Friday, 29 April 2022

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

 

राष्ट्र  चंडिका,उमरिया। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई विदित हो कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जन्म हुआ था और तबसे सेन समाज द्वारा सेन महाराज जी की जयंती मनाई जाती आ रही है इस अवसर पर इस वर्ष 722 वी जयंती मनाने भारत के कोने कोने से भक्तों का आना हुआ जिसमें उमरिया भारतीय सेन समाज द्वारा 26 तारीख को आशियाना गार्डन में रुकने एवं सेन जी महाराज की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया तत्पश्चात आशियाना गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया 27 तारीख को सुबह 8:00 बजे सेन जी महाराज के जन्म स्थल जाने के लिए उमरिया से बांधवगढ़ के लिए रवाना हुए और शेष शैया में पहुंच कर सभी भक्तों ने सेन जी महाराज दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेन समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज सिंह राठौर, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रा पवार, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ओम जी, संरक्षक गोविंद बाबू जी, गाजियाबाद से बाबूराम सेन राजेंद्र हर्षवाल, सुदामा सेन मानपुर, नाथूलाल रंगीला, शिव रतन सेन, लखन सेन, प्यारेलाल सेन, अरुण कुमार सेन, श्याम सुंदर नागौर, सरीता सेन,लोकदास नापित, प्रदीप सेन, मनोज सेन, सुनील सराठे, राहुल सेन,अजय सेन सहित राजस्थान ,अजमेर ,शहडोल, अनूपपुर, मुंबई ,ग्वालियर, गुना, पंजाब,सहित देश के कोने कोने से आये हुए भक्तजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment