राष्ट्र चंडिका (अनुज सेन)उमरिया । भारतीय सेन समाज द्वारा सेन समाज के जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती मनाया विदित हो कि उमरिया स्थित मोहनपुरी सिद्ध बाबा के पास भारतीय सेन समाज कार्यालय में सेन समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर पूर्व मुख्यमंत्री कपूरिया ठाकुर जी को याद कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की एडवोकेट शिवरतन सेन ने बताया कि जब पहली बार जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री बने वह बिहार से कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं वह सभी जातियों को साथ लेकर चलने वाले कि व्यक्तित्व के धनी थे उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता केश शिल्पी प्रदेश सचिव अनुज सेन ने बताया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म 24/01/ 1924 को बिहार के एक छोटे से गांव पितोझिया जिसे आज कर्पूरी ग्राम से जाना जाता है में हुआ था, ये महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेन समाज जिलाध्यक्ष लखन सेन ,युवा अध्यक्ष सेन अरूण कुमार सेन, संभागीय अध्यक्ष शिवरतन सेन, केश शिल्पी जिलाध्यक्ष मनोज सेन, प्रदेश सचिव अनुज सेन, मिडिया प्रभारी अमित सराठे, दीपू सेन, लक्की सेन , भूपत सेन, सुनील सराठे, राजेश सेन, अमित सेन, मनोज सेन, विष्णु सेन,शिवम सेन एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment