Friday, 15 July 2022

पहली बार न्‍यूज वेबसाइट्स को कानून के दायरे में लाएगी सरकार, उल्‍लंघन पर म‍िलेगा दंड- मानसून सत्र में आ सकता है ब‍िल 

 

डिजिटल मीडिया अभी तक किसी भी कानून या विनियमन के अधीन नहीं रहा है। वहीं, इस संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल मीडिया सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नियंत्रण में आ जाएगा।

राष्ट्र चंडिका,नई दिल्ली । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल मीडिया को कानूनों के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। संशोधित कानून को मंजूरी मिली तो डिजिटल न्‍यूज वेबसाइट्स को नियमों के उल्‍लंघन के लिए कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें जुर्माना और न्यूज वेबसाइट्स का रजिस्ट्रेशन रद्द करना शामिल है। सरकार अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में ये बिल लेकर आ सकती है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रेस एंड पीरिओडिकल्स बिल के रजिस्ट्रेशन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके दायरे में किसी भी इलेक्‍ट्रानिक माध्‍यम के जरिये डिजिटल मीडिया पर समाचार (News) को भी शामिल किया है। मीडिया के रजिस्ट्रेशन के नए कानून में देश में पहली बार डिजिटल न्यूज वेबसाइट्स को भी कानून के दायरे में लाया जा रहा है, जो पहले किसी भी सरकारी विनियमन का हिस्‍सा नहीं रहा है।डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना होगा और कानून लागू होने के 90 दिनों के भीतर ऐसा करना होगा। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को प्रेस रजिस्ट्रार के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके पास उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई करने का अधिकार होगा। वे रजिस्ट्रेशन को रद्द कर सकते हैं और जुर्माना भी लगा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के साथ एक अपीलीय बोर्ड की योजना बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, बिल को अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य हितधारकों से मंजूरी नहीं मिली है। इस संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल मीडिया सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन आ जाएगा।

2019 में भी नए आईटी नियमों के तहत डिजिटल मीडिया को विनियमित करने की कोशिश हुई थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। तब केंद्र ने एक मसौदा बिल पेश करते हुए डिजिटल मीडिया पर न्यूज को डिजिटल प्रारूप में न्यूज के तौर पर परिभाषित किया था, जिसे इंटरनेट, कंप्‍यूटर या फिर मोबाइल पर प्रसारित किया जा सकता है, जिसमें ऑडियो, टेक्स्ट और ग्राफिक्स भी शामिल हैं। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और इसे डिजिटिल मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश के तौर पर देखा गया था।


Monday, 4 July 2022

मालती पांडे के पक्ष में निकली महारैली

 


राष्ट्रचंडिका, सिवनी । चुनाव प्रचार के लिए 4 जुलाई को अकबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी श्रीमति मालती बाबा पांडे के पक्ष में महारैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,  वेदसिंह ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, पूर्व पार्षद संजय खंडाइत, पिंकी त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला उइके, रानी बघेल, दीपक नगपुरे सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रैली में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मालती बाबा पांडे को अकबर वार्ड से प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की। इस दौरान मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला जहां वार्डवासियों ने आश्वस्त किया कि वे विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन अवश्य देंगे।


पार्षद प्रत्याशी सरोज सुरेश भांगरे  ने किया वार्ड में जनसंपर्क

 



राष्ट्र चंडिका सिवनी । नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्पाक र्षद प्रत्याशी सरोज सुरेश भांगरे के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी आजाद वार्ड क्रमांक 16 , कर अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है नगरीय निकाय चुनाव में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान आज थम जाएगा।  प्रत्याशी भी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।  नगर निकाय चुनाव के लिए  पार्षद पद के प्रत्याशी ने जनसंपर्क जोरों पर चल रहा है  द्वारा भी वार्ड में जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी आजाद वार्ड क्रमांक 16 ,  भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर विकास के लिए उन्हें विजय बनाने का निवेदन किया। श्रीमती भांगरे जनसंपर्क के दौरान उन्हें मतदाताओं द्वारा अपना आर्शीवाद प्रदान किया जा रहा है।




Sunday, 3 July 2022

एमपी निकाय चुनावः आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार अभियान, इंदौर में रोड शो करेंगे सीएम शिवराज

राष्ट्र चंडिका, भोपाल। मध्यप्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान आज थम जाएगा। पहले चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर , जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सतना, सिंगरौली नगरीय निकाय में चुनाव होगा। पहले चरण में कुल 133 नगरीय निकायों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल है। करीब 13,148 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। निकया चुनाव में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। निकाय चुनाव में मतदान का समय दो घंटा बढ़ाया गया है। पंचायत चुनाव में मतदान का समय सुबह 7 से लेकर दोपहर 3 बजे तक था। 30,761 ईवीएम का मतदान के लिए उपयोग होगा।

 नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान आज थम जाएगा। पहले चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर , जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सतना, सिंगरौली नगरीय निकाय में चुनाव होगा। पहले चरण में कुल 133 नगरीय निकायों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल है। करीब 13,148 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। निकया चुनाव में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। निकाय चुनाव में मतदान का समय दो घंटा बढ़ाया गया है। पंचायत चुनाव में मतदान का समय सुबह 7 से लेकर दोपहर 3 बजे तक था। 30,761 ईवीएम का मतदान के लिए उपयोग होगा।
नगरी निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में रोड शो करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और पार्षद प्रत्याशियों का सीएम शिवराज सिंह प्रचार कर जनता से आशीर्वाद की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला 9 बजे रेसीडेंसी कोठी से शिवाजी वाटिका, गीता भवन, कंचन बाग, घंटाघर होते हुए जंजीर वाला चौराहा पहुंचेगा, यहां पंचमकी फेल में बीजेपी कार्यकर्ता के घर चाय नाश्ता करेंगे। 5 अलग-अलग विधानसभाओं में सीएम का रोड शो होगा। शाम 4:00 बजे लव कुश चौराहे पर आम सभा को सीएम संबोधित करेंगे।

मृत’ शख्स ने जीता पंचायत चुनाव: मतदान के 10 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की हुई मौत, मतपत्र से नहीं हटा नाम, 255 वोट से दर्ज की जीत

राष्ट्र चंडिका,सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ‘मृत’ व्यक्ति ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। अपनी ही मौत से ‘सहानुभूति’ के कारण पंचायत चुनाव में उसने चुनाव जीता। मामला जिले के देवरी ब्लॉक की कंजेरा पंचायत का है। मतदान से 10 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई थी। लेकिन मतपत्र से नाम नहीं हटाया गया।

देवरी ब्लॉक की कंजेरा पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह उम्र 53 साल की 22 जून को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। लेकिन मतपत्र से उनका नाम नहीं हटाया गया। एक जुलाई को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हुई, तो ग्रामीणों ने उन्हें 255 वोट से जिता दिया। निर्वाचन अधिकारी अब इस मामले में आगे निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। सरपंच पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे- निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्याशी के निधन की कोई सू


चना नहीं दी गई। इसलिए मतपत्र से उनका नाम नहीं हटाया गया। रविन्द्र के अलावा दो अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में थे। एक जुलाई को मतदान हुआ तो ग्रामीणों ने सहानुभूति के तौर पर रविंद्र सिंह के पक्ष में मतदान किया। स्व. रविंद्र ठाकुर वोट 512 मिले। वहीं चंद्रभान अहिरवार को 257 और विनोद सिंह को 153 मत मिले। स्व. रविन्द्र सिंह ने 255 वोट से चुनाव जीत लिया। रविन्द्र ‘सिंह इसके पहले भी इसी पंचायत से सरपंच रह चुके थे। उनकी भाभी सिमलेश सुरेंद्र सिंह जनपद अध्यक्ष और उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। देवरी रिटर्निंग संजय दुबे का कहना है कि ऑफिसर अभी चुनाव परिणाम की रिटर्निंग ऑफिसर ने विधिवत घोषणा नहीं की है। आयोग से जो निर्देश मिलेंगे, आगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी के निधन की स्थिति में परिजन को 72 घंटे पहले सूचना देनी होती है, लेकिन परिजन ने सूचना नहीं दी। 72 घंटे पहले सूचना मिलती तो दूसरे मतपत्र प्रिंट हो जाते।

वार्डवासियोंं को उपलब्ध कराएंगे नि:शुल्क कानूनी सलाह : गोविंद

राष्ट्र चंडिका,सिवनी। वार्ड क्रमांक 21 किदवई वार्ड से भाजपा ने अधिवक्ता गोविंद बोरकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अपने वचन पत्र में गोविंद ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद वे सभी वार्डवासियों को नि:शुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराएंगे। पिछले कार्यकाल में सक्षम पार्षद ना होने के कारण वार्ड का विकास नही हुआ था ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता सफाई, प्रतिदिन पेेयजल उपलब्ध कराना होगी।

गोविंद ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए पार्षद कार्यालय का संचालन किया जाएगा जहां वार्ड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण एवं प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी पात्र परिवारों को देकर उन्हें उसका लाभ दिलवाया जाएगा। मतदाताओं से गोविंद ने अनुरोध किया है कि वे विकास के आधार पर अपना मतदान करें। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है ऐसे में यदि वार्ड की जनता उन्हे अपना आशीर्वाद देगी तो वे अंतिम छोर के व्यक्ति को भी विकास की मुख्य धारा में शामिल करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।