Sunday, 5 January 2020


क्या सिवनी में होगा रेत माफिया का  संघर्ष ?


     
राष्ट्र चंडिका सिवनी विगत दिनों  जिले की रेत खदान पर रेत माफियाओं का  संघर्ष पूरे जिलों की सुर्खियां बना रहा ऐसा बताया जाता हैं। कि  उगली थानांतर्गत बाघडोंगरी रेत खदान पर पहले से रेत की चोरी की जा रही हैं। रेत का यह काम वहां के सरपंच पति के द्वारा किया जाना बताया जा रहा हैं। क्योंकि रेत एक ऐसा काम है जिसमें कि शराब व्यवसाय से भी ज्यादा पैसा बताया जाता हैं। और इसको लेकर के वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने भारी मशक्कत करते हुए खुली निविदाएं आमंत्रित की थी जिसमें महाकाल एसोसिएट सिवनी के द्वारा ₹ 20 करोड़ में पूरे सिवनी जिले का काम  लिया गया हैं। वर्तमान में उक्त काम जिस कंपनी को मिला है वह और पहले से जो रेत की चोरी और रेत की सीनाजोरी जिले भर में कर रहे हैं उनके मध्य संघर्ष होने की खबरें बाहर आ रही हैं। बीते दिनों उक्त रेत खदान पर जो  मामला हुआ I उस पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल होने की बात बताई जा रही हैं। जिसमें कि दोनों पक्षों के बीच काफी गरमा गरम बात हुई और वर्तमान सरकार के कुछ रसूखदार नेताओं के भी नाम उसमें लिए गए बताए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जैसे कि आरोप हैं। कि रेत खदान में गोलियां चलाई गई आगे और कब-कब कितनी कितनी गोलियां चलाई जाएंगी I 

No comments:

Post a Comment