राष्ट्र चंडिका,भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ कोरोना केस के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टल सकता है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव टालने की राय दी है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि पंचायत चुनाव टाला जाना चाहिए. कोरोना काल में अन्य राज्यों में हुए चुनाव से काफी नुकसान हुआ था. दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव टाले जाने चाहिए. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं पंचायत चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है.
कोरोना को आधार बना सकती है सरकार- ऐसे में पंचायत चुनाव को टालने के लिए शिवराज सरकार कोरोना को आधार बना सकती है. क्योंकि गृहमंत्री ने संकेत दे दिए हैं. सरकार पहले से ही ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव नहीं कराना चाहती है. सुप्रीम कोर्ट ने अर्ली हियरिंग से साफ इनकार कर दिया. अब 3 जनवरी को अगली सुनवाई होगी. जबकि 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होना है.
मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर बुलाई आपात बैठक-वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर आपात बैठक बुलाई है. आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बैठक होगी. जिसमें सभी मंत्री, प्रदेश के सभी संभागों के कमिश्नर, आईजी, जिला कलेक्टर, एसपी, जिलों के प्रभारी अधिकारी शामिल होंगे. यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. इसके बाद एक और अहम बैठक दोपहर 4:30 बजे कैबिनेट हॉल में होगी. मंत्रालय में प्रदेश के समस्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बैठक बुलाई है. दोपहर 4 बजे पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्यों और सचिव के साथ बैठक करेंगे. ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी.
No comments:
Post a Comment