Sunday, 20 March 2022

श्रीवल्ली सोंग पर थिरके गुना कलेक्टर-एसपी

राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना के लाल परेड ग्राउंड पर शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण पुलिस वालों  ने होली नहीं मनाई थी लेकिन इस बार प्रेम और उत्साह के साथ होली मनाई गई जिले भर में भी होली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं एसपी राजीव कुमार मिश्रा भी परेड ग्राउंड पर होली मनाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए गीत संगीत में डूबे साउथ मूवी पुष्पा  के श्रीवल्ली गाने पर कलेक्टर एवं एसपी स्टेप करते हुए थिरकते  नजर आए  रंगों का पर्व होली गुना जिले में उत्साह एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

No comments:

Post a Comment