भक्तों ने मां की सुंदर झांकियां सजाई हैं जिले के आरोन नगर में ब्लॉक कॉलोनी झांकी समिति द्वारा सुंदर झांकी लगाई गई है जिसमें नरसिंह भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई है जो कि क्षेत्र वासियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है पिछले 28 वर्षों से लगातार ब्लॉक कॉलोनी आरोन में मां का दरबार सजाया जाता है शहर में अन्य जगह भी मां की सुंदर सुंदर झांकियां भक्तों द्वारा सजाई गई हैं।


























