राष्ट्रचंडिका, सिवनी । चुनाव प्रचार के लिए 4 जुलाई को अकबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी श्रीमति मालती बाबा पांडे के पक्ष में महारैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, वेदसिंह ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, पूर्व पार्षद संजय खंडाइत, पिंकी त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला उइके, रानी बघेल, दीपक नगपुरे सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मालती बाबा पांडे को अकबर वार्ड से प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की। इस दौरान मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला जहां वार्डवासियों ने आश्वस्त किया कि वे विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन अवश्य देंगे।

No comments:
Post a Comment