Saturday, 30 January 2021

इण्डिया गैस ऐंजेंसी मिरगपुर मे लक्की ड्रा खुला उपभोक्ता इमली बाई  को प्रथम पुरस्कार 

 


 राष्ट्र चंडिका खैरलांजी। खैरलांजी तहसील के अंतर्गत आने वाले  ग्राम पंचायत मिरगपुर में  शनिवार को  इण्डियन गैस एजेंसी मिरगपुर के तत्वावधान में उपभोक्ताओं के लिए लक्की
 ड्रा खोला गया  जिसमें इण्डियन गैस ऐंजेसी के उपभोक्ता  इमली बाई दशमेरे जामखारी कुपन क्रमांक 87 को प्रथम ईनाम मोबाइल रेडमी 9 तथा  द्वितीय ईनाम सुनीता गोनेकर नांदी मोहगांव कुपन क्रमांक 34 को एलसीडी एवं तीसरा ईनाम  पुरन सिंह राहंगडाले खजरी कुपन क्रमांक 28 को मिक्सी पुरस्कार के रूप में लक्की ड्रा से प्राप्त हुआ है जो उपभोक्ता के घर तक पहुंचा दिया जायेगा । इस दौरान लक्की ड्रा कार्यक्रम में इण्डियन गैस ऐंजेसी के प्रोपराइटर प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद देशमुख, सरपंच अशोक बिसेन,  प्रमोद बोरकर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि , रमणीक देशमुख पूर्व संचालक कृषक समिति, चंचल मेश्राम समाजसेवी, विशाल उके, सचिव कोमल देशमुख, सोनू देशमुख, रूस्तम देशमुख, प्रबंधक एवं उपस्थित रहे  । ग्रामीण अंचल में  लम्बे अर्से से  स्थाई गैस ऐंजेंसी के लिए  उपभोक्ताओं के द्वारा  मांग की जा रही थी ताकि अचंल के उपभोक्ताओं को सुविधा हो जिसके अनुरूप इण्डियन गैस  एजेंसी का शुभारंभ पिछले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया था जिसमें पहले सौ कनेक्शन उपलब्ध होने पर ईनाम वितरण करने की स्कीम बनायी गयी थी जिसके अनुरूप ईनाम प्रदान किया गया ।

No comments:

Post a Comment