राष्ट्र चंडिका सिवनी ।शादी-विवाह के सीजन के चलते देर रात तक डीजे और तेज आवाज के कौलाहल के चलते बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है।गौरतलब है कि प्रदेश में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हो जाने के बावजूद जिले के अनेकों सार्वजनिक स्थानों एवं लॉनो में फुल वॉल्यूम में डीजे साउंड बजाए जा रहे हैं, जिससे बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही प्रदेश शासन के साथ जिला प्रशासन ने भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है, जिसमे रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोलाहल पर रोक लगाई गई है, परंतु कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं की ओर से इसकी कोई परवाह नहीं की जा रही है।
दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन भी कोई कार्यवाही नहीं करने से लोगों के हौसले बुलंद हो रहे है। इस ओर स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन से छात्र-छात्राओं के परिजनों के द्वारा मांग की गई है कि जल्द से जल्द इस और ध्यान देते हुए उपयुक्त कार्यवाही की जानी चाहिए। देर रात तक सिवनी में डीजे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग होने के कारण लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोलाहल अधिनियम लागू किए जाने के बाद भी इसका असर होते नहीं दिख रहा। जिन्हें पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
देर रात तक डीजे और धुमाल पार्टी का शोर शराबा परेशान कर रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में किसी तरह की पहल नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं। कोलाहल अधिनियम के तहत प्रशासन से अनुमति लेकर एक निश्चित आवाज में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है, पर इस नियम का उल्लंघन शहर में खुलेआम हो रहा है।


No comments:
Post a Comment