Monday, 1 February 2021

दो बूंद जिंदगी के लिए  नौनिहाल बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक



राष्ट्र चंडिका खैरलांजी। खैरलांजी तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को बीएमओ डाक्टर खिलेन्द्र पाल के मार्गदर्शन में समाजसेवी राज कुमार बहेटवार के द्वारा  नौनिहाल बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर  पल्स पोलिया  अभियान की शुरुआत की गई । इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की नर्स डी वसीचंद आशा कार्यकर्ता लिल्हारे मैडम , किसान बहेटवार,  लक्ष्मी बनोटे समाजसेवी राज़ कुमार बहेटवार  अन्य उपस्थित रहे । बताया गया कि ग्रामीण अंचल में आंगनवाड़ी केन्द्रों में बुथ बना कर नौनिहाल बच्चों को  पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा रही है इस दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन पुरी से किया जा रहा है , 31 जनवरी रविवार  से  प्रारंभ हो कर 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत सभी 0 वर्ष से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगीं तीन दिवस तक चलने वाले इस पल्स पोलियो अभियान में प्रथम दिवस बुथ स्थर पर दवाई पिलाई जायेगी  जिसके बाद स्वास्थ विभाग के कर्मचारी व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा  जो बच्चे बूथ स्थर में नहीं आ सके उन बच्चो को घर घर में  जा कर पल्स पोलियो की दो बूंद दवाई पिलाई जायेगी ।    

No comments:

Post a Comment