Monday, 22 June 2015

चाहे जो भी हो, सच्चाई तो छपेगी

चाहे जो भी हो, सच्चाई तो छपेगी

अब पत्रकार पर हमले की फिराक में स्वयंभू युवा अध्यक्ष 
सच्चाई छापने वाले पत्रकार कभी मरते और डरते नहीं लेकिन बीते दिनों उत्तरप्रदेश के एक निष्पक्ष पत्रकार को जिंदा जला दिया गया। इस पत्रकार ने सिर्फ इतनी हिम्मत जुटाई कि उसने काला धंधा करने वालों की खाल उधेड़ दी जिसके बाद उसे पुलिस की अभिरक्षा में जिंदा जला दिया गया।  इस हादसे के बाद अब नेता, मंत्री, दबंगों व ठेकेदारों के हौंसले बुलंद हो गये हैं। वे तो खुलेआम पत्रकारों को धमकी देते हैं कि तुझे और तेरे परिवार को उठवा लेंगे मगर निष्पक्ष व ईमानदार पत्रकार की इनकी धमकी कुत्ते की भौंक के समान लगती है। 
/ सिवनी। सिवनी में भी ऐसे एक पत्रकार है अजय मिश्रा जो राष्ट्रचंडिका के संपादक को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, बावजूद इसके राष्ट्रचंडिका इनकी बखिया उधेड़ते आ रहा है और आगे भी उधड़ेगा। अजय मिश्रा (स्वयंभू) के बारे में कहा जाता है कि ये ब्राम्हण समाज में अपनी धाक जमाकर समाज के लोगों को अपने इशारें पर नचाना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे। मिश्रा जी हैं तो ठेकेदार लेकिन ये अवैध कब्जा करने के मामले में भी बदनाम हो चुके हैं। 
पत्रकार बनने का भी रखते हैं शौक
समाज में अपना एकछत्र राज जमाने की चाह रखने वाले अजय मिश्रा पत्रकारिता में खासी रखते हैं भले इन्हे पत्रकारिता का 'पÓ नहीं मालूम लेकिन अखबार की आड़ में अपने काम निकालना इन्हे अच्छी तरह आता है। पत्रकारों को अक्सर अखबार से दूर रहने की हिदायत देने वाले अजय मिश्रा ने खुद एक दबंग अखबार लाया लेकिन वह ज्यादा दिनों तक इनके हाथ में नहीं रहा और इनके पास से अखबार छीनकर किसी और को दे दिया गया। 
ब्राम्हण समाज में बैठकों का दौर जारी
राष्ट्रचंडिका अपने विगतांको में ब्राम्हण समाज के स्वयं भू युवा अध्यक्ष की मानसिकता को प्रकाशित करते आ रहा है जिसके बाद ब्राम्हण समाज भी सतर्क होता दिख रहा है और जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है। हमारे सूत्र बताते हैं कि कुछ बैठकों से युवा अध्यक्ष अजय मिश्रा को दूर रखा गया जिसके बाद यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि ब्राम्हण समाज में जल्द ही कोई बदलाव आ सकता है और चुनाव हो सकते हैं। 
राष्ट्रचंडिका के संपादक ने दिया सिवनी कोतवाली में आवेदन
सिवनी । उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर हुए हमलों की ही तरह सिवनी में पत्रकारों पर हमले होने की बातें फिजां में तैर रही हैं। इस आशय का एक आवेदन बीते दिवस राष्ट्रचंडिका के सपंादक ने कोतवाली सिवनी में दिया है। सिवनी में भी मीडिया जगत द्वारा कुछ लोगों के अनैतिक कामों को अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक किया जा रहा है। इससे झुझलाकर कुछ लोगों के द्वारा मीडिया पर्सन्स पर हमले की तैयारियां भी की जा रही है। हमारे द्वारा कोतवाली में दिए आवेदन मेें उल्लेख किया गया है कि अजय मिश्रा के खिलाफ लगातार सच्चाई छापने के बाद सूचना मिल रही है कि राष्ट्रचंडिका के संपादक या उनके परिवार पर कोई हमला कर सकता है। इसी के चलते थाना कोतवाली को इसकी इत्तला दे दी गई है। यदि संपादक या उसके परिवार को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार अजय मिश्रा होंगे। 

No comments:

Post a Comment