राष्ट्र चंडिका,सिवनी। वार्ड क्रमांक 21 किदवई वार्ड से भाजपा ने अधिवक्ता गोविंद बोरकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अपने वचन पत्र में गोविंद ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद वे सभी वार्डवासियों को नि:शुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराएंगे। पिछले कार्यकाल में सक्षम पार्षद ना होने के कारण वार्ड का विकास नही हुआ था ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता सफाई, प्रतिदिन पेेयजल उपलब्ध कराना होगी।
गोविंद ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए पार्षद कार्यालय का संचालन किया जाएगा जहां वार्ड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण एवं प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी पात्र परिवारों को देकर उन्हें उसका लाभ दिलवाया जाएगा। मतदाताओं से गोविंद ने अनुरोध किया है कि वे विकास के आधार पर अपना मतदान करें। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है ऐसे में यदि वार्ड की जनता उन्हे अपना आशीर्वाद देगी तो वे अंतिम छोर के व्यक्ति को भी विकास की मुख्य धारा में शामिल करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

No comments:
Post a Comment